2024 लोकसभा चुनाव के परिणाम आने लगे हैं। बिहार की मुंगेर लोकसभा सीट पर जदयू के दिग्गज नेता राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह का मुकाबला बाहुबाली अशोक महतो की पत्नी व राजद प्रत्याशी अनीता कुमारी महतो से है। जदयू के ललन सिंह दो बार मुंगेर लोकसभा सीट से सांसद रहे हैं जबकि राजद की अनीता कुमारी महतो पहली बार चुनावी लड़ रही हैं।
एनडीए प्रत्याशी ललन सिंह
राजीव रंजन सिंह उर्फ़ ललन सिंह 2000-2004 तक राज्यसभा सांसद रहे। इसके बाद 2004 में वह बेगूसराय लोकसभा क्षेत्र से जदयू के टिकट पर सांसद बने। 2009 लोकसभा चुनाव में उन्होंने मुंगेर सीट से चुनाव लड़ा और सांसद बने। 2014 लोकसभा चुनाव में उन्हें मुंगेर में हार का सामना करना पड़ा। 2014 में जदयू ने उन्हें विधान पार्षद बनाया। पूर्व जदयू राष्ट्रिय अध्यक्ष ललन सिंह बिहार सरकार में पथ निर्माण मंत्री, जल संसाधन मंत्री और योजना व विकास मंत्री भी रह चुके हैं।
Also Read Story
राजद प्रत्याशी अनीता कुमारी महतो
अनीता कुमारी महतो बाहुबली नेता अशोक महतो की पत्नी हैं और यह इनका पहला चुनाव है। अशोक महतो पिछले साल जेल से बाहर आते ही अनीता कुमारी से विवाह किया था। इससे पूर्व अनीता कुमारी नई दिल्ली स्थित उत्तर रेलवे की सेंट्रल हॉस्पिटल में फार्मसिस्ट थी। वह मुलय रूप से लखीसराय की रहने वाली हैं।
अनीता कुमारी के पति अशोक महतो नवादा जेल ब्रेक मामले में 17 वर्ष की सज़ा काट चुके हैं। नियमानुसार दो वर्ष से अधिक सज़ा काट चूका व्यक्ति छह वर्ष तक चुनाव नहीं लड़ सकता है इस कारण अशोक महतो की जगह उनकी पत्नी चुनाव लड़ी।
2019 लोकसभा चुनाव का परिणाम
2019 के लोकसभा चुनाव में मुंगेर सीट पर 54.89% वोट डाले गए थे। इसमें जदयू के राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने जीत हासिल की थी। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी नीलम देवी को 1,67,937 वोटों से हराया था। ललन सिंह को 5,28,762 जबकि नीलम देवी को 3,60,825 वोट मिले थे।
2024 लोकसभा चुनाव
मुंगेर में 2024 लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में मतदान हुआ। 13 मई को हुए मतदान में मुंगेर में 55.55% वोट डाले गए। मुंगेर लोकसभा सीट में कुल 20,42,279 मतदाता हैं जिनमें से 11,34,548 लोगों ने मतदान किया।
चुनाव के नतीजों का रुझान
जदयू नेता राजीव रंजन सिंह उर्फ़ ललन सिंह अपनी सीट बरकरार रखते हुए मुंगेर सीट से जीत हासिल की। उन्होंने राजद की कुमारी अनीता को 80,870 वोटों से हराया। ललन सिंह को 48.3% के साथ 5,50,146 वोट मिले। दुसरे स्थान पर रहीं राजद की अनीता कुमारी को 41.20% के साथ 4,69,276 वोट मिले।
निर्दलीय प्रत्याशी शंकर प्रसाद विन्द को 21,023, प्रियदर्शी पियूष को 15,731, ए.के. सिंह अशोक को 13,825 वोट मिले। इसके अलावा बहुजन समाज पार्टी के कुमार नवनीत हिमांशु ने 12,280 और हिंदुस्तान पीपल्स पार्टी ने 9,486 वोट प्राप्त किए।
निर्दलीय नीतिश कुमार को 7,507, प्रवाल कुमार को 5375 और सोचलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफि इंडिया (कम्युनिस्ट) के रविंद्र मंडल को 4,913 वोट मिले। 21,951 मतदाताओं ने नोटा पर बटन दबाया।
………..
7,00,965 वोटों की गिनती के बाद जदयू के राजीव रंजन उर्फ़ ललन सिंह 42,725 वोटों से आगे चल रहे हैं। ललन सिंह को अब तक 3,37,501 वोट मिले हैं वहीँ राजद की कुमारी अनीता 2,94,776 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर हैं।
………..
5,30,408 वोटों की गिनती के बाद जदयू के राजीव रंजन उर्फ़ ललन सिंह 58,791 वोटों से आगे चल रहे हैं। ललन सिंह को अब तक 2,68,454 वोट मिले हैं वहीँ राजद की कुमारी अनीता 2,09,663 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर हैं।
………….
4,82,891 वोटों की गिनती के बाद जदयू के राजीव रंजन उर्फ़ ललन सिंह 55,261 वोटों से आगे चल रहे हैं। ललन सिंह को अब तक 2,45,186 वोट मिले हैं वहीँ राजद की कुमारी अनीता 1,89,925 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर हैं।
…………..
मुंगेर में अब तक 1,77,077 वोटों की गिनती हो चुकी है। ताज़ा रुझान में जदयू के राजीव रंजन उर्फ़ ललन सिंह 22,917 वोटों से आगे हैं। ललन सिंह को अब तक 92,309 वोट मिले हैं। राजद की कुमारी अनीता 69,392 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर चल रही हैं।
…………..
शुरुआती रुझानों में जदयू के राजीव रंजन उर्फ़ ललन सिंह 2205 वोटों से आगे चल रहे हैं। ललन सिंह को अब तक 17459 वोट मिले हैं वहीँ राजद की कुमारी अनीता 15254 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर हैं।
सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।