Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

‘हमको मार दीजिए, ज़मीन ले लीजिए’ – किशनगंज एयरपोर्ट भूमि अधिग्रहण का विरोध

जुलजुली का पूरब टोला करीब सौ साल पुराने एक मज़ार के लिए भी जाना जाता है। इस मज़ार की जमीन भी अधिग्रहण के दायरे में आ गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मज़ार से आसपास के गांवों के साथ-साथ दूर-दराज के हजारों लोगों की आस्था जुड़ी है।

syed jaffer imam Reported By Syed Jaffer Imam |
Published On :
opposition to land acquisition for kishanganj airport.jpg

बिहार में किशनगंज हवाई अड्डे के रनवे के विस्तार के लिए सरकार ने ज़मीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जिला प्रशासन ने किशनगंज अंचल के जुलजुली मौजा में 14.69 एकड़ जमीन के अधिग्रहण को लेकर 29 जुलाई 2026 को नोटिस जारी किया। स्थानीय लोग इसका विरोध कर रहे हैं।


किशनगंज नगर परिषद स्थित जुलजुली पूरब टोला के लोगों का कहना है कि सरकार पहले ही कृषि विभाग के भवन, हवाई अड्डा और बीएसएफ के लिए उनसे सैकड़ों बीघा जमीन ले चुकी है। अब एक बार फिर जमीन का अधिग्रहण किया जा रहा है जिसमें अधिकतर ज़मीन खेती-बाड़ी की है। जुलजुली में ज़्यादातर लोगों का रोज़गार खेती से जुड़ा है ऐसे में जमीन चली गई तो उनके सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो जाएगा।

Also Read Story

Ground Report: नौकरी के लिए दुबई गए सीमांचल के 7 युवक कैसे फंसे?

बहादुरगंज NEET प्रदर्शन के बाद हुए FIR में रूस में मौजूद युवक और परीक्षा दे रहे छात्र नामजद

VB-G RAM G: लागू होने से पहले ही क्या नया कानून मनरेगा मज़दूरों का हक़ छीन रहा?

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क

बिहार SIR नोटिस से डर के साय में हैं 1902 में भारत आये ईरानी मुसलमान

ईसाई आदिवासियों पर बजरंग दल का हमला, कटिहार से Ground Report

तारा बेगम और असमा खातून की जमीन भी अधिग्रहण की सूची में शामिल है। दोनों महिलाएँ मजदूरी करती हैं और अपने-अपने परिवार की अकेली कमाने वाली हैं। उनका कहना है कि जमीन चली गई तो घर और खेती, दोनों का सहारा छिन जाएगा, इसलिए वे सरकार को अपनी जमीन नहीं देना चाहतीं।


बता दें कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बीते 15 अगस्त को अपने भाषण में कहा था कि आपात स्थिति में विमानों की लैंडिंग के लिए बिहार सरकार हर जिले में एयरस्ट्रिप बनाने की योजना पर काम कर रही है। इससे तीन हफ्ते पहले किशनगंज जिला पदाधिकारी ने ज़मीन अधिग्रहण का नोटिस जारी किया।

जुलजुली निवासी मुजीबुर रहमान दिहाड़ी मजदूर हैं और उनके बेटे महाराष्ट्र में काम करते हैं। परिवार ने मिलकर हाल ही में अपनी जमीन पर घर बनाना शुरू किया था, लेकिन अधिग्रहण नोटिस में उनकी ज़मीन भी शामिल है। उनकी माँग है कि मुआवज़े के साथ साथ इस ज़मीन के बदले उन्हें सड़क के किनारे जमीन दी जाये वरना वे सरकार को अपनी ज़मीन नहीं देंगे।

जुलजुली का पूरब टोला करीब सौ साल पुराने एक मज़ार के लिए भी जाना जाता है। इस मज़ार की जमीन भी अधिग्रहण के दायरे में आ गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मज़ार से आसपास के गांवों के साथ-साथ दूर-दराज के हजारों लोगों की आस्था जुड़ी है।

मज़ार के सामने से गुजरने वाली मुख्य सड़क जुलजुली को किशनगंज शहर और आसपास के गांवों से जोड़ती है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, अगर सड़क भी अधिग्रहण की जद में आती है तो गांव के लोगों के लिए आवाजाही का रास्ता सीमित हो जाएगा और लैंडलॉक जैसी स्थिति पैदा हो सकती है।

इस मामले में हमने किशनगंज के अंचल अधिकारी राहुल कुमार से फोन पर बात की। उन्होंने बताया कि भूमि अधिग्रहण को लेकर प्रशासन ने ग्रामीणों से अंचल कार्यालय में आपत्ति दर्ज कराने को कहा था। प्राप्त आपत्तियों को आवश्यक कार्रवाई के लिए भू-अर्जन कार्यालय भेजा जाएगा, जहां इन आपत्तियों पर अंतिम निर्णय लेना है। मुआवजे के सवाल पर राहुल कुमार ने बताया कि भू-अर्जन कार्यालय ही मुआवजे की राशि तय करेगा और इससे जुड़े अन्य फैसले भी वहीं लिए जाएंगे।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

सैयद जाफ़र इमाम किशनगंज से तालुक़ रखते हैं। इन्होंने हिमालयन यूनिवर्सिटी से जन संचार एवं पत्रकारिता में ग्रैजूएशन करने के बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता (पीजी) की पढ़ाई की। 'मैं मीडिया' के लिए सीमांचल के खेल-कूद और ऐतिहासिक इतिवृत्त पर खबरें लिख रहे हैं। इससे पहले इन्होंने Opoyi, Scribblers India, Swantree Foundation, Public Vichar जैसे संस्थानों में काम किया है। इनकी पुस्तक "A Panic Attack on The Subway" जुलाई 2021 में प्रकाशित हुई थी। यह जाफ़र के तखल्लूस के साथ 'हिंदुस्तानी' भाषा में ग़ज़ल कहते हैं और समय मिलने पर इंटरनेट पर शॉर्ट फिल्में बनाना पसंद करते हैं।

Related News

कोसी कटान से लाचार सहरसा के लोगों का दुःख-दर्द कौन सुनेगा?

बिहार में हो रहे वोटर लिस्ट रिवीजन से भारत-नेपाल के बीच बेटी-रोटी का संबंध खतरे में?

बढ़ती गर्मी और कम होती बारिश से परेशान, क्या जलवायु संकट की चपेट में हैं बिहार के मखाना किसान?

डायन बता पांच लोगों को ज़िंदा जलाने वाला पूर्णिया का गांव अंधविश्वास के दलदल से कब निकल पाएगा?

हिरासत में मौतों का केंद्र अररिया! फिर एक मौत, उठने लगे सवाल

बहादुरगंज का ‘साइको पुलिसवाला’, क्रूरता के कई मामले आये सामने

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

‘हमको मार दीजिए, ज़मीन ले लीजिए’ – किशनगंज एयरपोर्ट भूमि अधिग्रहण का विरोध

Ground Report: नौकरी के लिए दुबई गए सीमांचल के 7 युवक कैसे फंसे?

बहादुरगंज NEET प्रदर्शन के बाद हुए FIR में रूस में मौजूद युवक और परीक्षा दे रहे छात्र नामजद

VB-G RAM G: लागू होने से पहले ही क्या नया कानून मनरेगा मज़दूरों का हक़ छीन रहा?

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे