Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

पटना हाइकोर्ट ने BPSC के तीसरे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा पर लगाई रोक

याचिका पर सुनवाई करते हुए जस्टिस अंजनी कुमार शरण ने सरकार को आदेश दिया कि एक महीने के अंदर अतिथि शिक्षकों को पिछड़ा वर्ग व अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग अन्तर्गत आने वाले शिक्षक पदों के लिये भी ग्रेस मार्क्स दिये जायें। तब तक के लिये कोर्ट ने तीसरे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा पर स्टे लगा दिया है।

Nawazish Purnea Reported By Nawazish Alam |
Published On :
patna high court stays the third phase teacher recruitment examination of bpsc

बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित होने जा रही आगामी तीसरे चरण की शिक्षक बहाली परीक्षा पर पटना हाइकोर्ट ने रोक लगा दी है। हाइकोर्ट ने प्लस टू स्कूलों में कार्यरत अतिथि शिक्षकों द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए यह फैसला सुनाया है।


दरअसल, आयोग (BPSC) ने नियोजित शिक्षकों को पिछड़ा व अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग अन्तर्गत स्कूलों की शिक्षक नियुक्ति प्रक्रिया में प्रत्येक साल के बदले 5 अंक (अधिकतम 25 अंक) वेटेज दिया था। लेकिन, पहले से ही कार्यरत अतिथि शिक्षकों को ये वेटेज नहीं दिया गया था।

Also Read Story

बिहार के विश्वविद्यालयों और डिग्री कॉलेजों में स्थायी असिस्टेंट प्रोफेसरों की बड़ी भर्ती की तैयारी, सितंबर में आ सकता है विज्ञापन

पटना के बाद कटिहार में छात्रों का प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट घेरने पहुंचे युवाओं पर लाठीचार्ज, जमकर चले ईंट पत्थऱ

सेना भर्ती प्रक्रिया पूरी करने के बावजूद ‘बेरोज़गार’ युवाओं का दर्द

BPSC TRE-3 में भाग लेने से पहले पढ़ लें ये निर्देश, वरना परीक्षा में बैठने से हो जायेंगे वंचित

BPSC TRE-3 के लिये 17 जुलाई से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे अभ्यर्थी

BPSC TRE-3: 19-21 जुलाई को एक पाली और 22 जुलाई को दो पाली में होगी परीक्षा

BPSC TRE-3 परीक्षा 19-22 जुलाई को, 28 जून को हेडमास्टर पदों के लिये परीक्षा

BPSC TRE-2 में बहाल बिहार से बाहर के डेढ़ दर्जन शिक्षकों की गई नौकरी, CTET-STET में नहीं थे उत्तीर्ण

नीट रिजल्ट विवाद: कांग्रेस ने की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच की मांग

इसीलिये, अतिथि शिक्षकों ने वेटेज अंक के लिये पटना हाइकोर्ट में याचिका दायर की थी। जिस पर हाइकोर्ट ने शिक्षा विभाग को वेटेज अंक देने का आदेश दिया है।


याचिका पर सुनवाई करते हुए जस्टिस अंजनी कुमार शरण ने सरकार को आदेश दिया कि एक महीने के अंदर अतिथि शिक्षकों को भी ग्रेस मार्क्स दिये जायें। तब तक के लिये कोर्ट ने तीसरे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा पर स्टे लगा दिया है।

हाइकोर्ट ने कहा, “संविदा पर बहाल शिक्षक और अतिथि शिक्षकों में कोई फ़र्क़ नहीं है, क्योंकि दोनों ही स्कूल में छात्रों को पढ़ाते हैं। अतिथि शिक्षक भी संविदा पर बहाल शिक्षकों की तरह प्रत्येक 1 वर्ष के लिए 5 अंक (अधिकतम 25 अंक) के हक़दार हैं।”

जून में होनी थी तीसरे चरण की परीक्षा

बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित तीसरे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा 10-12 जून को होनी थी। इसमें शिक्षा विभाग और अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग के अन्तर्गत आने वाले स्कूली शिक्षकों के पद भी शामिल हैं।

बताते चलें कि तीसरे चरण में 15 मार्च को आयोग द्वारा परीक्षा का आयोजन किया गया था। हालांकि, बाद में पेपर लीक हो जाने की वजह से 15 मार्च की परीक्षा कैंसिल करनी पड़ी थी।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

नवाजिश आलम को बिहार की राजनीति, शिक्षा जगत और इतिहास से संबधित खबरों में गहरी रूचि है। वह बिहार के रहने वाले हैं। उन्होंने नई दिल्ली स्थित जामिया मिल्लिया इस्लामिया के मास कम्यूनिकेशन तथा रिसर्च सेंटर से मास्टर्स इन कंवर्ज़ेन्ट जर्नलिज़्म और जामिया मिल्लिया से ही बैचलर इन मास मीडिया की पढ़ाई की है।

Related News

NEET UG परीक्षा का रिज़ल्ट जारी, बिहार के 7 छात्र टॉप-100 में

BPSC TRE-3: गेस्ट टीचर के लिया दोबारा खुला पोर्टल, 10 जून तक कर सकेंगे आवेदन

BPSC के ‘बिहार कृषि सेवा’ परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों का 5 जून से डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

BPSC ब्लॉक हॉर्टिकल्चर ऑफिसर पदों के लिये 29 मई तक आवेदन, हाइकोर्ट के आदेश के बाद दोबारा खुला पोर्टल

15 मई तक आयेगा बिहार कृषि सेवा और BPSC ड्रग इंस्पेक्टर परीक्षा का रिज़ल्ट

BPSC द्वारा आयोजित ‘बिहार कृषि सेवा’ के विभिन्न पदों के लिये हुई परीक्षा का फाइनल उत्तर जारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

बहादुरगंज NEET प्रदर्शन के बाद हुए FIR में रूस में मौजूद युवक और परीक्षा दे रहे छात्र नामजद

VB-G RAM G: लागू होने से पहले ही क्या नया कानून मनरेगा मज़दूरों का हक़ छीन रहा?

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं