Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

सहरसा के इस गांव में नल-जल का हाल बुरा, साफ पानी को तरसते लोग

स्थानीय ग्रामीण महेश कुमार बताते हैं कि यहां सिर्फ नाम के नल लग गए हैं, पानी अभी तक नहीं आया है।

Sarfaraz Alam Reported By Sarfraz Alam |
Published On :
A man showing nal jal yojana pipe lying idle

गोबर के उपलों और पत्थरों से ढकी लोहे की रॉड दरअसल सरकार द्वारा लगाया गया एक नल है। ऐसे ही और बहुत से नल हैं जिनमें से कई नल बड़ी-बड़ी घास से ढके हैं, तो कोई मिट्टी के नीचे दबा हुआ है।


यह हालत है बिहार के सहरसा में मुख्यमंत्री नल जल योजना का। जिले में लोगों को साफ पानी पिलाने के लिए नल जल योजना चलाई गई। इसके तहत शहरी क्षेत्र के भी विभिन्न इलाकों में पाइप बिछाने की प्रक्रिया हुई। शहरी क्षेत्र से महज दो किलोमीटर की दूरी पर बसे गोरबगढा गांव में भी बीते साल सड़क किनारे जमीन खोदकर लोहे के पाइप बिछाए गए और तकरीबन 6 महीने पहले योजना का काम पूरा हुआ। लेकिन आज तक यहां के लोगों को इस नल जल योजना के तहत एक बूंद भी पानी नसीब नहीं हुआ। क्योंकि, कहीं नल की टोटी को मिट्टी में दबा कर छोड़ दिया गया है, तो कहीं नल से पानी नहीं निकलने के कारण उसमें लकड़ी की टहनी ठूंस दी गई है। वहीं कुछ नल को मिट्टी से ऊपर लाया गया है, तो वह चारों दिशाओं में हिलडुल रहा है।

Also Read Story

बिहार चुनाव के बीच सीमांचल में धंस गया महज़ छह साल पुराना पुल

बिहार कैबिनेट बैठक: सहरसा एयरपोर्ट, स्टूडेंट क्रेडिट, शिक्षा सेवक और तालीमी मरकज़ पर लिए गए बड़े फैसले

15 सितंबर को पीएम मोदी करेंगे पूर्णिया एयरपोर्ट का उद्घाटन, जोगबनी-दानापुर वंदे भारत को दिखाएंगे हरी झंडी

कटिहार और किशनगंज में नये मेडिकल कॉलेज को मिली कैबिनेट से मंजूरी

भागलपुर, मुजफ्फरपुर समेत 6 हवाई अड्डों का होगा सर्वे, गया जी एयरपोर्ट बनेगा ‘ऑल वेदर एयरपोर्ट’

बागडोगरा एयरपोर्ट पर 61.85 करोड़ के निर्माण कार्य के लिए 13 बोलीदाताओं ने भरा टेंडर

पश्चिमी कोसी नवीनीकरण के लिए 7,000 करोड़ के परियोजना को मंज़ूरी

गोरखपुर से सिलीगुड़ी तक 6-लेन एक्सप्रेसवे को मंज़ूरी, बिहार-बंगाल के इन जिलों से होगा सीधा संपर्क

पूर्णिया एयरपोर्ट पर आला अधिकारियों की समीक्षा बैठक, निर्माण कार्य जल्द पूरा करने का निर्देश

स्थानीय ग्रामीण महेश कुमार बताते हैं कि यहां सिर्फ नाम के नल लग गए हैं, पानी अभी तक नहीं आया है। वह आगे कहते हैं कि कोसी क्षेत्र होने के कारण यहां का पानी आयरन युक्त है, जिस कारण इलाके में हर साल चार पांच लोग गंभीर रोग का शिकार हो रहे हैं।


प्रवीण कुमार यादव बताते हैं कि यहां पानी बहुत गंदा आता है और हम लोग पिछले 6 महीने से तरस रहे हैं कि कब हमें शुद्ध पानी पीने को मिलेगा। उनका मानना है कि यहां नल जल योजना एकदम विफल हो चुकी है।

वहीं बैजनाथ दास ने बताया कि उन्होंने मुंशी को फोन कर इसकी शिकायत भी की थी कि यहां योजना का काम ठीक कराया जाए। लेकिन, उन्हें केवल आश्वासन दे दिया गया कि कुछ दिनों में लेबर आ जाएगा, पर आज तक लेबर नहीं आया है।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

एमएचएम कॉलेज सहरसा से बीए पढ़ा हुआ हूं। फ्रीलांसर के तौर पर सहरसा से ग्राउंड स्टोरी करता हूं।

Related News

पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे के काम में तेज़ी, 100 दिनों में पूरा होगा ज़मीन अधिग्रहण

पूर्वी चम्पारण, जमुई और पूर्णिया में खुलेगा डिजिटल तारामंडल केंद्र, 39 करोड़ की मंजूरी

असर: अररिया के सिकटी में बकरा नदी पर 63 करोड़ की लागत से बनेगा 536 मीटर लंबा पुल

149 AC, Non-AC डीलक्स बसों के साथ बिहार में अंतर्राज्यीय बस सेवाओं का विस्तार

दशकों पुरानी मांग पूरी, टेढ़ागाछ को मिलेगा डिग्री कॉलेज

मुर्शिदाबाद से किशनगंज तक बनेगा 220 किमी लम्बा हाई-स्पीड ग्रीनफ़ील्ड हाईवे

किशनगंज: तैयबपुर पुल निर्माण कार्य के लिए 8 कंपनियों ने भरे टेंडर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

VB-G RAM G: लागू होने से पहले ही क्या नया कानून मनरेगा मज़दूरों का हक़ छीन रहा?

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क