Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

सलाहकारों के हाथ की कठपुतली बन गए हैं नीतीश कुमार: उपेंद्र कुशवाहा

उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि नीतीश कुमार को अपना बड़ा भाई मानते हैं लेकिन उन्होंने दो साल में एक बार भी फोन नहीं किया। समता पार्टी के संघर्ष के दिनों से नीतीश कुमार से जुड़े हुए है।

Navin Kumar Reported By Navin Kumar |
Published On :
Nitish and Upendra

जदयू नेता व एमएलसी उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि नीतीश कुमार को अपना बड़ा भाई मानते हैं लेकिन उन्होंने दो साल में एक बार भी फोन नहीं किया। समता पार्टी के संघर्ष के दिनों से नीतीश कुमार से जुड़े हुए है।


जेडीयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा इन दिनों मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से नाराज़ चल रहे हैं। नीतीश कुमार ने उपेंद्र कुशवाहा पर टिप्पणी करते हुए कहा था कि जितना जल्दी हो चले जाएं, मैंने किसी को नहीं रोका है। इसपर प्रतिक्रिया देते हुए उपेंद्र कुशवाहा ने ट्वीट किया कि वह पार्टी छोड़कर नहीं जायेंगे। शुक्रवार को उपेंद्र कुशवाहा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर नीतीश कुमार और पार्टी के बारे में खुलकर बात की और आगे की रणनीति के बारे में भी बताया।

Also Read Story

अररिया में पत्रकार मुनव्वर से बंदूक के बल पर लूटपाट, दांत तोड़ा, तीन गिरफ्तार

बिहार सरकार में IAS अधिकारियों के तबादले, कई प्रमंडलीय आयुक्त और डीएम बदले

किशनगंज: 11 केवी तार गिरने से मवेशी की मौत, लोगों ने मुआवजे और लाइन शिफ्टिंग की मांग की

पूर्णिया में पुलिस की गाड़ी में सवार तीन पुलिसवालों ने युवक से लुटे ₹1.10 लाख

भारत-पाक तनाव के बीच पूर्णिया में मुख्यमंत्री की सुरक्षा बलों के साथ बैठक

अररिया सदर अस्पताल में लगी भीषण आग, तीन जिलों से मंगाई गईं 13 दमकल गाड़ियां

अररिया: पुलिस मुठभेड़ में तनिष्क लूटकांड का आरोपी चुनमुन झा की मौत

किशनगंज में कनकई और महानंदा नदी पर दो पुलों के निर्माण के लिए टेंडर जारी

अररिया में अपराधी को गिरफ्तार करने गए ASI की मौत, ‘पीट-पीटकर हत्या नहीं’

मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा, “नीतीश कुमार सलाहकारों के हाथ की कठपुतली बन गए हैं। कुढ़नी उपचुनाव में पार्टी की हार पर मैंने मुख्यमंत्री जी से कहा कि पार्टी को मजबूत करना होगा, पार्टी कमजोर हो रही है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी कमजोर नहीं हुई है लगता है आप ही बीजेपी में जाना चाहते हैं। मुख्यमंत्री जी के मुताबिक कोई भी बात मीडिया या सोशल मीडिया के माध्यम से नहीं होना चाहिए। वे खुद बताएं कि किसने इसकी शुरुआत की है।”


“मुख्यमंत्री जी बोलते हैं कि कोई भी बात पार्टी मंच पर होनी चाहिए। लेकिन किस समय और किस मंच पर बात हो, यह तय नहीं हो पाता है। मैंने तो पार्टी से राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक की मांग की जिसमें पार्टी से संबंधित तमाम पहलुओं पर चर्चा किया जा सके। लेकिन पिछले दो वर्षों में नीतीश कुमार ने एक बार भी फोन नहीं किया है,” उन्होंने कहा।

उन्होंने आगे कहा, “नीतीश कुमार के बुलाने पर ही आए हैं। उन्होंने कहा कि कभी अपने मन से नहीं आए हैं पार्टी में। जब जब पार्टी कमजोर हुई है, नीतीश कुमार ने खुद बुलाया है। नीतीश कुमार ने फोन कर कहा कि अब हम कितने दिन रहेंगे, आइए और आप संभालिए पार्टी को। रालोसपा का विलय भी नीतीश कुमार के कहने पर किया। इसके बाद मैंने भी पार्टी को मजबूत करने का संकल्प लिया था। पार्टी को मजबूत करने के लिए हमेशा मेरे तरफ से ही पहल हुई है। नीतीश जी ने कभी इस मुद्दे पर बात नहीं की।”

“नीतीश कुमार को हमेशा बड़ा भाई मानते हैं। नीतीश कुमार से मेरा रिश्ता समता पार्टी के संघर्ष के दिनों से है। महागठबंधन में उन्हें कमजोर किया जा रहा है। जेडीयू बर्बाद हो रहा है। जिसका दर्द मुझे भी है। संघर्ष के दिनों के बहुत कम लोग पार्टी में बचे हैं। नीतीश कुमार नए नए सलाहकारों से घिर गए हैं और उसकी ही बात मानते हैं। हम अभी भी नीतीश कुमार से बात करने को तैयार हैं।”

उन्होंने जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष से भी बैठक बुलाने की मांग की है।

तेजस्वी यादव पर भी किया हमला

उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि मुख्यमंत्री जी इन दिनों जिसे बिहार का भविष्य बता रहे हैं, उसी तेजस्वी यादव ने नेता प्रतिपक्ष रहते हुए विधानसभा में मुख्यमंत्री जी पर अशोभनीय टिप्पणी की थी।

“आज मुख्यमंत्री जी के साथ जो लोग भी जुड़े हुए हैं, सभी सत्ता सुख के लिए हैं,” उन्होंने कहा।

उन्होंने राजद से हुई डील पर भी चर्चा करने की मांग की है।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

नवीन कुमार बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के रहने वाले हूं। आईआईएमएससी दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। अभी स्वतंत्र पत्रकारिता करते हैं। सामाजिक विषयों में रुचि है। बिहार को जानने और समझने की निरंतर कोशिश जारी है।

Related News

स्लोवेनिया जाने की फिराक में दो बांग्लादेशी नागरिक किशनगंज से गिरफ्तार

पूर्णिया एयरपोर्ट बाउंड्री वॉल की निविदा प्रक्रिया पूरी, जल्द शुरू होगा निर्माण

पूर्णिया में महानंदा बेसिन प्रोजेक्ट के खिलाफ विशाल आमसभा, लाखों की आबादी प्रभावित होने का खतरा

किशनगंज: दो सप्ताह से गायब ट्रेक्टर चालक का मिला शव, 5 गिरफ्तार

बिहार के लाल शम्स आलम ने स्विमिंग में बनाया रिकॉर्ड, अंतरराष्ट्रीय खेल में जीते 6 मैडल

किशनगंज में एनएच 27 पर तेज़ रफ़्तार बाइक पर सवार 3 छात्रों की मौत

पूर्णिया में डीजे वाहन की चपेट में आने से महिला की मौत, दर्जन भर लोग घायल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

VB-G RAM G: लागू होने से पहले ही क्या नया कानून मनरेगा मज़दूरों का हक़ छीन रहा?

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क