Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

कटिहार: बारसोई प्रखंड मुख्यालय में बुनियादी सुविधाएं नहीं होने से लोग परेशान 

दूरदराज़ से आए लोगों के लिये आधार सेंटर में पीने के लिए पानी भी उपलब्ध नहीं है। शौचालय भी साफ सुथरा नहीं है, जिस वजह से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। 

Md Minarul Reported By Md Minarul |
Published On :
aadhar enrollment centre barsoi

कटिहार के बारसोई प्रखंड के विभिन्न हिस्सों से लोग इन दिनों आधार कार्ड सुधार करवाने के लिए प्रखंड मुख्यालय आ रहे हैं। लेकिन, प्रखंड मुख्यालय स्थित आधार सेंटर पर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध नहीं होने से लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।


दूरदराज़ से आए लोगों के लिये आधार सेंटर में पीने के लिए पानी भी उपलब्ध नहीं है। शौचालय भी साफ सुथरा नहीं है, जिस वजह से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

Also Read Story

बिहार में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से चरमराई व्यवस्था, बारिश में बढ़ा संक्रमण का खतरा

बहादुरगंज NEET प्रदर्शन के बाद हुए FIR में रूस में मौजूद युवक और परीक्षा दे रहे छात्र नामजद

“पुलिस ने हमारे शरीर पर दो लाठियाँ तोड़ दीं” – हिरासत में लिये गये छात्रों की आपबीती

देशभर में जनसंख्या बदलावों का होगा अध्ययन, अमित शाह से मिली हाई लेवल कमेटी

बिहार पर्यटन विभाग ने की रील मेकिंग प्रतियोगिता की घोषणा, 1 लाख मिलेगा इनाम

बिहार: सात निश्चय योजनाओं में अररिया जिला शीर्ष पर, मधुबनी सबसे पीछे

Bihar Land Survey: बिहार ज़मीन सर्वे की पूरी प्रक्रिया, घर बैठे करना होगा ये सब काम

कोरोना काल से अब तक बिहार में 16.37 लाख राशन कार्ड रद्द

वक़्फ़ संशोधन एक्ट-2024 लागू होने से क्या बदलेगा, क्यों हो रहा है इसका विरोध?

बता दें कि इन दिनों राशन कार्ड केवाईसी के नाम पर लोग अधिक से अधिक संख्या में आधार सेंटर पहुंचकर अपना आधार कार्ड सुधार कर रहे हैं।


आधार सेन्टर पर मौजूद कर्माचरियों की मानें तो एक दिन में सर्फ 200 लोगों का ही आधार कार्ड बनाया जा सकता है। मगर कुछ दिनों से सैकड़ों की तादाद में लोग आ जाते हैं और कई लोग निराश होकर घर लौटने को मजबूर होते हैं।

इस संबंध में स्थानीय जदयू नेता रोशन अग्रवाल बताते हैं कि राशन कार्ड केवाईसी के लिए अधिक संख्या में लोग प्रखंड मुख्यालय आ रहे हैं, लेकिन, प्रखंड मुख्यालय में सुविधाएं नहीं होने से उनको काफी समस्या हो रही है।

“इस चिलचिलाती धूप में महिला से लेकर बच्चे सब गर्मी से परेशान हैं। इतनी परेशानी होने के बावजूद लोगों का काम नहीं हो रहा है तो यह काफी दुर्भाग्य की बात है। हमारी मांग है कि प्रशासन इस समस्या को बारीकी से देखे और लोगों को पीने के लिए पानी मुहैया कराए। प्रखंड के विभिन्न हिस्सों में अतिरिक्त आधार शिविर लगाकर आधार कार्ड बनाया जाए,” उन्होंने कहा।

‘मैं मीडिया’ ने इस संबंध में बारसोई के एसडीएम दीक्षित श्वेतम से बात की। उन्होंने बताया कि लोगों की परेशानियों को देखते हुए पीने के पानी की व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने आगे बताया कि लोग अपनी ही पंचायत में आधार कार्ड बनवा सकें, इस संबंध में भी प्रखंड विकास पदाधिकारी से चर्चा की जा रही है।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

मो. मिनारूल कटिहार के रहने वाले हैं। बारसोई की सभी ख़बरों पर नजर रखते हैं।

Related News

पंचायत के विकास कार्यों में टेंडर प्रक्रिया लाने का विरोध क्यों कर रहे त्रिस्तरीय जनप्रतिनिधि

बिहार के लिए केंद्रीय बजट 2024 में महत्वपूर्ण घोषणाएँ

नीति आयोग के एसडीजी इंडेक्स में बिहार सबसे पिछड़ा राज्य, इन क्षेत्रों में सबसे ख़राब प्रदर्शन

ठाकुरगंज में बिजली व्यवस्था चरमराई, लोगों ने एनएच जाम कर किया प्रदर्शन

शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक समेत कई उच्च अधिकारियों का तबादला

किशनगंज: महीनों से बंद पड़ा है पंचायत भवन, ग्रामीण लौट रहे खाली हाथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

अररिया: वज्रपात में 3 लोगों की मौत, परिजन बोले- ‘गांव में पुल होता तो बच जाती जान’

‘हमको मार दीजिए, ज़मीन ले लीजिए’ – किशनगंज एयरपोर्ट भूमि अधिग्रहण का विरोध

Ground Report: नौकरी के लिए दुबई गए सीमांचल के 7 युवक कैसे फंसे?

बहादुरगंज NEET प्रदर्शन के बाद हुए FIR में रूस में मौजूद युवक और परीक्षा दे रहे छात्र नामजद

VB-G RAM G: लागू होने से पहले ही क्या नया कानून मनरेगा मज़दूरों का हक़ छीन रहा?