Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

Patna Sahib Lok Sabha Result 2024: 1,53,846 मतों से विजयी हुए रविशंकर प्रसाद

पटना साहिब सीट पर लोकसभा चुनाव-2024 का रिज़ल्ट घोषित हो चुका है। भारतीय जनता पार्टी के रविशंकर प्रसाद चुनाव जीत गये हैं। उन्होंने कांग्रेस के अंशुल अविजित को 153846 वोटों से शिकस्त दी है। रविशंकर प्रसाद ने 588270 और अंशुल अविजित ने 434424 वोट लाने में सफलता प्राप्त की। बाक़ी के 15 प्रत्याशियों की ज़मानत इस सीट पर ज़ब्त हो गई।

Nawazish Purnea Reported By Nawazish Alam |
Published On :
patna sahib lok sabha result 2024

बिहार की पटना साहिब सीट पर लोकसभा चुनाव-2024 के परिणाम आने शुरू हो चुके हैं। पटना साहिब संसदीय क्षेत्र से 17 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। इनमें से 5 निर्दलयी उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ रहे हैं। मुख्य मुक़ाबला भारतीय जनता पार्टी के रविशंकर प्रसाद और कांग्रेस के अंशुल अविजित के बीच है।


2019 के लोकसभा चुनाव में पटना साहिब सीट पर रविशंकर प्रसाद ने कांग्रेस उम्मीदवार शत्रुघ्न सिन्हा को पराजित किया था। बताते चलें कि पटना साहिब सीट पर चुनाव के आख़िरी चरण में यानी कि 1 जून को मतदान हुआ था।

Also Read Story

जदयू के कमजोर होने के दावे के बीच पार्टी कैसे बन गई किंगमेकर?

लोकसभा चुनाव 2024: किशनगंज में कैसे कांग्रेस ने फिर एक बार जदयू व AIMIM को दी पटखनी?

वायरल ऑडियो: क्या किशनगंज में भाजपा नेताओं ने अपना वोट कांग्रेस के तरफ ट्रांसफर कराया?

पप्पू यादव कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मिले, कांग्रेस को दिया अपना समर्थन

लोकसभा चुनाव 2024: पूर्णिया में दो बार के सांसद संतोष कुशवाहा को हराकर कैसे जीते पप्पू यादव?

लोकसभा चुनाव 2024: अररिया से क्यों हार गए राजद के शाहनवाज़?

हार के बाद उपेंद्र कुशवाहा बोले, पवन सिंह फैक्टर बना या बनाया गया सबको मालूम है

“कुछ लोगों ने साथ रह कर धोखा दिया”, किशनगंज से हार पर बोले जदयू प्रत्याशी मुजाहिद आलम

पूर्णिया: हार पर भावुक हुए संतोष कुशवाहा, कहा, “निश्चित तौर पर मेरी ही सेवा में कोई कमी रह गई”

2024 लोकसभा चुनाव के नतीजों का रुझान

पटना साहिब सीट पर लोकसभा चुनाव-2024 का रिज़ल्ट घोषित हो चुका है। भारतीय जनता पार्टी के रविशंकर प्रसाद चुनाव जीत गये हैं। उन्होंने कांग्रेस के अंशुल अविजित को 153846 वोटों से शिकस्त दी है। रविशंकर प्रसाद ने 588270 और अंशुल अविजित ने 434424 वोट लाने में सफलता प्राप्त की। बाक़ी के 15 प्रत्याशियों की ज़मानत इस सीट पर ज़ब्त हो गई।


रविशंकर प्रसाद ने 54.7 फ़ीसद और अंशुल अविजित ने 40.39 फ़ीसद वोट लाने में कामयाबी हासिल की है। इनके अलावा किसी भी उम्मीदवारों को एक प्रतिशत भी वोट नहीं मिला है। 0.52 फ़ीसद वोटरों ने नोटा विकल्प का चयन किया है।

निर्दलीय उम्मीदवार राकेश शर्मा 9943 वोट लाकर तीसरे स्थान पर रहे। बहुजन समाज पार्टी के नीरज कुमार 5928 वोट लाकर चौथे स्थान पर रहे।

निर्दलीय अवधेश प्रसाद को 4974, पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया के उमेश रजक को 4672, निर्दलयी संजय वाल्मिकी को 4643, निर्दलीय धर्मवीर कुमार भास्कर को 2416, निर्दलीय अमित कुमार अलबेला को 2053, समता पार्टी के महेश कुमार को 2003, राष्ट्रीय जनसंभावना पार्टी के धनंजय कुमार को 1971, लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी के गुलाब प्रसाद को 1925 वोट मिले।

