मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने घोषणा की है कि सरकार की महत्वाकांक्षी बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के तहत अब छात्रों को ब्याज मुक्त शिक्षा ऋण मिलेगा।
2016 में सात निश्चय योजना के अंतर्गत शुरू की गई बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना का मकसद था कि 12वीं पास छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए आर्थिक मदद दी जा सके। इस योजना में सामान्य आवेदकों को 4% ब्याज दर पर और महिला, दिव्यांग एवं ट्रांसजेंडर छात्रों को केवल 1% ब्याज दर पर अधिकतम 4 लाख रुपये तक का शिक्षा ऋण मिलता था।
Also Read Story
मुख्यमंत्री ने ऐलान किया है कि अब यह शिक्षा ऋण सभी आवेदकों के लिए पूरी तरह ब्याज मुक्त होगा।
2 लाख रुपये तक के ऋण की अदायगी अवधि, जो पहले 5 साल (60 मासिक किस्तें) थी, उसे बढ़ाकर 7 साल (84 मासिक किस्तें) कर दी गयी है।
2 लाख रुपये से अधिक राशि के ऋण को लौटाने की अवधि अब अधिकतम 10 साल (120 मासिक किस्तें) होगी।
सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।



















