Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

बिहार के विश्वविद्यालयों और डिग्री कॉलेजों में स्थायी असिस्टेंट प्रोफेसरों की बड़ी भर्ती की तैयारी, सितंबर में आ सकता है विज्ञापन

Aaquil Jawed Reported By Aaquil Jawed |
Published On :
permanent assistant professor recruitment in bihar likely to begin in september

बिहार के विश्वविद्यालयों और नवस्थापित सरकारी डिग्री कॉलेजों में स्थायी असिस्टेंट प्रोफेसरों की बड़ी भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू होने जा रही है। बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग (BSUSC) के अध्यक्ष प्रो. गिरीश कुमार चौधरी ने कल एक न्यूज़ चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा है कि सितंबर में लगभग सात हज़ार से अधिक पदों के लिए भर्ती विज्ञापन जारी करने की तैयारी की जा रही है। इस भर्ती में राज्य के विश्वविद्यालयों के साथ-साथ 211 नए डिग्री कॉलेजों के रिक्त पद भी शामिल होंगे।


आयोग के अध्यक्ष ने बताया कि सभी राज्य विश्वविद्यालयों से रिक्तियों का ब्योरा मांगा गया है। कई विश्वविद्यालयों ने आरक्षण रोस्टर के अनुसार रिक्तियों की जानकारी भेज दी है। जिन विश्वविद्यालयों से प्रस्ताव अभी तक प्राप्त नहीं हुआ है, उन्हें शीघ्र रिक्तियां भेजने का निर्देश दिया गया है। सभी विश्वविद्यालयों से अंतिम आंकड़े मिलने के बाद भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

Also Read Story

BPSC TRE-4 में 32,388 शिक्षक पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी, 1 सितंबर से आवेदन

पटना के बाद कटिहार में छात्रों का प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट घेरने पहुंचे युवाओं पर लाठीचार्ज, जमकर चले ईंट पत्थऱ

सेना भर्ती प्रक्रिया पूरी करने के बावजूद ‘बेरोज़गार’ युवाओं का दर्द

BPSC TRE-3 में भाग लेने से पहले पढ़ लें ये निर्देश, वरना परीक्षा में बैठने से हो जायेंगे वंचित

BPSC TRE-3 के लिये 17 जुलाई से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे अभ्यर्थी

BPSC TRE-3: 19-21 जुलाई को एक पाली और 22 जुलाई को दो पाली में होगी परीक्षा

BPSC TRE-3 परीक्षा 19-22 जुलाई को, 28 जून को हेडमास्टर पदों के लिये परीक्षा

BPSC TRE-2 में बहाल बिहार से बाहर के डेढ़ दर्जन शिक्षकों की गई नौकरी, CTET-STET में नहीं थे उत्तीर्ण

नीट रिजल्ट विवाद: कांग्रेस ने की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच की मांग

उन्होंने कहा कि वर्तमान में नए 211 डिग्री कॉलेजों में लगभग 2,532 पद रिक्त हैं। शिक्षा विभाग से इन रिक्तियों की अंतिम स्वीकृति मिलते ही एक माह के भीतर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी है। आयोग को उम्मीद है कि सितंबर तक शिक्षा विभाग से सभी रिक्तियों का अंतिम विवरण प्राप्त हो जाएगा।


नई नियमावली के तहत होगी भर्ती

प्रो. गिरीश कुमार चौधरी के अनुसार, भर्ती ‘स्टेट यूनिवर्सिटी एंड कॉलेज असिस्टेंट प्रोफेसर, 2026’ नियमावली के तहत की जाएगी। चयन प्रक्रिया 200 अंकों पर आधारित होगी, जिसमें 175 अंकों की लिखित परीक्षा और 25 अंकों का इंटरव्यू होगा। लिखित परीक्षा तीन घंटे की होगी। इंटरव्यू में अभ्यर्थियों की टीचिंग स्किल्स के लिए 13 अंक तथा व्यक्तिगत साक्षात्कार के लिए 12 अंक निर्धारित किए गए हैं। पारदर्शिता बनाए रखने के लिए इंटरव्यू की पूरी प्रक्रिया की वीडियो रिकॉर्डिंग भी की जाएगी। नई भर्ती नियमावली के अनुसार अभ्यर्थियों के लिए अधिकतम आयु सीमा 43 वर्ष निर्धारित की गई है।

प्रो. गिरीश कुमार चौधरी ने कहा कि 211 नए डिग्री कॉलेजों में वर्तमान में कार्यरत संविदा शिक्षकों के पदों पर नियमित असिस्टेंट प्रोफेसरों की नियुक्ति होने के बाद उन्हें नियमित चयनित अभ्यर्थियों से प्रतिस्थापित (Replace) किया जा सकता है। यही कारण है कि इन कॉलेजों में कार्यरत संविदा शिक्षक भी आगामी भर्ती प्रक्रिया में भाग लेने की तैयारी कर रहे हैं। स्थायी नियुक्ति पाने के लिए उन्हें भी अन्य अभ्यर्थियों की तरह लिखित परीक्षा और निर्धारित चयन प्रक्रिया से गुजरना होगा।

आगे उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग से रिक्तियां प्राप्त होने के बाद आयोग का उद्देश्य भर्ती प्रक्रिया को समयबद्ध ढंग से पूरा करना है ताकि विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में लंबे समय से खाली पड़े शिक्षकों के पदों को भरा जा सके।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

Aaquil Jawed is the founder of The Loudspeaker Group, known for organising Open Mic events and news related activities in Seemanchal area, primarily in Katihar district of Bihar. He writes on issues in and around his village.

Related News

NEET UG परीक्षा का रिज़ल्ट जारी, बिहार के 7 छात्र टॉप-100 में

BPSC TRE-3: गेस्ट टीचर के लिया दोबारा खुला पोर्टल, 10 जून तक कर सकेंगे आवेदन

पटना हाइकोर्ट ने BPSC के तीसरे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा पर लगाई रोक

BPSC के ‘बिहार कृषि सेवा’ परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों का 5 जून से डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

BPSC ब्लॉक हॉर्टिकल्चर ऑफिसर पदों के लिये 29 मई तक आवेदन, हाइकोर्ट के आदेश के बाद दोबारा खुला पोर्टल

15 मई तक आयेगा बिहार कृषि सेवा और BPSC ड्रग इंस्पेक्टर परीक्षा का रिज़ल्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

बहादुरगंज NEET प्रदर्शन के बाद हुए FIR में रूस में मौजूद युवक और परीक्षा दे रहे छात्र नामजद

VB-G RAM G: लागू होने से पहले ही क्या नया कानून मनरेगा मज़दूरों का हक़ छीन रहा?

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं