Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

कटिहार: दुष्कर्म के आरोप में एक व्यक्ति की लिंचिंग, मौत

कटिहार में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में एक व्यक्ति की पेड़ से बांधकर सामूहिक पिटाई की गई, जिससे उसकी मौत हो गई। मामला हसनगंज थाना क्षेत्र का है।

shadab alam Reported By Shadab Alam |
Published On :
lynching in katihar

कटिहार में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में एक व्यक्ति की पेड़ से बांधकर सामूहिक पिटाई की गई, जिससे उसकी मौत हो गई। मामला हसनगंज थाना क्षेत्र का है। बताया जाता है कि हसनगंज बाजार में सरेआम तालिबानी फरमान जारी करते हुए एक व्यक्ति की पेड़ से बांधकर जमकर पिटाई की गई।


घटना के बारे में बताया जा रहा है कि हसनगंज के ही एक गांव की 9 साल की नाबालिग से कथित दुष्कर्म की घटना हुई जिसका आरोप उक्त युवक पर लगा। इसके बाद लोगों ने घटना के आरोपी युवक को पेड़ से बांधा और उसकी जमकर पिटाई की गई। आसपास के लोग तमाशबीन बन देखते रहे।

Also Read Story

ट्रेन में क्या हुआ था उस रात? मुफ़्ती तौसीफ रज़ा की मौत पर किशनगंज से ग्राउंड रिपोर्ट

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार: मुस्लिम नाबालिग को बालिग बताकर ढाई महीने जेल में रखा

“चोरी की घटना कबूलो, नहीं तो मारकर नपुंसक बना देंगे” – दो भाइयों ने बताई पुलिसिया अत्याचार की कहानी

अररिया में पत्रकार मुनव्वर से बंदूक के बल पर लूटपाट, दांत तोड़ा, तीन गिरफ्तार

ईसाई आदिवासियों पर बजरंग दल का हमला, कटिहार से Ground Report

बिहार में ऑनर किलिंग के बाद हत्यारे पिता के समर्थन में क्यों उतरे लोग?

पूर्णिया: डायन बताकर आदिवासी परिवार के 5 लोगों की हत्या, 3 गिरफ्तार

हिरासत में मौतों का केंद्र अररिया! फिर एक मौत, उठने लगे सवाल

घटनास्थल से महज 500 मीटर की दूरी पर हसनगंज थाना है, लेकिन इतनी बड़ी घटना होती रही और थाने को इसकी भनक तक नहीं लगी। जब भीड़ बढ़ गई तो इसकी सूचना हसनगंज थाना पुलिस को लगी। हसनगंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी आरोपी के परिजनों को भी सूचना दी गई।


जख्मी युवक को आनन फानन में हसनगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी के परिजनों का बयान दर्ज किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए कटिहार सदर अस्पताल भेज दिया।

घटना के बारे में नाबालिग बच्ची के परिजनों का कहना है कि आरोपी द्वारा बच्ची से देर रात घिनौनी वारदात को अंजाम दिया गया था। स्थानीय लोगों ने यह सब देख लिया और उन्हें सूचना दी। इसके बाद उसे पकड़ कर उसके साथ मारपीट की गई।

मृत आरोपी के परिजनों की ओर से मारपीट के आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराने कि बात कही जा रही है। कटिहार पुलिस ने बताया है कि दोनों ही तरफ से मामला दर्ज किया जा रहा है और मामले की जांच में पुलिस जुट गई है।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

सय्यद शादाब आलम बिहार के कटिहार ज़िले से पत्रकार हैं।

Related News

बहादुरगंज का ‘साइको पुलिसवाला’, क्रूरता के कई मामले आये सामने

‘4 घंटे PMCH में भटके, ऑक्सीजन के लिए पैसा मांगा’ – मृत दलित रेप पीड़िता के परिजन

गवाही के लिए 22 बार तारीख मिलने पर भी नहीं पहुंचे आईओ, गिरफ्तारी का आदेश

मुस्लिम युवक की टोपी उछाली, हत्या की, पुलिस ने कहा – मामला हेट क्राइम का नहीं

दिल्ली पुलिस ने किशनगंज के युवक को बांग्लादेशी होने के शक में हिरासत में लिया

बिहार के औरंगाबाद में बेटे की चाहत में बुजुर्ग की नरबलि!

अररिया: पुलिस मुठभेड़ में तनिष्क लूटकांड का आरोपी चुनमुन झा की मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

VB-G RAM G: लागू होने से पहले ही क्या नया कानून मनरेगा मज़दूरों का हक़ छीन रहा?

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क