Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

Patliputra Lok Sabha Result 2024: मीसा भारती ने रामकृपाल यादव को 85,174 वोटों से हराया

पाटलिपुत्र लोकसभा सीट से राजद प्रत्याशी मीसा भारती ने चुनाव जीता। वह 2014 इस सीट पर चुनाव लड़ रही हैं लेकिन अब तक जीत नहीं सकी थी। 2014 और 2019 लोकसभा चुनाव में उन्हें भाजपा के रामकृपाल यादव से हार सामना करना पड़ा था हालांकि इस बार उन्होंने 85,174 वोटों से रामकृपाल यादव को हरा दिया।

syed jaffer imam Reported By Syed Jaffer Imam |
Published On :
patliputra lok sabha election result 2024

पाटलिपुत्र लोकसभा सीट इस चुनाव में बिहार के चंद सबसे चर्चित सीटों में से एक है। 2014 और 2019 की तरह ही 2024 लोकसभा चुनाव में भी भाजपा के रामकृपाल यादव की सीधी टक्कर राजद की मीसा भारती से है। रामकृपाल यादव ने 2014 में 40,322 जबकि 2019 में 39,321 वोटों से मीसा भारती को हराया था।


भाजपा प्रत्याशी रामकृपाल यादव

2014 में भाजपा ने रामकृपाल यादव को पाटलिपुत्र से टिकट दिया और वह जीतकर लोकसभा पहुंचे तो उन्हें मंत्रिमंडल में भी जगह मिली। 5 बार सांसद रह चुके रामकृपाल दो बार भारत सरकार में मंत्री रह चुके हैं।

Also Read Story

जदयू के कमजोर होने के दावे के बीच पार्टी कैसे बन गई किंगमेकर?

लोकसभा चुनाव 2024: किशनगंज में कैसे कांग्रेस ने फिर एक बार जदयू व AIMIM को दी पटखनी?

वायरल ऑडियो: क्या किशनगंज में भाजपा नेताओं ने अपना वोट कांग्रेस के तरफ ट्रांसफर कराया?

पप्पू यादव कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मिले, कांग्रेस को दिया अपना समर्थन

लोकसभा चुनाव 2024: पूर्णिया में दो बार के सांसद संतोष कुशवाहा को हराकर कैसे जीते पप्पू यादव?

लोकसभा चुनाव 2024: अररिया से क्यों हार गए राजद के शाहनवाज़?

हार के बाद उपेंद्र कुशवाहा बोले, पवन सिंह फैक्टर बना या बनाया गया सबको मालूम है

“कुछ लोगों ने साथ रह कर धोखा दिया”, किशनगंज से हार पर बोले जदयू प्रत्याशी मुजाहिद आलम

पूर्णिया: हार पर भावुक हुए संतोष कुशवाहा, कहा, “निश्चित तौर पर मेरी ही सेवा में कोई कमी रह गई”

राजद प्रतयाशी मीसा भारती

राजद सुप्रीमो लालू यादव की बेटी मीसा भारती ने 2014 से अब तक लगातार पाटलिपुत्र से चुनाव लड़ा है। दो बार हारने के बाद वह रामकृपाल यादव को ‘हैट्रिक’ से रोकने के प्रयास में हैं। मीसा भारती 2016 में राज्यसभा सदस्य बनीं थी।


2019 लोकसभा चुनाव का परिणाम

2019 लोकसभा चुनाव में पाटलिपुत्र में 55.97% वोटिंग हुई थी। पिछले चुनाव में भाजपा के रामकृपाल यादव ने राजद की मीसा भारती को 39,321 वोटों से हराया था। रामकृपाल यादव ने 5,09,557 वोट प्राप्त किये थे वहीं मीसा भारती को 4,70,236 वोट मिले थे।

पाटलिपुत्र लोकसभा सीट पर 2024 लोकसभा चुनाव के सातवें चरण में मतदान हुआ। इस बार 56.91% वोटिंग हुई।

2024 लोकसभा चुनाव के नतीजों का रुझान

पाटलिपुत्र लोकसभा सीट से राजद प्रत्याशी मीसा भारती ने चुनाव जीता। वह 2014 इस सीट पर चुनाव लड़ रही हैं लेकिन अब तक जीत नहीं सकी थी। 2014 और 2019 लोकसभा चुनाव में उन्हें भाजपा के रामकृपाल यादव से हार सामना करना पड़ा था हालांकि इस बार उन्होंने 85,174 वोटों से रामकृपाल यादव को हरा दिया।

मीसा भारती को 49.86% के साथ कुल 6,13,283 वोट मिले। दुसरे स्थान पर रहे भाजपा के रामकृपाल यादव ने 42.93% के साथ 5,28,109 वोट प्राप्त किए। हिन्दुस्तान विकास दल एस.पी शर्मा को 15,140 जबकि बहुजन समाज के हरिकेश्वर राम को 10,965 वोट मिले।

इसके अलावा राष्ट्रीय जनसंभावना पार्टी की वीनू देवी ने 10,744 अपना किसान पार्टी के शिव कुमार सिंह को 9,016, भारतीय सार्थक पार्टी के संजय कुमार सिंह को 4,753 और ए.आई.एम.आई.एम फ़ारूक़ रज़ा 4,023 वोट मिले। नोटा पर 5,606 वोट पड़े।

………..