साथ ही अखंड भारत जनप्रिय पार्टी के सुमित रंजन सिन्हा को 1716, भारतीय मोमिन फ्रंट के महबूब आलम अंसारी को 1638, भारतीय जनक्रांति दल (डेमोक्रेटिक) के राकेश दत्त मिश्रा को 1240, सोशलिस्ट यूनिटी सेन्टर ऑफ इंडिया (कम्यूनिस्ट) के सरोज कुमार सुमन को 1078 और जनतंत्र आवाज़ पार्टी के शाहिद आलम को 1043 मत हासिल हुए हैं।

…………

587902 मतों की गणना के बाद रविशंकर प्रसाद 87893 वोटों से आगे चल रहे हैं। रविशंकर को 322964 और अंशुल अविजित को 235071 वोट मिले हैं।

…………

464168 मतों की गणना के बाद रविशंकर प्रसाद 79267 वोटों से आगे चल रहे हैं। रविशंकर को 260099 और अंशुल अविजित को 180832 वोट मिले हैं।

…………

300632 मतों की गणना के बाद रविशंकर प्रसाद 62299 वोटों से आगे चल रहे हैं। रविशंकर को 166702 और अंशुल अविजित को 104403 वोट मिले हैं।

…………

258734 मतों की गणना के बाद रविशंकर प्रसाद 56203 वोटों से आगे चल रहे हैं। रविशंकर को 151576 और अंशुल अविजित को 95373 वोट मिले हैं।

…………

230000 मतों की गणना के बाद रविशंकर प्रसाद 52229 वोटों से आगे चल रहे हैं। रविशंकर को 136122 और अंशुल अविजित को 83893 वोट मिले हैं।

………….

लेटेस्ट अपडेट में रविशंकर प्रसाद 18990 वोटों से आगे चल रहे हैं। रविशंकर को 46347 और अंशुल अविजित को 27357 वोट मिले हैं।

…………….

लेटेस्ट अपडेट में रविशंकर प्रसाद 3,118 वोटों से आगे चल रहे हैं। रविशंकर को 19,025 और अंशुल अविजित को 15,907 वोट मिले हैं।

……………

ताज़ा रुझान में रविशंकर प्रसाद 1,861 वोटों से आगे चल रहे हैं। रविशंकर को 11,496 और अंशुल अविजित को 9,635 वोट मिले हैं।

……………..

शुरूआती रुझान में कांग्रेस के अंशुल अविजित 1,322 वोटों से पीछे चल रहे हैं। रविशंकर प्रसाद को 8,100 वोट प्राप्त हुआ है। वहीं, कांग्रेस के अंशुल अविजित को 6,778 वोट मिला है।

 

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

नवाजिश आलम को बिहार की राजनीति, शिक्षा जगत और इतिहास से संबधित खबरों में गहरी रूचि है। वह बिहार के रहने वाले हैं। उन्होंने नई दिल्ली स्थित जामिया मिल्लिया इस्लामिया के मास कम्यूनिकेशन तथा रिसर्च सेंटर से मास्टर्स इन कंवर्ज़ेन्ट जर्नलिज़्म और जामिया मिल्लिया से ही बैचलर इन मास मीडिया की पढ़ाई की है।

Related News

लोकसभा चुनाव 2024 में जीते हैं सिर्फ 24 मुस्लिम सांसद, 14% आबादी की 4% हिस्सेदारी!

पूर्णिया सीट जीतकर तेजस्वी पर बरसे पप्पू यादव, कहा उनके अहंकार ने कोसी, मिथिला में हराया

कटिहार में जदयू प्रत्याशी ने अपने ही नेताओं पर फोड़ा हार का ठीकरा, कहा, “बहुत लोगों के मन में चुनाव लड़ने की इच्छा थी”

पूर्णिया से जीत के बाद बोले पप्पू यादव, “नीतीश कुमार भारत को बचाने के लिये इंडिया गठबंधन के साथ आएंगे”

Bhagalpur Lok Sabha Result 2024: 1,04,868 मतों से विजयी हुए अजय मंडल

Karakat Lok Sabha Result 2024: 1 लाख से अधिक वोट से जीते भाकपा (माले) के राजा राम सिंह

Nawada Lok Sabha Result 2024: भाजपा के विवेक ठाकुर जीते, 67670 वोटों से श्रवण कुमार को हराया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

VB-G RAM G: लागू होने से पहले ही क्या नया कानून मनरेगा मज़दूरों का हक़ छीन रहा?

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क