Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

अररिया: पहले से आंशिक रूप से डैमेज पुल गिरा, दर्जनों गांव प्रभावित

ग्रामीणों ने बताया कि यह पुल लगभग दस साल पहले बना था। लेकिन, कुछ समय पहले ही डैमेज होना शुरू हो गया था। हालांकि, ग्रामीण कार्य विभाग की मानें तो इस पुल का निर्माण बीस वर्ष पहले किया गया था

ved prakash Reported By Ved Prakash |
Published On :
partially damaged bridge collapses in araria

लगातार हो रही बारिश की वजह से नेपाल से निकलने वाली नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। बारिश के पानी के दबाव की वजह से बिहार के अररिया जिले के फारबिसगंज प्रखंड स्थित गोपालपुर मझुआ से अम्हारा हाट होकर जाने वाली ग्रामीण सड़क पर बना पुल ढह गया। पुल के टूट जाने से लोगों को लंबी दूरी तय करना पड़ रहा है। स्थानीय ग्रामीण रूपम कुमार मिश्रा बताते हैं कि यह पुल पहले से आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त था, जिस पर स्थानीय लोग मिट्टी डालकर आवगमन कर रहे थे।


ग्रामीणों ने बताया कि यह पुल लगभग दस साल पहले बना था। लेकिन, कुछ समय पहले ही डैमेज होना शुरू हो गया था। हालांकि, ग्रामीण कार्य विभाग की मानें तो इस पुल का निर्माण बीस वर्ष पहले किया गया था। यह पुल गोपालपुर मझुआ को दर्जन भर से अधिक गांवों से जोड़ता था। पूल के टूट जाने से लोगों का आना-जाना मुश्किल हो गया है। पार्सल डिलीवरी करने वाले विकास कुमार ने बताया कि पुल टूट जाने से लोगों को बहुत दिक़्क़तों का सामना करना पड़ रहा है।

Also Read Story

बरौनी जंक्शन के पुनर्विकास के लिए 74.38 करोड़ रुपये की परियोजना को मंजूरी

बिहार में ₹499 करोड़ की मंसी–सहरसा रेल दोहरीकरण परियोजना को मंजूरी, बढ़ेगी रेल क्षमता

बिहार चुनाव के बीच सीमांचल में धंस गया महज़ छह साल पुराना पुल

बिहार कैबिनेट बैठक: सहरसा एयरपोर्ट, स्टूडेंट क्रेडिट, शिक्षा सेवक और तालीमी मरकज़ पर लिए गए बड़े फैसले

15 सितंबर को पीएम मोदी करेंगे पूर्णिया एयरपोर्ट का उद्घाटन, जोगबनी-दानापुर वंदे भारत को दिखाएंगे हरी झंडी

कटिहार और किशनगंज में नये मेडिकल कॉलेज को मिली कैबिनेट से मंजूरी

भागलपुर, मुजफ्फरपुर समेत 6 हवाई अड्डों का होगा सर्वे, गया जी एयरपोर्ट बनेगा ‘ऑल वेदर एयरपोर्ट’

बागडोगरा एयरपोर्ट पर 61.85 करोड़ के निर्माण कार्य के लिए 13 बोलीदाताओं ने भरा टेंडर

पश्चिमी कोसी नवीनीकरण के लिए 7,000 करोड़ के परियोजना को मंज़ूरी

क्षतिग्रस्त पुल के निरीक्षण के लिये पहुंचे ग्रामीण कार्य विभाग के अधिकारियों ने कैमरे के सामने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। मामले को लेकर अररिया जिला प्रशासन ने प्रेस रिलीज जारी किया है। प्रेस रिलीज़ में बताया गया कि यह पुल लगभग बीस वर्ष पुराना है और परमान नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी के कारण टूट गया। 2017 की बाढ़ में क्षतिग्रस्त होने के कारण विभाग द्वारा एक सूचना पट्ट भी यहां लगाया गया था। वर्ष 2021-22 में ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा इस पुल की मरम्मत भी करायी गयी थी। विभाग को इस पुल का चेक लिस्ट भेजा दिया गया है, विभाग से आदेश मिलते ही उस स्थान पर नया पुल बनाया जायेगा।


सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

अररिया में जन्मे वेद प्रकाश ने सर्वप्रथम दैनिक हिंदुस्तान कार्यालय में 2008 में फोटो भेजने का काम किया हालांकि उस वक्त पत्रकारिता से नहीं जुड़े थे। 2016 में डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में कदम रखा। सीमांचल में आने वाली बाढ़ की समस्या को लेकर मुखर रहे हैं।

Related News

गोरखपुर से सिलीगुड़ी तक 6-लेन एक्सप्रेसवे को मंज़ूरी, बिहार-बंगाल के इन जिलों से होगा सीधा संपर्क

पूर्णिया एयरपोर्ट पर आला अधिकारियों की समीक्षा बैठक, निर्माण कार्य जल्द पूरा करने का निर्देश

पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे के काम में तेज़ी, 100 दिनों में पूरा होगा ज़मीन अधिग्रहण

पूर्वी चम्पारण, जमुई और पूर्णिया में खुलेगा डिजिटल तारामंडल केंद्र, 39 करोड़ की मंजूरी

असर: अररिया के सिकटी में बकरा नदी पर 63 करोड़ की लागत से बनेगा 536 मीटर लंबा पुल

149 AC, Non-AC डीलक्स बसों के साथ बिहार में अंतर्राज्यीय बस सेवाओं का विस्तार

दशकों पुरानी मांग पूरी, टेढ़ागाछ को मिलेगा डिग्री कॉलेज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

VB-G RAM G: लागू होने से पहले ही क्या नया कानून मनरेगा मज़दूरों का हक़ छीन रहा?

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क