Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

कटिहार: मामूली विवाद में व्यक्ति ने चलाई गोली, 2 लोग गंभीर रूप से घायल

कटिहार नगर थाना क्षेत्र के बारीक चौक के समीप मामूली विवाद में एक शख्स ने 2 लोगों को गोली मार दी। रात के करीब 11 बजे हुई इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

shadab alam Reported By Shadab Alam | Katihar |
Published On :
katihar news

कटिहार नगर थाना क्षेत्र के बारीक चौक के समीप मामूली विवाद में एक शख्स ने 2 लोगों को गोली मार दी। रात के करीब 11 बजे हुई इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।


मिली जानकारी के अनुसार, छोटू कुमार, जो टेंट हाउस का काम करता है, की विशाल यादव नामक व्यक्ति के साथ एक मामूली बहस हुई, जिसके बाद कथित तौर पर विशाल यादव ने छोटू कुमार के साथ मारपीट की। मार खाने के बाद छोटू अपने घर पहुंचा और अपने परिजनों को इस बात की जानकारी दी।

घटना की जानकारी मिलते ही परिजन विशाल यादव से मारने का कारण पूछने के लिए गए, तो कथित तौर पर विशाल ने अपने पास रखे पिस्टल से छोटू कुमार के चाचा और भाई पर गोलियां चला दीं, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।


घायल व्यक्तियों का नाम रामु प्रसाद और अमित कुमार बताया जा रहा है। दोनों रिश्ते में चाचा भतीजा हैं। दोनों को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटना की तफ्तीश में जुट गई है।

मामले की जानाकरी देते हुए छोटू कुमार ने बताया कि कुछ दिनों पहले उसने यादव टोला इलाके में एक समारोह में डेकोरेशन का काम किया था जिसके बाद मामूली विवाद ने एक भयावह रुख इख़्तेयार कर लिया।

Also Read Story

ट्रेन में क्या हुआ था उस रात? मुफ़्ती तौसीफ रज़ा की मौत पर किशनगंज से ग्राउंड रिपोर्ट

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार: मुस्लिम नाबालिग को बालिग बताकर ढाई महीने जेल में रखा

“चोरी की घटना कबूलो, नहीं तो मारकर नपुंसक बना देंगे” – दो भाइयों ने बताई पुलिसिया अत्याचार की कहानी

अररिया में पत्रकार मुनव्वर से बंदूक के बल पर लूटपाट, दांत तोड़ा, तीन गिरफ्तार

ईसाई आदिवासियों पर बजरंग दल का हमला, कटिहार से Ground Report

बिहार में ऑनर किलिंग के बाद हत्यारे पिता के समर्थन में क्यों उतरे लोग?

पूर्णिया: डायन बताकर आदिवासी परिवार के 5 लोगों की हत्या, 3 गिरफ्तार

हिरासत में मौतों का केंद्र अररिया! फिर एक मौत, उठने लगे सवाल

छोट कुमार ने कहा, “बिना किसी बात के उन लोगों ने हमको बहुत पीटा। मेरे हाथ में यह चोट देखिए। हम काम से लौट कर आए थे तो एक लड़का बोला कि आपको बुलाया है विशाल यादव। हम गए तो वह बोला कि ‘डॉन बनते हो तुम’ और यह बोलकर मारने लगा। कोई बात हुई ही नहीं और हमको इतना पीट दिया। एक हफ्ता पहले हम यादव टोला में टेंट का काम किए थे। वहां इन लोगों ने दीवार पर लगा हुआ मेरा एलईडी बल्ब फोड़ दिया था, तो हम यही बोले थे कि यह कौन सी बदमाशी है। इसी बात को लेकर विशाल यादव, रोहित कट्टा और राजेश ने मुझे बहुत पीटा।”

छोटू कुमार ने आगे कहा, “मेरे घर वाले जब पूछने गए कि मुझे क्यों मारा तो विशाल गोली चलाने लगा। इस गोलीबारी में मेरे भैया और चाचा ज़ख्मी हो गये। दोनों की हालत बहुत गंभीर है।”

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

सय्यद शादाब आलम बिहार के कटिहार ज़िले से पत्रकार हैं।

Related News

बहादुरगंज का ‘साइको पुलिसवाला’, क्रूरता के कई मामले आये सामने

‘4 घंटे PMCH में भटके, ऑक्सीजन के लिए पैसा मांगा’ – मृत दलित रेप पीड़िता के परिजन

गवाही के लिए 22 बार तारीख मिलने पर भी नहीं पहुंचे आईओ, गिरफ्तारी का आदेश

मुस्लिम युवक की टोपी उछाली, हत्या की, पुलिस ने कहा – मामला हेट क्राइम का नहीं

दिल्ली पुलिस ने किशनगंज के युवक को बांग्लादेशी होने के शक में हिरासत में लिया

बिहार के औरंगाबाद में बेटे की चाहत में बुजुर्ग की नरबलि!

अररिया: पुलिस मुठभेड़ में तनिष्क लूटकांड का आरोपी चुनमुन झा की मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

VB-G RAM G: लागू होने से पहले ही क्या नया कानून मनरेगा मज़दूरों का हक़ छीन रहा?

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क