Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

रुपौली विधानसभा उपचुनाव पर बोले पप्पू यादव – ‘जनता घिसी-पिटी राजनीति करने वालों के साथ नहीं है’

10 जुलाई को पूर्णिया की रुपौली विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिये मतदान होने जा रहा है। यह सीट जदयू विधायक बीमा भारती के इस्तीफ़े से ख़ाली हुई है।

syed jaffer imam Reported By Syed Jaffer Imam |
Published On :
pappu yadav comments on rupauli assembly by election

“रुपौली समेत अन्य जगहों पर होने वाले उपचुनाव में जनता को ये संदेश देना चाहिए कि अब वे घिसी पिटी राजनीति करने वालों के साथ नहीं है। वे उनके साथ होंगे, जिनका रिश्ता सीधा जनता से हो, ना कि दलाल, माफिया और भ्रष्टाचारियों के साथ। जनता जब इस बात का संकेत देगी, तभी उसका विकास होगा और देश प्रदेश का विकास होगा।”


ये बातें पूर्णिया से सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने पूर्णिया स्थित अपने आवास पर रुपौली विधानसभा उपचुनाव को लेकर एक बैठक के दौरान कहीं। बैठक की तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने फेसबुक पर लिखा कि रुपौली विधानसभा उपचुनाव को लेकर इलाक़े के लोगों से राय शुमारी की गई है और आगे भी उनसे बातचीत कर ही वह किसी नतीजे पर पहुंचेंगे।

Also Read Story

AIMIM की कामयाबी के बावजूद बिहार में मुस्लिम विधायकों की घटती संख्या चिंताजनक!

सीमांचल में AIMIM का धमाकेदार प्रदर्शन!

बिहार चुनाव 2025 में किशनगंज के जेन-ज़ी वोटर किन मुद्दों पर करेंगे वोट

मुस्लिम भागीदारी पर प्रशांत किशोर का झूठ!

बिहार चुनाव 2025: दिव्या गौतम बन पाएंगी भाकपा (माले) की पहली महिला विधायक?

बिहार चुनाव: ठाकुरगंज से जदयू प्रत्याशी पूर्व विधायक गोपाल अग्रवाल ने किया नामांकन

बिहार चुनाव: राजनीतिक पार्टियों के घोषणापत्रों में शिक्षा को जगह देने की मांग

पीएम की पूर्णिया सभा में भीड़ जुटाने के लिए कंडक्टर-खलासी बनाए जा रहे शिक्षक!

हर परिवार की एक महिला को स्वरोजगार के लिए 10 हजार रुपये क्या पर्याप्त है?

बताते चलें कि 10 जुलाई को पूर्णिया की रुपौली विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिये मतदान होने जा रहा है। यह सीट जदयू विधायक बीमा भारती के इस्तीफ़े से ख़ाली हुई है। दरअसल, बीमा भारती ने जदयू से इस्तीफ़ा देकर पूर्णिया से राजद के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ा था, लेकिन, वह ना सिर्फ़ हारी थीं, बल्कि, तीसरे नंबर पर रही थीं।


माना जा रहा है कि पप्पू यादव का यह तंज़ इशारों-इशारों में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की तरफ़ है। दरअसल, पप्पू यादव पूर्णिया से लोकसभा चुनाव लड़ने के लिये कांग्रेस में शामिल हुए थे, लेकिन, इंडिया गठबंधन में यह सीट राजद के खाते में चली गई थी। जिस वजह से पप्पू यादव निर्दलीय ही मैदान में उतर गये और जीत हासिल की।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

सैयद जाफ़र इमाम किशनगंज से तालुक़ रखते हैं। इन्होंने हिमालयन यूनिवर्सिटी से जन संचार एवं पत्रकारिता में ग्रैजूएशन करने के बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता (पीजी) की पढ़ाई की। 'मैं मीडिया' के लिए सीमांचल के खेल-कूद और ऐतिहासिक इतिवृत्त पर खबरें लिख रहे हैं। इससे पहले इन्होंने Opoyi, Scribblers India, Swantree Foundation, Public Vichar जैसे संस्थानों में काम किया है। इनकी पुस्तक "A Panic Attack on The Subway" जुलाई 2021 में प्रकाशित हुई थी। यह जाफ़र के तखल्लूस के साथ 'हिंदुस्तानी' भाषा में ग़ज़ल कहते हैं और समय मिलने पर इंटरनेट पर शॉर्ट फिल्में बनाना पसंद करते हैं।

Related News

ज़िंदा को मृत, लापता फॉर्म और दौड़भाग – बिहार में SIR से कैसे परेशान हैं मुसलमान

AIMIM प्रत्याशी तौसीफ ने बाथरूम जाने के लिए खींची राजधानी ट्रेन की जंजीर?

बिहार में मुस्लिम मतदाता लोकतंत्र के हाशिए पर

बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का मास्टरस्ट्रोक या मजबूरी?

बिहार की मतदाता सूची में विदेशियों के शामिल होने के दावे में कितना दम?

2003 के वोटर लिस्ट के इंतज़ार में कटिहार का तीन पंचायत परेशान

AIMIM ने RJD से लगाई गठबंधन की गुहार, अख्तरुल ईमान ने लालू यादव को लिखा पत्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

VB-G RAM G: लागू होने से पहले ही क्या नया कानून मनरेगा मज़दूरों का हक़ छीन रहा?

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क