6,34,907 वोटों की गिनती के बाद राजद की मीसा भारती 57,146 वोटों से आगे चल रही हैं। मीसा भारती को अब तक 3,24,394 वोट मिले हैं वहीँ भाजपा के रामकृपाल यादव 2,67,248 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर हैं।

………..

4,66,869 वोटों की गिनती के बाद राजद की मीसा भारती 41,274 वोटों से आगे चल रही हैं। मीसा भारती को अब तक 2,38,125 वोट मिले हैं वहीँ भाजपा के रामकृपाल यादव 1,96,851 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर हैं।

…………

3,76,515 वोटों की गिनती के बाद राजद की मीसा भारती 38,455 वोटों से आगे चल रही हैं। मीसा भारती को अब तक 1,94,264 वोट मिले हैं वहीँ भाजपा के रामकृपाल यादव 1,55,809 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर हैं।

…………

पाटलिपुत्र में 2,34,135 वोटों की गिनती के बाद राजद की मीसा भारती 38,067 वोटों से आगे चल रही हैं। मीसा भारती को अब तक 1,27,073 वोट मिले हैं वहीँ भाजपा के रामकृपाल यादव 89,006 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर चल रहे हैं।

…………..

पाटलिपुत्र में अब तक 98,924 वोटों की गिनती हुई है। ताज़ा रुझानों में राजद की मीसा भारती 21,812 वोटों से आगे चल रही हैं। मीसा भारती को अब तक 56,385 वोट मिले हैं वहीँ भाजपा के रामकृपाल यादव 34,573 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर हैं।

………….

ताज़ा रुझानों में राजद की मीसा भारती 6,665 वोटों से आगे चल रही हैं। मीसा भारती को अब तक 29,491 वोट मिले हैं वहीँ भाजपा के रामकृपाल यादव 22,826 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर हैं।

…………..

शुरुआती रुझानों में राजद की मीसा भारती 2329 वोटों से आगे चल रही हैं। मीसा भारती को अब तक 8608 वोट मिले हैं वहीँ भाजपा के रामकृपाल यादव 6279 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर हैं।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

सैयद जाफ़र इमाम किशनगंज से तालुक़ रखते हैं। इन्होंने हिमालयन यूनिवर्सिटी से जन संचार एवं पत्रकारिता में ग्रैजूएशन करने के बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता (पीजी) की पढ़ाई की। 'मैं मीडिया' के लिए सीमांचल के खेल-कूद और ऐतिहासिक इतिवृत्त पर खबरें लिख रहे हैं। इससे पहले इन्होंने Opoyi, Scribblers India, Swantree Foundation, Public Vichar जैसे संस्थानों में काम किया है। इनकी पुस्तक "A Panic Attack on The Subway" जुलाई 2021 में प्रकाशित हुई थी। यह जाफ़र के तखल्लूस के साथ 'हिंदुस्तानी' भाषा में ग़ज़ल कहते हैं और समय मिलने पर इंटरनेट पर शॉर्ट फिल्में बनाना पसंद करते हैं।

Related News

लोकसभा चुनाव 2024 में जीते हैं सिर्फ 24 मुस्लिम सांसद, 14% आबादी की 4% हिस्सेदारी!

पूर्णिया सीट जीतकर तेजस्वी पर बरसे पप्पू यादव, कहा उनके अहंकार ने कोसी, मिथिला में हराया

कटिहार में जदयू प्रत्याशी ने अपने ही नेताओं पर फोड़ा हार का ठीकरा, कहा, “बहुत लोगों के मन में चुनाव लड़ने की इच्छा थी”

पूर्णिया से जीत के बाद बोले पप्पू यादव, “नीतीश कुमार भारत को बचाने के लिये इंडिया गठबंधन के साथ आएंगे”

Bhagalpur Lok Sabha Result 2024: 1,04,868 मतों से विजयी हुए अजय मंडल

Karakat Lok Sabha Result 2024: 1 लाख से अधिक वोट से जीते भाकपा (माले) के राजा राम सिंह

Nawada Lok Sabha Result 2024: भाजपा के विवेक ठाकुर जीते, 67670 वोटों से श्रवण कुमार को हराया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

सड़क निर्माण में गड़बड़ी, ग्रामीणों ने किया विरोध

Ground Report

सड़क निर्माण में गड़बड़ी, ग्रामीणों ने किया विरोध

वर्षों से पुल के इंतजार में कटिहार का कोल्हा घाट

किशनगंज ईदगाह विवाद: किसने फैलाई बिहार बनाम बंगाल की अफवाह?

दशकों के इंतज़ार के बाद बन रही रोड, अब अनियमितता से परेशान ग्रामीण

बिहार में सिर्फ कागज़ों पर चल रहे शिक्षा सेवक और तालीमी मरकज़ केंद्र?