Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

बारिश में तालाब और गर्मी में रेगिस्तान बन जाता है एनएच 27

Main Media Logo PNG Reported By Main Media Desk |
Published On :

किशनगंज से होकर गुजरने वाला राष्ट्रीय राजमार्ग 27 नॉर्थ ईस्ट के 7 राज्यों का मुख्य प्रवेश द्वार है। लेकिन इन दिनों यह महत्वपूर्ण हाईवे बेहद खराब स्थिति में है।


सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हैं, इस पर आए दिन दुर्घटना होना आम बात है, साथ ही हल्की सी बारिश होने पर भी यह राष्ट्रीय राजमार्ग नदी में तब्दील हो जाता है। वहीं, सूखे मौसम में यहां ऐसी इतनी धूल उड़ती है कि यह रेगिस्तान सा प्रतीत होता है। दिन रात जाम से भरी यह सड़क राहगीरों के लिए जोखिम भरी साबित हो रही है।

Also Read Story

बिहार चुनाव के बीच सीमांचल में धंस गया महज़ छह साल पुराना पुल

बिहार कैबिनेट बैठक: सहरसा एयरपोर्ट, स्टूडेंट क्रेडिट, शिक्षा सेवक और तालीमी मरकज़ पर लिए गए बड़े फैसले

15 सितंबर को पीएम मोदी करेंगे पूर्णिया एयरपोर्ट का उद्घाटन, जोगबनी-दानापुर वंदे भारत को दिखाएंगे हरी झंडी

कटिहार और किशनगंज में नये मेडिकल कॉलेज को मिली कैबिनेट से मंजूरी

भागलपुर, मुजफ्फरपुर समेत 6 हवाई अड्डों का होगा सर्वे, गया जी एयरपोर्ट बनेगा ‘ऑल वेदर एयरपोर्ट’

बागडोगरा एयरपोर्ट पर 61.85 करोड़ के निर्माण कार्य के लिए 13 बोलीदाताओं ने भरा टेंडर

पश्चिमी कोसी नवीनीकरण के लिए 7,000 करोड़ के परियोजना को मंज़ूरी

गोरखपुर से सिलीगुड़ी तक 6-लेन एक्सप्रेसवे को मंज़ूरी, बिहार-बंगाल के इन जिलों से होगा सीधा संपर्क

पूर्णिया एयरपोर्ट पर आला अधिकारियों की समीक्षा बैठक, निर्माण कार्य जल्द पूरा करने का निर्देश

अक्सर दुर्घटना का मामला

इलाके में ई रिक्शा चलाने वाले राकेश चौहान सड़क की स्थिति से थोड़ा गुस्से में हैं। वह बताते हैं कि इस सड़क की इतनी नाजुक स्थिति है कि आए दिन यहां एक्सीडेंट होता रहता है। यहां तक कि अब तो इस सड़क पर लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है।


एक अन्य ई रिक्शा चालक राहुल इस्लाम ने बताया कि इस सड़क पर कई बार उनका रिक्शा पलट चुका है, जिस कारण उनकी कमाई पर भी असर पड़ रहा है। वह कहते हैं कि इसकी शिकायत सुनने वाला भी कोई नहीं है।

स्थानीय युवक हसीब का कहना है कि जब से इस रोड के ऊपर ब्रिज बना है तब से यहां ज्यादा जाम लगने लगा है। वह मांग करते हैं कि जल्द से जल्द इस रोड की मरम्मत की जाए।

एनएच 27 पर आए दिन गाड़ी फंस जाती है

स्थानीय अजय कुमार बताते हैं कि यहां आए दिन गाड़ियां फंसती रहती हैं, जिन्हें निकालने के लिए लेबर बुलाना पड़ता है, और लेबर एक गाड़ी को खींचने के लिए ₹100 से ₹500 तक ले लेता है। उन्होंने आगे बताया कि कुछ दिन पहले एक युवक की गाड़ी फंसने के कारण उसका आईफोन भी यहां से चोरी हो गया था।

फिलहाल किशनगंज में गृह मंत्री अमित शाह के आने की खबरें हैं इसलिए एनएचएआई के अधिकारी सड़कों पर दिखने तो लगे हैं, लेकिन खस्ताहाल सड़कों के सवाल पर हाथ खड़ा करते नजर आते हैं। उनका कहना है कि स्थिति एकदम ठीक है, कोई परेशानी नहीं है, और हाईवे पर काम गृह मंत्री के आने की खबर से पहले ही चल रहा है


FACT CHECK: क्या दुनिया में सबसे ज्यादा बच्चे किशनगंज, अररिया में पैदा होते हैं?

नगर निगम, नगर परिषद और नगर पंचायत में क्या फर्क है?


सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

Main Media is a hyper-local news platform covering the Seemanchal region, the four districts of Bihar – Kishanganj, Araria, Purnia, and Katihar. It is known for its deep-reported hyper-local reporting on systemic issues in Seemanchal, one of India’s most backward regions which is largely media dark.

Related News

पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे के काम में तेज़ी, 100 दिनों में पूरा होगा ज़मीन अधिग्रहण

पूर्वी चम्पारण, जमुई और पूर्णिया में खुलेगा डिजिटल तारामंडल केंद्र, 39 करोड़ की मंजूरी

असर: अररिया के सिकटी में बकरा नदी पर 63 करोड़ की लागत से बनेगा 536 मीटर लंबा पुल

149 AC, Non-AC डीलक्स बसों के साथ बिहार में अंतर्राज्यीय बस सेवाओं का विस्तार

दशकों पुरानी मांग पूरी, टेढ़ागाछ को मिलेगा डिग्री कॉलेज

मुर्शिदाबाद से किशनगंज तक बनेगा 220 किमी लम्बा हाई-स्पीड ग्रीनफ़ील्ड हाईवे

किशनगंज: तैयबपुर पुल निर्माण कार्य के लिए 8 कंपनियों ने भरे टेंडर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क

बिहार SIR नोटिस से डर के साय में हैं 1902 में भारत आये ईरानी मुसलमान