Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

बिहार: पटना हाईकोर्ट ने 65 प्रतिशत आरक्षण वाले कानून को किया रद्द

हाईकोर्ट ने अपने आदेश में कहा है कि आरक्षण बढ़ाने संबंधी सरकार का यह कदम गैर-संवैधानिक और संविधान के आर्टिकल 14, 15 तथा 16 के तहत बराबरी के अधिकार का उल्लंघन है। 

Nawazish Purnea Reported By Nawazish Alam |
Published On :
patna high court

पटना हाईकोर्ट ने बिहार में सरकारी नौकरियों और शैक्षणिक संस्थानों में एडमिशन में मिलने वाले 65 प्रतिशत आरक्षण के कानून को रद्द कर दिया है। दरअसल, “यूथ फॉर इक्वालिटी” नामक संस्था ने इस कानून को कोर्ट में चुनौती दी थी, जिस पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने यह फैसला सुनाया है।


हाईकोर्ट ने अपने आदेश में कहा है कि आरक्षण बढ़ाने संबंधी सरकार का यह कदम गैर-संवैधानिक और संविधान के आर्टिकल 14, 15 तथा 16 के तहत बराबरी के अधिकार का उल्लंघन है।

Also Read Story

बक्खो: पसमांदा मुस्लिम की अनसुनी कहानी

कौन हैं बिहार में 65% आरक्षण ख़त्म करने के लिये हाईकोर्ट जाने वाले याचिकाकर्ता?

बिहार जातीय गणना में मुस्लिम ‘कलाल-एराकी’ व ‘कसेरा-ठठेरा’ जातियों को ‘बनिया’ में गिने जाने से चिंता बढ़ी

बिहार में 75 फीसदी आरक्षण संबंधी विधेयक पर राज्यपाल की लगी मुहर

अनुसूचित जाति की तीसरी सबसे बड़ी आबादी वाले मुसहर सबसे पिछड़े क्यों हैं?

बिहार की मुस्लिम जातियां: पलायन में मलिक व सुरजापुरी आगे, सरकारी नौकरी में भंगी व सैयद, शेरशाहबादी कई पैमानों पर पीछे

“दलित-पिछड़ा एक समान, हिंदू हो या मुसलमान”- पसमांदा मुस्लिम महाज़ अध्यक्ष अली अनवर का इंटरव्यू

बिहार जाति गणना में सुरजापुरी मुस्लिम की आबादी कम बताई गई है: किशनगंज सांसद

बिहार आरक्षण संशोधन विधेयक सदन में पास, अब 75 फीसद होगा आरक्षण

हाईकोर्ट का मानना है कि सरकार ने आरक्षण का दायरा 50 प्रतिशत से ऊपर बढ़ाने से पहले कोई गहन अध्ययन या विश्लेषण का प्रयास नहीं किया है। राज्य ने सिर्फ विभिन्न जातियों की आबादी की तुलना में सरकारी सेवाओं और शिक्षण संस्थानों में संख्यात्मक प्रतिनिधित्व के अनुपात के आधार पर यह फैसला लिया है।


नवंबर में बढ़ा था आरक्षण का दायरा

दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली महागठबंधन सरकार ने नवंबर में “बिहार पदों एवं सेवाओं की रिक्तियों में आरक्षण (अनुसूचित जातियों, अनुसूचित जनजातियों एवं अन्य पिछड़े वर्गों के लिए) (संशोधन) अधिनियम-2023” और ‘बिहार (शैक्षणिक संस्थानों में नामांकन) आरक्षण अधिनियम-2023’ विधानसभा में सर्वसम्मति से पास कराया था।

विधेयक के अनुसार, सरकार ने बिहार में एससी, एसटी और ओबीसी आरक्षण का दायरा 50 प्रतिशत से बढ़ा कर 65 प्रतिशत कर दिया था। आर्थिक रूप से कमज़ोर वर्ग के लिए 10 प्रतिशत आरक्षण पहले से ही था, जिससे बिहार में आरक्षण का कोटा 75 प्रतिशत हो गया था।

नए विधेयक के अन्तर्गत नियुक्तियों और शैक्षणिक संस्थानों में एडमिशन में पिछड़ा वर्ग के लिए 18%, अत्यंत पिछड़ा वर्ग के लिए 25%, अनुसूचित जाति के लिए 20%, अनुसूचित जनजाति के लिए 2% और ईडब्ल्यूएस के लिए 10% सीट आरक्षित हो गयी थी।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

नवाजिश आलम को बिहार की राजनीति, शिक्षा जगत और इतिहास से संबधित खबरों में गहरी रूचि है। वह बिहार के रहने वाले हैं। उन्होंने नई दिल्ली स्थित जामिया मिल्लिया इस्लामिया के मास कम्यूनिकेशन तथा रिसर्च सेंटर से मास्टर्स इन कंवर्ज़ेन्ट जर्नलिज़्म और जामिया मिल्लिया से ही बैचलर इन मास मीडिया की पढ़ाई की है।

Related News

बिहार में प्रजनन दर, आरक्षण और 94 लाख गरीब परिवारों पर सदन में क्या बोले नीतीश कुमार

नीतीश सरकार 94 लाख गरीब परिवारों को देगी दो-दो लाख रुपये, आवास के लिए सहायता राशि भी बढ़ाएगी

बिहार जातीय गणना रिपोर्टः सरकारी नौकरियों में कायस्थ सबसे अधिक, राज्य में सिर्फ 7 फीसद लोग ग्रेजुएट

नीतीश से मिलकर सांसद जावेद व इलाके के विधायक बोले- सुरजापुरी को मिले ईबीसी आरक्षण

मंगलवार को बिहार विधानसभा के पटल पर रखी जायेगी जाति गणना की पूरी रिपोर्ट

सुरजापुरी मुसलमानों को अत्यंत पिछड़ा वर्ग में शामिल किया जाये: सांसद डॉ. जावेद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क

बिहार SIR नोटिस से डर के साय में हैं 1902 में भारत आये ईरानी मुसलमान