Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

बिहार विधानसभा चुनाव : एनडीए आज करेगी सीटों का एलान, JDU-BJP में कोई नहीं होगा बड़ा भाई

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर एनडीए में आज सीटों का बंटवारा तय हो सकता है। जानकारी के अनुसार आज बीजेपी और जदयू अपने बीच हुए सीटों के बंटवारे को लेकर अनाउंसमेंट कर सकती है।

Reported By Sahul Pandey |
Published On :
nda to announce seat sharing formula today bjp jdu and ham are in nda

[vc_row][vc_column][vc_column_text]बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर एनडीए में आज सीटों का बंटवारा तय हो सकता है। जानकारी के अनुसार आज बीजेपी और जदयू अपने बीच हुए सीटों के बंटवारे को लेकर अनाउंसमेंट कर सकती है। बता दें कि कल देर रात की एनडीए की बैठक हुई है। बिहार एनडीए में फंस रहे सीटों के बंटवारे को लेकर हुई इस मीटिंग में खुद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी वर्चुअल माध्यम से शामिल हुए थे। इस मीटिंग को लेकर खबर हैं कि बीजेपी और जदयू के बीच सीटों को लेकर सहमति बन गई है। 6 अक्टूबर की शाम इस बारे में घोषणा होने की पूरी संभावना है।


इस मीटिंग को लेकर बिहार सरकार के कृषि मंत्री प्रेम ने कहा कि सारी बातें अंमित चरण में है। कल सब घोषणा की जाएगी। सीटो में कोई पेंच नहीं फस रहा सब कुछ ठीक है। वहीं लोजपा के अलग होने पर मंत्री प्रेम कुमार ने कहा कि पहले साथ रखने के प्रयास हुए थे। उनके जाने से कोई फर्क नही पड़ेगा जनता विकास चाहती, बिहार की सरकार ने बेहतर काम किया है। केंद्र की सरकार ने भी विकास किया है और जनता अंतिम मालिक होती है जनता का निर्णय हमारे पक्ष में होगा।

Also Read Story

अररिया में पत्रकार मुनव्वर से बंदूक के बल पर लूटपाट, दांत तोड़ा, तीन गिरफ्तार

बिहार सरकार में IAS अधिकारियों के तबादले, कई प्रमंडलीय आयुक्त और डीएम बदले

किशनगंज: 11 केवी तार गिरने से मवेशी की मौत, लोगों ने मुआवजे और लाइन शिफ्टिंग की मांग की

पूर्णिया में पुलिस की गाड़ी में सवार तीन पुलिसवालों ने युवक से लुटे ₹1.10 लाख

भारत-पाक तनाव के बीच पूर्णिया में मुख्यमंत्री की सुरक्षा बलों के साथ बैठक

अररिया सदर अस्पताल में लगी भीषण आग, तीन जिलों से मंगाई गईं 13 दमकल गाड़ियां

अररिया: पुलिस मुठभेड़ में तनिष्क लूटकांड का आरोपी चुनमुन झा की मौत

किशनगंज में कनकई और महानंदा नदी पर दो पुलों के निर्माण के लिए टेंडर जारी

अररिया में अपराधी को गिरफ्तार करने गए ASI की मौत, ‘पीट-पीटकर हत्या नहीं’

 


आज होगी घोषणा

नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड और भारतीय जनता पार्टी बीजेपी मंगलवार को अपनी पार्टी के प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर सकती है। इस बीच जेडीयू और बीजेपी से जुड़े विश्वस्त सूत्रों से जो जानकारी है कि दोनों पार्टियों ने अपने सीनियर नेताओं समेत कई मंत्रियों के टिकट को भी बरकरार रखा है। बता दें कि बिहार एनडीए से चिराग पासवान के अलग होने से सीटों को लेकर पेंच और ज्यादा फंस गया था। जिसको लेकर अब कहा जा रहा है कि मामला सुलझा लिया गया है। वहीं खबर है कि बीजेपी और जदयू विधानसभा में बराबर सीटों पर चुनाव लड़ सकती है।

[wp_ad_camp_1]

सूत्रों की खबर के अनुसार बिहार चुनाव को लेकर एनडीए में सीटों का जो फॉर्मूला तय हुआ है उसमें बीजेपी 118 और जदयू 118 सीटों और हिंन्दुस्तान अवामी मोर्चा को 7 सीट मिल सकता है। बता दें कि जीतन राम मांझी ने तो अपने सीटों को लेकर अधिकारिक घोषणा कर दी है। ऐसे में अब इस फामूले को लेकर सहमति बनने की पूरी संभावना जताई जा रही है। वहीं एक खबर यह भी है कि सीटों का बंटवारा 121 और 122 के फार्मूलें पर भी बात हो सकती है। जिसमें मांझी को नीतीश अपने कोटे से सात सीटें देंगे।

 

लोजपा के निकलने से फंसा गणित

बिहार एनडीए में इस बार सीटों को लेकर जो मतभेद फंसा है उसमें सबसे बड़ा कारण बनकर उभरे है चिराग पासवान। चिराग पासवान सीटों के बंटवारे से खुश नहीं थे। ऐसे में आखिरकार चिराग एनडीए से बाहर हो गए हैं। लेकिन एनडीए से बाहर होने के साथ ही बिहार के सीएम नीतीश कुमार के लिए मुश्किलें भी खड़ी कर दी है।

[wp_ad_camp_1]

चिराग ने एक पत्र जारी कर बिहार के लोगों से अपील की कि वे बिहार चुनावों में जदयू के प्रत्याशियों को वोट न दें, अगर देंगे तो वो अपने बच्चों को पलायन करने का रास्ता खोलेंगे। वहीं इसको लेकर उन्होंने एक इंटरव्यू भी दिया है जिसमें उन्होंने नीतीश कुमार को आड़े हाथों लेते हुए कहा है कि नीतीश कुमार ने 15 साल के शासन में अपने विकास के कामों को धरातल पर नहीं उतार सके हैं। सीटों को लेकर उन्होंने कहा कि वो सिर्फ अपना हक मांग रहे थे उससे ज्यादा सीटों की उन्हें चाहत नहीं थी।

[/vc_column_text][/vc_column][/vc_row][vc_row][vc_column][vc_separator border_width=”4″ css_animation=”bounceInUp”][/vc_column][/vc_row][vc_row][vc_column][vc_single_image image=”3718″ img_size=”full” alignment=”center” onclick=”custom_link” img_link_target=”_blank” link=”https://pages.razorpay.com/support-main-media”][/vc_column][/vc_row]

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

Related News

स्लोवेनिया जाने की फिराक में दो बांग्लादेशी नागरिक किशनगंज से गिरफ्तार

पूर्णिया एयरपोर्ट बाउंड्री वॉल की निविदा प्रक्रिया पूरी, जल्द शुरू होगा निर्माण

पूर्णिया में महानंदा बेसिन प्रोजेक्ट के खिलाफ विशाल आमसभा, लाखों की आबादी प्रभावित होने का खतरा

किशनगंज: दो सप्ताह से गायब ट्रेक्टर चालक का मिला शव, 5 गिरफ्तार

बिहार के लाल शम्स आलम ने स्विमिंग में बनाया रिकॉर्ड, अंतरराष्ट्रीय खेल में जीते 6 मैडल

किशनगंज में एनएच 27 पर तेज़ रफ़्तार बाइक पर सवार 3 छात्रों की मौत

पूर्णिया में डीजे वाहन की चपेट में आने से महिला की मौत, दर्जन भर लोग घायल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क

बिहार SIR नोटिस से डर के साय में हैं 1902 में भारत आये ईरानी मुसलमान