Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

कटिहार के मनिहारी प्रखंड में बाढ़ राहत सामग्री में अनियमितताओं के खिलाफ मुखिया का प्रदर्शन

कटिहार के मनिहारी प्रखंड के दक्षिणी कांटाकोस के मुखिया शरीफुल उर्फ धोनी ने बाढ़ राहत सामग्री के वितरण में अनियमितताओं के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।

Mohammad Zaid Reported By Mohammad Zaid |
Published On :
mukhiya demonstration against irregularities in flood relief material in manihari block of katihar

कटिहार के मनिहारी प्रखंड के दक्षिणी कांटाकोस के मुखिया शरीफुल उर्फ धोनी ने बाढ़ राहत सामग्री के वितरण में अनियमितताओं के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। मनिहारी ब्लॉक परिसर में सैकड़ों समर्थकों के साथ पहुंच कर मुखिया धोनी ने राहत सामग्री के वितरण में भ्रष्टाचार और प्रशासनिक लापरवाही का आरोप लगाया।


प्रदर्शन में शामिल प्रमुख पति मंजय साह और उनके समर्थकों का आरोप था कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सरकारी राहत सामग्री ज़रूरतमंदों तक नहीं पहुंच रही है। उन्होंने कहा कि असली बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री नहीं मिल रही है, जबकि कुछ प्रभावशाली लोगों को इसका लाभ दिया जा रहा है। मुखिया धोनी ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि बाढ़ पीड़ित लोग राहत सामग्री के लिए संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन पदाधिकारी अपनी मिलीभगत से सामग्री का ग़लत तरीके से वितरण कर रहे हैं।

Also Read Story

सहरसा एयरपोर्ट का होगा कायाकल्प, रनवे-टैक्सीवे के लिए 42.52 करोड़ का टेंडर जारी

दुष्कर्म मामले में फ़रार पौआखाली चेयरमैन प्रतिनिधि लल्लू मुखिया सिलीगुड़ी से गिरफ्तार

TRE-4 में बाल मनोविज्ञान और बिहार से जुड़े प्रश्न शामिल करने की मांग, 886 पदों का इजाफा

TRE-4 पर BPSC की दो टूक: PT और Mains से नहीं बदलेगा फैसला, नेगेटिव मार्किंग भी रहेगी

कोसी नदी पर हाई लेवल डैम की DPR जल्द पूरी होगी, केंद्र ने दिए निर्देश; रिवर लिंक और विश्वविद्यालयों पर चर्चा

बिहार में अधिकारियों को नया निर्देश, सांसद-विधायक के फोन पर तुरंत देना होगा जवाब, पत्रों पर समयबद्ध कार्रवाई

BPSC TRE-4 में 32,388 शिक्षक पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी, 1 सितंबर से आवेदन

छात्रों की शिकायतों की सुनवाई के लिए ‘विद्यार्थी सहयोग पोर्टल’, 30 दिनों में कार्रवाई

बिहार में गृह, वित्त और शिक्षा समेत कई विभागों में बदलाव, 5 जिलों के DM भी बदले

प्रशासन पर गंभीर आरोप

प्रदर्शन के दौरान “पदाधिकारी मुर्दाबाद” के नारे गूंजते रहे। मुखिया ने कहा कि बाढ़ से प्रभावित कई गांवों में प्रशासनिक मदद अब तक नहीं पहुंची है और वहां के लोग खाने-पीने की वस्तुओं की भारी कमी से जूझ रहे हैं। उन्होंने प्रशासन पर आरोप लगाया कि सिर्फ दिखावा किया जा रहा है, जबकि जमीनी हकीकत कुछ और ही है। मुखिया ने चेतावनी दी कि अगर जल्द ही समस्या का समाधान नहीं किया गया तो उन्हें मजबूरी में आंदोलन पर बैठना पड़ेगा।


अधिकारी ने आरोपों को बताया निराधार

दूसरी ओर, ब्लॉक के पदाधिकारी ने इन सभी आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि राहत सामग्री के वितरण में पूरी पारदर्शिता बरती जा रही है। उन्होंने कहा कि अगर किसी को सामग्री नहीं मिलने की शिकायत है तो उसकी जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, प्रदर्शनकारियों का कहना है कि प्रशासन केवल झूठे आश्वासन दे रहा है और कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा।

प्रदर्शन के बाद ब्लॉक परिसर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और अधिकारियों ने स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए जल्द ही एक बैठक बुलाने का आश्वासन दिया है।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

मो० जैद कटिहार जिले के मनिहारी प्रखंड से हैं। 2021 से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अपनी पत्रकारिता के ज़रिए जनता की आवाज बनकर उनके हक के लिए सरकार से लड़ना चाहते हैं।

Related News

बिहार के इन चार शहरों में लगेंगे बायोगैस प्लांट, स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड और कुशल युवा कार्यक्रम का विस्तार

AMRUT 2.0 के तहत पूर्णिया में ₹277.83 करोड़ की जलापूर्ति योजना, Universal MEP Projects को कॉन्ट्रैक्ट

Census 2027: पहली बार जाति, COVID-19 टीकाकरण और बैंक खातों का भी देना होगा ब्यौरा, जानिए क्या-क्या बदला

सीमांचल की रेल कनेक्टिविटी को नया विस्तार, किशनगंज–जलालगढ़ रेल लाइन को मिला ‘विशेष रेल परियोजना’ का दर्जा

बिहार में पंचायत परिसीमन की तैयारी तेज, सरकार ने जारी किए 3 करोड़ रुपये

मानव तस्करी पर बोले सीएम – “सिर्फ रेस्क्यू नहीं, पुनर्वास भी जरूरी”

बिहार में बनेगा स्पोर्ट्स साइंस सेंटर और 19 विशेष एससी-एसटी कोर्ट, कैबिनेट की मंज़ूरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

‘हमको मार दीजिए, ज़मीन ले लीजिए’ – किशनगंज एयरपोर्ट भूमि अधिग्रहण का विरोध

Ground Report: नौकरी के लिए दुबई गए सीमांचल के 7 युवक कैसे फंसे?

बहादुरगंज NEET प्रदर्शन के बाद हुए FIR में रूस में मौजूद युवक और परीक्षा दे रहे छात्र नामजद

VB-G RAM G: लागू होने से पहले ही क्या नया कानून मनरेगा मज़दूरों का हक़ छीन रहा?

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे