बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार फूल चुनावी मोड में हैं। आज भी वो कई जगहों पर चुनावी सभाओं को संबोधित कर रहे हैं। इसी कड़ी में वो हॉट सीट बक्सर पहुंचे और यहां से एनडीए के प्रत्याशी परशुराम चतुर्वेदी के लिए वोट मांगा। बक्सर की इस सभा में नीतीश कुमार के साथ बिहार के डिप्टी सीएम सुशील मोदी भी मौजूद थे। इस दौरान सीएम ने जनता को यह बताया कि अगर फिर से प्रदेश में उनकी सरकार बनती है तो तो अगले पांच सालों में उनकी सरकार क्या—क्या करेगी।
अपने संबोधन में नीतीश कुमार ने का कि उन्होंने कहा कोरोना के दौर में चुनाव एक बहुत बड़ी चुनौती है केंद्र सरकार का गाइडलाइन पालन करते हुए चुनाव का आयोजन किया गया है। चुनाव का समय इतना कम है कि ज्यादा समय नहीं होते हुए भी चुनाव प्रचार प्रसार जारी है। सीएम ने कहा कि चौसा में आकर बहुत ख़ुशी हुई है, जनता का भरपूर बहुमत मिलेगा। लालू—राबड़ी राज को लेकर कहा कि 15 साल पति—पत्नी राज था, पति अंदर पत्नी बाहर. क्या सुविधा मिली. जंगलराज था, लोग परेशान थे, अपहरण होता था, सामूहिक नरसंहार हुआ. नवंबर 2005 में हमारी सरकार बनी तब न्याय के साथ विकास हुई. जब काम करने का मौका मिला, सभी इलाकों में विकास किया।
सीएम ने कहा कि बहुत लोग इन बातों को टालना चाहते हैं, कुछ लोगों को मौका मिला तो समाज की सेवा नहीं किए, अपनी ही सेवा करते रहे। इसीलिए अभी अंदर हैं। अभी और लोग अंदर जाएंगे. कोई जानकारी तो है नहीं और कूद जाते हैं। 15 साल में बिहार को चौपट कर के रख दिया इन लोगों ने।
सीएम ने इस दोरान अपने साइलेंट वोटर महिलाओं को भी साधने का प्रयास किया उन्होंने कहा कि पति पत्नी में पत्नी को राज चलाने का मौका मिल गया। लेकिन महिलाओं के उत्थान के लिए कुछ नहीं किया गया। पंचायती राज में महिलाओं को मौका तक नहीं दिया। हम लोगों ने पंचायत चुनाव में 50 फीसदी का आरक्षण दिया, पिछड़ा — अतिपिछड़ा को मौका मिला। सीएम ने कहा कि अब समाज के लोग उनके भी दरवाजे पर जाने लगे।
जीविका समूह से जुड़ने के बाद महिलाओं का बहुत विकास हुआ है। कितने नए स्कूलों का निर्माण, अस्पतालों का निर्माण. सर्वे में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की हालत खराब थी जब पति पत्नी की सरकार थी तब. अब हमारी सरकार में कई लोग इलाज करवाने जाते हैं। अपराध को लेकर उन्होंने कहा कि इसपर बहुत नियंत्रण हुआ है। 2018 में जो अपराध का आंकड़ा जारी हुआ है उसमें बिहार में अपराध का आंकड़ा घटा है। जो पति पत्नी के राज में बहुत ज्यादा था। लेकिन अब बिहार तरक्की के रास्तों पर है। नीतीश कुमार ने कहा कि युवाओं को नई टेक्नोलॉजी की शिक्षा दी जाएगी. महिलाओं के लिए आगे और काम किया जाएगा। अब इंटर पास करने पर 25 हजार और ग्रेजुएट होने पर 50 हजार रूपया दिया जाएगा।
Related posts
Subscribe
* You will receive the latest news and updates on your favorite celebrities!