Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

पूर्णिया से जीत के बाद बोले पप्पू यादव, “नीतीश कुमार भारत को बचाने के लिये इंडिया गठबंधन के साथ आएंगे”

जीत के बाद मतदाताओं का शुक्रिया अदा करते हुए उन्होंने कहा कि पूर्णिया के सभी वर्गों का वोट उनको मिला है। उन्होंने कहा कि पूर्णिया के लोगों का यह क़र्ज़ वो कभी नहीं चुका पायेंगे। उन्होंने कहा कि देश में इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार को गौरवान्वित करने और भारत को बचाने के लिये इंडिया गठबंधन के साथ आएंगे।

Syed Tahseen Ali is a reporter from Purnea district Reported By Syed Tahseen Ali |
Published On :
pappu yadav claims victory from purnia

बिहार की पूर्णिया लोकसभा सीट से निर्दलयी उम्मीदवार पप्पू यादव ने जीत दर्ज की है। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने यह दावा किया है। हालांकि, चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर अब तक परिणाम की घोषणा नहीं हुई है।


उनके दावे के अनुसार, उन्होंने जदयू के सिटिंग सांसद संतोष कुमार कुशवाहा को तक़रीबन 50 हज़ार वोटों से पराजित किया। वहीं, राजद की बीमा भारती तीसरे स्थान पर रहीं। पूर्णिया से कुल 7 उम्मीदवार चुनावी मैदान में थे।

Also Read Story

AIIMS दरभंगा के निर्माण के लिए ₹1,549.25 करोड़ का टेंडर जारी, 187 एकड़ में बनेगा 750 बेड का अस्पताल

IMPACT: विदेश में नौकरी के नाम पर ठगी के आरोप में दो गिरफ्तार

अररिया: शराब से लदा ट्रक दुर्घटनाग्रस्त, बोतलें लेकर भागे स्थानीय लोग

पहलगाम हमले के दो दिन बाद मधुबनी पहुंचे थे PM मोदी, कार्यक्रम पर डेढ़ साल बाद करीब ₹17.29 करोड़ खर्च की मंजूरी

किशनगंज में युवती से बदसलूकी का वीडियो वायरल, 3 गिरफ्तार

बिहार दारोगा भर्ती की मुख्य परीक्षा रद्द, BPSSC ने जारी किया नोटिस

BPSC TRE 4.0 का संशोधित विज्ञापन जारी, 32,388 शिक्षक पदों के लिए 25 सितंबर से आवेदन

किशनगंज: स्कूल की छत पर 11 केवी तार की चपेट में आई छात्रा, बुरी तरह झुलसी

सहरसा एयरपोर्ट का होगा कायाकल्प, रनवे-टैक्सीवे के लिए 42.52 करोड़ का टेंडर जारी

जीत के बाद मतदाताओं का शुक्रिया अदा करते हुए उन्होंने कहा कि पूर्णिया के सभी वर्गों का वोट उनको मिला है। उन्होंने कहा कि पूर्णिया के लोगों का यह क़र्ज़ वो कभी नहीं चुका पायेंगे। उन्होंने कहा कि देश में इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार को गौरवान्वित करने और भारत को बचाने के लिये इंडिया गठबंधन के साथ आएंगे।


“हम पूर्णिया को पूरी दुनिया में सर्वश्रेष्ठ बनाने में कोई कमी नहीं रखेंगे। हम पहले भी आप सबसे कहते थे कि इंडिया गठबंधन सरकार बनायेगी। मैं चाहता हूं कि नीतीश कुमार जी बिहार को गौरवान्वित और भारत को बचाने के लिये ज़रूर इंडिया गठबंधन के साथ आयेंगे,” उन्होंने कहा।

पप्पू यादव ने आगे कहा, “हम सबको हृदय से प्रणाम करते हैं। हम धन्यवाद देना चाहेंगे कुशवाहा जी को उन्होंने दस साल पूर्णिया के एमपी के रूप में काम किये। जो भी आधे-अधूरे काम होंगे वो मैं करूंगा। मैं धन्यवाद देना चाहूंगा अपनी बेटी बीमा भारती जी को। वो अलग बात है कि उनको नोटा के बराबर वोट आया है।”

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

सैयद तहसीन अली को 10 साल की पत्रकारिता का अनुभव है। बीते 5 साल से पुर्णिया और आसपास के इलाकों की ख़बरें कर रहे हैं। तहसीन ने नई दिल्ली स्थित जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।

Related News

दुष्कर्म मामले में फ़रार पौआखाली चेयरमैन प्रतिनिधि लल्लू मुखिया सिलीगुड़ी से गिरफ्तार

TRE-4 में बाल मनोविज्ञान और बिहार से जुड़े प्रश्न शामिल करने की मांग, 886 पदों का इजाफा

TRE-4 पर BPSC की दो टूक: PT और Mains से नहीं बदलेगा फैसला, नेगेटिव मार्किंग भी रहेगी

कोसी नदी पर हाई लेवल डैम की DPR जल्द पूरी होगी, केंद्र ने दिए निर्देश; रिवर लिंक और विश्वविद्यालयों पर चर्चा

बिहार में अधिकारियों को नया निर्देश, सांसद-विधायक के फोन पर तुरंत देना होगा जवाब, पत्रों पर समयबद्ध कार्रवाई

BPSC TRE-4 में 32,388 शिक्षक पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी, 1 सितंबर से आवेदन

छात्रों की शिकायतों की सुनवाई के लिए ‘विद्यार्थी सहयोग पोर्टल’, 30 दिनों में कार्रवाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

अररिया: वज्रपात में 3 लोगों की मौत, परिजन बोले- ‘गांव में पुल होता तो बच जाती जान’

‘हमको मार दीजिए, ज़मीन ले लीजिए’ – किशनगंज एयरपोर्ट भूमि अधिग्रहण का विरोध

Ground Report: नौकरी के लिए दुबई गए सीमांचल के 7 युवक कैसे फंसे?

बहादुरगंज NEET प्रदर्शन के बाद हुए FIR में रूस में मौजूद युवक और परीक्षा दे रहे छात्र नामजद

VB-G RAM G: लागू होने से पहले ही क्या नया कानून मनरेगा मज़दूरों का हक़ छीन रहा?