Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

कटिहार: NEET UG परीक्षा में “धांधली” को लेकर NSUI का प्रदर्शन, NTA को बताया ‘नेशनल ठग एजेंसी’

ज़िला अध्यक्ष अमित पासवान ने बताया कि NTA ने वक़्त से पहले NEET परीक्षा का रिज़ल्ट जारी किया है, जिससे कई सारे प्रश्न खड़े होते हैं। 

shadab alam Reported By Shadab Alam |
Published On :
nsui cadres protest against neet ug scam

बिहार के कटिहार में छात्रों ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा नीट यूजी (NEET UG) में कथित अनियमितताओं को लेकर प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन कांग्रेस की छात्र इकाई नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) के बैनर कटिहार रेलवे स्टेशन के बाहर हुआ। इस दौरान NSUI के कार्यकर्ताओ ने हाथों में बैनर-पोस्टर लिए NEET UG परीक्षा को फिर से आयोजित करने की मांग की।


NSUI कटिहार के जिलाध्यक्ष अमित पासवान, प्रदेश सचिव निखिल सिंह, जिला सचिव विशाल रमानी और JNU NSUI के उपाध्यक्ष मसूद रजा खान के नेतृत्व में विरोध मार्च कटिहार केबी झा कॉलेज से निकल कर बीजी गेट होते हुए कटिहार रेलवे स्टेशन के क़रीब पहुंचा। इस दौरान बड़ी संख्या में रेलवे पुलिस बल भी मौजूद थी।

Also Read Story

बिहार दारोगा भर्ती की मुख्य परीक्षा रद्द, BPSSC ने जारी किया नोटिस

BPSC TRE 4.0 का संशोधित विज्ञापन जारी, 32,388 शिक्षक पदों के लिए 25 सितंबर से आवेदन

BPSC TRE-4 में 32,388 शिक्षक पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी, 1 सितंबर से आवेदन

छात्रों की शिकायतों की सुनवाई के लिए ‘विद्यार्थी सहयोग पोर्टल’, 30 दिनों में कार्रवाई

TRE-4: बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नियुक्ति, BPSC को भेजी गई अधियाचना

बिहार के सरकारी स्कूलों में अब पहली से पांचवीं तक हिंदी के साथ मगही, मैथिली, भोजपुरी और अंगिका में भी होगी पढ़ाई

TRE-4: शिक्षा मंत्री ने मुख्यमंत्री को भेजी अधियाचना, अगस्त में विज्ञापन जारी होने के संकेत

पटना के बाद कटिहार में छात्रों का प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट घेरने पहुंचे युवाओं पर लाठीचार्ज, जमकर चले ईंट पत्थऱ

TRE-4 को लेकर विधानसभा में बोले शिक्षा मंत्री – “जुलाई के आखिर तक BPSC को भेजा जाएगा प्रस्ताव”

स्टेशन के बाहर प्रदर्शन में शामिल संगठन से जुड़े कुमार गौरव ने बताया कि NEET अभ्यर्थियों को सरकार ठगने का काम कर रही है, इसलिये यह आन्दोलन किया जा रहा है और जब तक छात्रों के साथ इंसाफ नहीं होगा, यह आन्दोलन जारी रहेगा।


ज़िला अध्यक्ष अमित पासवान ने बताया कि NTA ने वक़्त से पहले NEET परीक्षा का रिज़ल्ट जारी किया है, जिससे कई सारे प्रश्न खड़े होते हैं।

NSUI के जेएनयू उपाध्यक्ष मसूद रज़ा ख़ान ने कहा, “नेशनल ठग एजेंसी (NTA) और नीतीश-नायडू डिपेंडेंट अलायंस की तरफ़ से छात्रों और देश के भविष्य को बर्बाद किया जा रहा है। किस तरह से NEET में स्कैम हुआ है यह हमलोग देख सकते हैं कि 720 में से 720 नंबर 69 बच्चों का आया है। 720 नंबर लाकर भी एम्स दिल्ली नहीं मिल रहा है तो ऐसी पढ़ाई पर लानत ही है।”

उन्होंने आगे कहा, “हमारी दो मांगे हैं। सबसे पहले NTA के जो चेयरमैन हैं सुबोध सिंह, उनपर सीबीआई की कार्रवाई हो और पूरी NEET परीक्षा की सीबीआई जांच हो। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट के नेतृत्व में निष्पक्ष तरीक़े से फिर से NEET का एग्ज़ाम कराया जाये। अगर सरकार ऐसा नहीं करती है तो NSUI पूरे देश भर में उग्र आन्दोलन करेगी।”

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

सय्यद शादाब आलम बिहार के कटिहार ज़िले से पत्रकार हैं।

Related News

पुर्णिया के रुपौली डिग्री कॉलेज को लेकर दो इलाकों की दावेदारी पर फंसा पेंच

शिक्षकों के ट्रांसफ़र का रास्ता साफ़, 29 जुलाई से खुल जाएगा ट्रांसफर पोर्टल

बिहार में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती में बड़ा बदलाव: 3687 से घटकर 2532 हुईं रिक्तियां

BPSC की परीक्षाएं दो चरणों में संभव, सामान्य प्रशासन विभाग ने आयोग को बताया सक्षम प्राधिकार

4 साल की ग्रेजुएशन के बाद सीधे पीएचडी, स्नातक स्तर पर मल्टीपल एग्जिट, बिहार में लागू हुआ नया नियम

बिहार के विश्वविद्यालयों में 3,687 कॉन्ट्रैक्ट असिस्टेंट प्रोफेसरों की होगी नियुक्ति, आवेदन प्रक्रिया शुरू

अब ऐसे होगी बिहार विश्वविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

अररिया: वज्रपात में 3 लोगों की मौत, परिजन बोले- ‘गांव में पुल होता तो बच जाती जान’

‘हमको मार दीजिए, ज़मीन ले लीजिए’ – किशनगंज एयरपोर्ट भूमि अधिग्रहण का विरोध

Ground Report: नौकरी के लिए दुबई गए सीमांचल के 7 युवक कैसे फंसे?

बहादुरगंज NEET प्रदर्शन के बाद हुए FIR में रूस में मौजूद युवक और परीक्षा दे रहे छात्र नामजद

VB-G RAM G: लागू होने से पहले ही क्या नया कानून मनरेगा मज़दूरों का हक़ छीन रहा?