Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

BPSC TRE-2 में बहाल बिहार से बाहर के डेढ़ दर्जन शिक्षकों की गई नौकरी, CTET-STET में नहीं थे उत्तीर्ण

सामान्य प्रशासन विभाग के अनुसार, राज्य के मूल निवासी ही बिहार अधिनियम-3, 1992 के तहत राज्य में आरक्षण का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। राज्य के बाहर के निवासी इस अधिनियम के अधीन आरक्षण के लाभ के लिये दावा नहीं कर सकते हैं।

Nawazish Purnea Reported By Nawazish Alam |
Published On :
1526

बिहार शिक्षा विभाग ने केन्द्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) और माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) में निर्धारित उत्तीर्णांक प्राप्त नहीं करने वाले 18 शिक्षकों को नौकरी से बर्ख़ास्त कर दिया है। पूर्णिया ज़िला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय ने गुरुवार को आदेश जारी कर ज़िले में कार्यरत इन शिक्षकों का नियुक्ति पत्र रद्द कर दिया है।


इन शिक्षकों की नियुक्ति शिक्षक भर्ती प्रक्रिया के दूसरे चरण में हुई थी। ये सभी शिक्षक बिहार से बाहर के हैं और पूर्णिया जिला अन्तर्गत विभिन्न स्कूलों में कार्यरत थीं। इनमें से 13 शिक्षक उत्तर प्रदेश, तीन झारखंड और एक पश्चिम बंगाल के निवासी हैं।

Also Read Story

TRE-4 में बाल मनोविज्ञान और बिहार से जुड़े प्रश्न शामिल करने की मांग, 886 पदों का इजाफा

TRE-4 पर BPSC की दो टूक: PT और Mains से नहीं बदलेगा फैसला, नेगेटिव मार्किंग भी रहेगी

BPSC TRE-4 में 32,388 शिक्षक पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी, 1 सितंबर से आवेदन

बिहार के विश्वविद्यालयों और डिग्री कॉलेजों में स्थायी असिस्टेंट प्रोफेसरों की बड़ी भर्ती की तैयारी, सितंबर में आ सकता है विज्ञापन

पटना के बाद कटिहार में छात्रों का प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट घेरने पहुंचे युवाओं पर लाठीचार्ज, जमकर चले ईंट पत्थऱ

सेना भर्ती प्रक्रिया पूरी करने के बावजूद ‘बेरोज़गार’ युवाओं का दर्द

BPSC TRE-3 में भाग लेने से पहले पढ़ लें ये निर्देश, वरना परीक्षा में बैठने से हो जायेंगे वंचित

BPSC TRE-3 के लिये 17 जुलाई से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे अभ्यर्थी

BPSC TRE-3: 19-21 जुलाई को एक पाली और 22 जुलाई को दो पाली में होगी परीक्षा

दरअसल, इन शिक्षकों को CTET या STET परीक्षा में 60 प्रतिशत से कम अंक प्राप्त है। इस संबंध में केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने पत्र जारी कर बताया था कि शिक्षक भर्ती परीक्षा के दोनों चरणों में बहाल बिहार से बाहर की वे सभी शिक्षक जिनका CTET या STET में 60% से कम अंक प्राप्त है, उनकी भर्ती रद्द होगी। उसी को ध्यान में रखकर इन शिक्षकों पर कार्रवाई की गई है।


बताते चलें कि राज्य सरकार ने पिछड़ा वर्ग, अत्यंत पिछड़ा वर्ग व सामान्य कोटि के उम्मीदवारों को शिक्षक पात्रता परीक्षा में पांच प्रतिशत की छूट दी है। इन कोटियों के अभ्यर्थियों के लिये न्यूनतम 55 प्रतिशत अंक निर्धारित किया गया था।

लेकिन, विभाग का मानना है कि राज्य के बाहर के अभ्यर्थियों को शिक्षक पात्रता परीक्षाओं के उत्तीर्णांक में 5 प्रतिशत की छूट नहीं मिलेगी और किसी भी प्रकार के आरक्षण का लाभ सिर्फ बिहार के निवासियों को ही मिलेगा।

सामान्य प्रशासन विभाग के अनुसार, राज्य के मूल निवासी ही बिहार अधिनियम-3, 1992 के तहत राज्य में आरक्षण का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। राज्य के बाहर के निवासी इस अधिनियम के अधीन आरक्षण के लाभ के लिये दावा नहीं कर सकते हैं। चूँकि ये शिक्षक राज्य के बाहर के निवासी हैं और सामान्य श्रेणी के तहत आते हैं, इसलिए उन्हें पांच प्रतिशत की छूट नहीं मिलेगी।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

नवाजिश आलम को बिहार की राजनीति, शिक्षा जगत और इतिहास से संबधित खबरों में गहरी रूचि है। वह बिहार के रहने वाले हैं। उन्होंने नई दिल्ली स्थित जामिया मिल्लिया इस्लामिया के मास कम्यूनिकेशन तथा रिसर्च सेंटर से मास्टर्स इन कंवर्ज़ेन्ट जर्नलिज़्म और जामिया मिल्लिया से ही बैचलर इन मास मीडिया की पढ़ाई की है।

Related News

BPSC TRE-3 परीक्षा 19-22 जुलाई को, 28 जून को हेडमास्टर पदों के लिये परीक्षा

नीट रिजल्ट विवाद: कांग्रेस ने की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच की मांग

NEET UG परीक्षा का रिज़ल्ट जारी, बिहार के 7 छात्र टॉप-100 में

BPSC TRE-3: गेस्ट टीचर के लिया दोबारा खुला पोर्टल, 10 जून तक कर सकेंगे आवेदन

पटना हाइकोर्ट ने BPSC के तीसरे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा पर लगाई रोक

BPSC के ‘बिहार कृषि सेवा’ परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों का 5 जून से डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

‘हमको मार दीजिए, ज़मीन ले लीजिए’ – किशनगंज एयरपोर्ट भूमि अधिग्रहण का विरोध

Ground Report: नौकरी के लिए दुबई गए सीमांचल के 7 युवक कैसे फंसे?

बहादुरगंज NEET प्रदर्शन के बाद हुए FIR में रूस में मौजूद युवक और परीक्षा दे रहे छात्र नामजद

VB-G RAM G: लागू होने से पहले ही क्या नया कानून मनरेगा मज़दूरों का हक़ छीन रहा?

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे