Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

सारण में शराब पीकर ट्रेन में सवार व्यक्ति की ट्रेन में ही मौत

रेल थानाध्यक्ष ने बताया कि कंट्रोल रूम से सूचना मिलने के बाद कैपिटल एक्सप्रेस ट्रेन से किशनगंज प्लेटफॉर्म पर एक यात्री को अचेत अवस्था में ट्रेन से उतारा गया।

Main Media Logo PNG Reported By Main Media Desk | Kishanganj |
Published On :
chote sah

बिहार के सारण जिले में जहरीली शराब पीने से चार दर्जन लोगों की मौत की घटना अभी ताजा ही थी कि सारण के खरौनी गांव से पटना स्टेशन से कैपिटल एक्सप्रेस ट्रेन पर सवार होकर असम जा रहे छोटे शाह नामक एक यात्री की मौत कटिहार और किशनगंज के बीच हो गयी। घटना की सूचना मिलने के बाद किशनगंज रेलवे स्टेशन में जीआरपी के जवानों ने जनरल बोगी से शव को बाहर निकाल पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।


छपरा से मृतक के परिजन किशनगंज पहुंचे, तो मौत के राज पर से पर्दा उठा। परिजनों ने खुलासा किया कि छोटे शाह ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर सारण के खरौनी गांव में 14 दिसंबर की सुबह शराब पार्टी मनाई और असम जाने के लिए अकेले ही घर से पटना स्टेशन के लिए निकल पड़ा। 14 दिसंबर की रात कैपिटल एक्सप्रेस ट्रेन के जनरल बोगी में सवार हुआ था। परिजनों ने बताया कि छोटे शाह ने देर रात फ़ोन पर तबियत खराब होने की सूचना दी थी और सुबह उसकी मौत की सूचना मिली। परिजनों ने बताया कि ज़हरीली शराब पीने से उसकी मौत हुई है। उस शराब पार्टी में शामिल उसके दूसरे साथी बिकु श्रीवास्तव की भी मौत जहरीला शराब पीने से गांव में हुई है।

परिजनों ने बताया कि मृतक छोटे शाह असम में छोटा होटल चलाकर परिवार का भरण पोषण कर रहा था और दो माह पूर्व छठ पूजा के अवसर पर असम से अपने परिवार व बाल बच्चों के साथ पैतृक गांव सारण आया था।


रेल थानाध्यक्ष ने बताया कि कंट्रोल रूम से सूचना मिलने के बाद कैपिटल एक्सप्रेस ट्रेन से किशनगंज प्लेटफॉर्म पर एक यात्री को अचेत अवस्था में ट्रेन से उतारा गया,जिसका सदर अस्पताल किशनगंज में पोस्टमार्टम कराया गया है। उन्होंने बताया कि उसका विसरा जांच के लिए भागलपुर लैब में भेजा जा रहा है। जांच रिपोर्ट में ही मृत्यु के कारणों का पता चल पाएगा। उन्होंने कहा कि शव को परिजनों के हवाले कर दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

Also Read Story

अररिया में पत्रकार मुनव्वर से बंदूक के बल पर लूटपाट, दांत तोड़ा, तीन गिरफ्तार

बिहार सरकार में IAS अधिकारियों के तबादले, कई प्रमंडलीय आयुक्त और डीएम बदले

किशनगंज: 11 केवी तार गिरने से मवेशी की मौत, लोगों ने मुआवजे और लाइन शिफ्टिंग की मांग की

पूर्णिया में पुलिस की गाड़ी में सवार तीन पुलिसवालों ने युवक से लुटे ₹1.10 लाख

भारत-पाक तनाव के बीच पूर्णिया में मुख्यमंत्री की सुरक्षा बलों के साथ बैठक

अररिया सदर अस्पताल में लगी भीषण आग, तीन जिलों से मंगाई गईं 13 दमकल गाड़ियां

अररिया: पुलिस मुठभेड़ में तनिष्क लूटकांड का आरोपी चुनमुन झा की मौत

किशनगंज में कनकई और महानंदा नदी पर दो पुलों के निर्माण के लिए टेंडर जारी

अररिया में अपराधी को गिरफ्तार करने गए ASI की मौत, ‘पीट-पीटकर हत्या नहीं’

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

Main Media is a hyper-local news platform covering the Seemanchal region, the four districts of Bihar – Kishanganj, Araria, Purnia, and Katihar. It is known for its deep-reported hyper-local reporting on systemic issues in Seemanchal, one of India’s most backward regions which is largely media dark.

Related News

स्लोवेनिया जाने की फिराक में दो बांग्लादेशी नागरिक किशनगंज से गिरफ्तार

पूर्णिया एयरपोर्ट बाउंड्री वॉल की निविदा प्रक्रिया पूरी, जल्द शुरू होगा निर्माण

पूर्णिया में महानंदा बेसिन प्रोजेक्ट के खिलाफ विशाल आमसभा, लाखों की आबादी प्रभावित होने का खतरा

किशनगंज: दो सप्ताह से गायब ट्रेक्टर चालक का मिला शव, 5 गिरफ्तार

बिहार के लाल शम्स आलम ने स्विमिंग में बनाया रिकॉर्ड, अंतरराष्ट्रीय खेल में जीते 6 मैडल

किशनगंज में एनएच 27 पर तेज़ रफ़्तार बाइक पर सवार 3 छात्रों की मौत

पूर्णिया में डीजे वाहन की चपेट में आने से महिला की मौत, दर्जन भर लोग घायल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क

बिहार SIR नोटिस से डर के साय में हैं 1902 में भारत आये ईरानी मुसलमान