Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

पप्पू यादव ने मोदी सरकार पर साधा निशाना, कहा, “मंत्रिमंडल में बिहार की जनता के साथ खिलवाड़ क्यों?” 

पप्पू यादव ने कहा कि अभी-अभी वह दिल्ली से लौटे हैं और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और प्रियंका गांधी से मुलाक़ात की है। उन्होंने कहा कि मुलाक़ात में कांग्रेस को मजबूत करने की बात हुई है।

Syed Tahseen Ali is a reporter from Purnea district Reported By Syed Tahseen Ali |
Published On :
pappu yadav

पूर्णिया से सांसद राजेश रंजन उर्फ़ पप्पू यादव ने कटिहार में केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यह मोदी सरकार नहीं है, बल्कि अब NDA और अनुकंपा की सरकार है। उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला।


पप्पू यादव ने कहा कि केन्द्र में मंत्रिमंडल लेने के बजाय नीतीश कुमार को बिहार के विशेष राज्य के दर्जे की मांग करनी चाहिए थी।

Also Read Story

अररिया में पत्रकार मुनव्वर से बंदूक के बल पर लूटपाट, दांत तोड़ा, तीन गिरफ्तार

बिहार सरकार में IAS अधिकारियों के तबादले, कई प्रमंडलीय आयुक्त और डीएम बदले

किशनगंज: 11 केवी तार गिरने से मवेशी की मौत, लोगों ने मुआवजे और लाइन शिफ्टिंग की मांग की

पूर्णिया में पुलिस की गाड़ी में सवार तीन पुलिसवालों ने युवक से लुटे ₹1.10 लाख

भारत-पाक तनाव के बीच पूर्णिया में मुख्यमंत्री की सुरक्षा बलों के साथ बैठक

अररिया सदर अस्पताल में लगी भीषण आग, तीन जिलों से मंगाई गईं 13 दमकल गाड़ियां

अररिया: पुलिस मुठभेड़ में तनिष्क लूटकांड का आरोपी चुनमुन झा की मौत

किशनगंज में कनकई और महानंदा नदी पर दो पुलों के निर्माण के लिए टेंडर जारी

अररिया में अपराधी को गिरफ्तार करने गए ASI की मौत, ‘पीट-पीटकर हत्या नहीं’

“नीतीश कुमार को समझ लेना चाहिये कि बीजेपी के लोगों को नफ़रत है बिहार से। कभी भी बिहार के हित की बात वे नहीं करते हैं…नीतीश कुमार को समर्थन देने से पहले विशेष राज्य की बात करना चाहिये थी कि बिहार को विशेष पैकेज दो, बाढ़ से मुक्ति के लिये हाई डैम दो। सीमांचल-कोसी-मिथिला में बंद पड़ी फैक्टरियों के लिये विशेष पैकेज दो। मखाना और मक्का की फैक्टरी के लिये विशेष पैकेज दो,” उन्होंने कहा।


सांसद पप्पू यादव ने आगे कहा, “मंत्रिमंडल में बिहार की जनता की भावनाओं के साथ खिलवाड़ क्यों? बिहारी फर्स्ट, फर्स्ट बिहारी का क्या? जो लोग बिहार-बिहार करते थे वो बतायें कौन सा मंत्रिमंडल मिला? यह कोई मंत्रिमंडल है। मोदी जी की सरकार तो अब रही नहीं। अब एनडीए और अनुकंपा की सरकार है।”

‘NEET UG रिज़्लट पर जेपीसी जांच हो’

सांसद ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा नीट यूजी (NEET UG) में कथित अनियमितताओं को लेकर भी मोदी सरकार को घेरा। NEET UG रिज़ल्ट पर हुए विवाद पर उन्होंने संयुक्त संसदीय समिति (JPC) की मांग कर दी। उन्होंने कहा कि किसी भी परीक्षा का प्रश्न पत्र लीक ना हो, वरना वह सदन चलने नहीं देंगे।

‘सभी वर्गों की हिस्सेदारी है कांग्रेस में’

पप्पू यादव ने कहा कि अभी-अभी वह दिल्ली से लौटे हैं और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और प्रियंका गांधी से मुलाक़ात की है। उन्होंने कहा कि मुलाक़ात में कांग्रेस को मजबूत करने की बात हुई है। बिहार में कांग्रेस को अधिक सीट आने की उम्मीद थी, लेकिन, ऐसा नही हुआ, इसलिये कैसे संगठन मजबूत हो इसपर मुलाक़ात के दौरान चर्चा हुई है।

उन्होंने आगे कहा कि देश में रह रहे सभी धर्म, जाति और वर्गों की हिस्सेदारी कांग्रेस की विचारधारा में है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में ना कोई मुस्लिम है, ना कोई हिन्दू, ना कोई बैकवर्ड है और ना फॉर्वर्ड।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

सैयद तहसीन अली को 10 साल की पत्रकारिता का अनुभव है। बीते 5 साल से पुर्णिया और आसपास के इलाकों की ख़बरें कर रहे हैं। तहसीन ने नई दिल्ली स्थित जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।

Related News

स्लोवेनिया जाने की फिराक में दो बांग्लादेशी नागरिक किशनगंज से गिरफ्तार

पूर्णिया एयरपोर्ट बाउंड्री वॉल की निविदा प्रक्रिया पूरी, जल्द शुरू होगा निर्माण

पूर्णिया में महानंदा बेसिन प्रोजेक्ट के खिलाफ विशाल आमसभा, लाखों की आबादी प्रभावित होने का खतरा

किशनगंज: दो सप्ताह से गायब ट्रेक्टर चालक का मिला शव, 5 गिरफ्तार

बिहार के लाल शम्स आलम ने स्विमिंग में बनाया रिकॉर्ड, अंतरराष्ट्रीय खेल में जीते 6 मैडल

किशनगंज में एनएच 27 पर तेज़ रफ़्तार बाइक पर सवार 3 छात्रों की मौत

पूर्णिया में डीजे वाहन की चपेट में आने से महिला की मौत, दर्जन भर लोग घायल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क

बिहार SIR नोटिस से डर के साय में हैं 1902 में भारत आये ईरानी मुसलमान