Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

अररिया: हाईटेंशन तार की संपर्क में आया मुहर्रम का ताज़िया, करंट से दर्जन भर लोग झुलसे

जख्मी लोगों के परिजन भी बड़ी संख्या में अस्पताल पहुंचे हुए हैं। अस्पताल कर्मी इलाज में जुटे हुए हैं और स्लाइन वगैरह भी घायलों को चढ़ाया गया है।

ved prakash Reported By Ved Prakash |
Published On :
many injured in muharram procession in araria

बिहार के अररिया में मुहर्रम के दिन बड़ा हादसा हो गया। जिले के पलासी थाना क्षेत्र के पिपरा बिजवार में मुहर्रम का ताज़िया जुलूस लेकर निकले करीब दो दर्जन लोग करंट की चपेट में आकर झुलस गए। राहत की खबर यह है कि इस हादसे में अभी तक किसी की मृत्यु की सूचना नहीं है। लेकिन, करंट लगने से झुलसे लोगों में करीब आधा दर्जन की स्थिति गंभीर है। घायल व्यक्तियों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


दरअसल, ताजिया हाई वोल्टेज करंट के संपर्क में आ गया था, जिस वजह से यह हादसा हुआ। इस घटना से इलाक़े में हड़कंप मच गया है।

Also Read Story

बिहार में पंचायत परिसीमन की तैयारी तेज, सरकार ने जारी किए 3 करोड़ रुपये

बिहार में बनेगा स्पोर्ट्स साइंस सेंटर और 19 विशेष एससी-एसटी कोर्ट, कैबिनेट की मंज़ूरी

बिहार में नया ट्रैफिक नियम: अब सिपाही और ASI नहीं, सिर्फ SI व वरिष्ठ अधिकारी करेंगे वाहनों की जाँच

बिहार में निबंधन व्यवस्था हुई हाईटेक: अब पेपरलेस रजिस्ट्रेशन, ईमेल व व्हाट्सएप पर दस्तावेज

बिहार में कुत्ते-बिल्लियों के नाम पर कैसे जारी हो रहे निवास प्रमाण पत्र

वायरल वीडियो से उभरी पुरानी गुमशुदगी: क्या बांग्लादेश में मिला व्यक्ति है कटिहार का जरीफ अली?

बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का मास्टरस्ट्रोक या मजबूरी?

बारसोई BDO ने ‘मानसिक प्रताड़ना’ के चलते दिया इस्तीफा, जदयू विधायक के दामाद SDM पर गंभीर आरोप

बहादुरगंज का ‘साइको पुलिसवाला’, क्रूरता के कई मामले आये सामने

लोगों ने बताया कि मुहर्रम के जुलूस में लोग ताजिया लेकर चल रहे थे। अचानक ताजिया एक हाईटेंशन तार के संपर्क में आ गया, जिससे जुलूस में शामिल लोग इसकी चपेट में आ गए। देखते ही देखते कई लोग करंट लगने से झुलस गये। आनन-फानन में घायलों को इलाज के लिए पलासी के सरकारी अस्पताल में लाया गया, जहां कुछ लोगों की हालत की गंभीरता को देखते हुए उन्हें अररिया सदर अस्पताल भेज दिया गया।


जख्मी लोगों के परिजन भी बड़ी संख्या में अस्पताल पहुंचे हुए हैं। अस्पताल कर्मी इलाज में जुटे हुए हैं और स्लाइन वगैरह भी घायलों को चढ़ाया गया है।

घटना को लेकर एसडीओ अनिकेत कुमार ने बताया कि लगभग 15-16 लोग घायल हैं। तीन लोग सदर अस्पताल में भर्ती हैं जो खतरे से बाहर हैं, बाकी दो घायल प्राइवेट अस्पताल में इलाज करा रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोगों द्वारा ताज़िया जुलूस का रूट बदल दिया गया था, जिस वजह से यह हादस हुआ। उन्होंने आगे कहा कि प्रशासन इसकी जांच कर रहा है।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

अररिया में जन्मे वेद प्रकाश ने सर्वप्रथम दैनिक हिंदुस्तान कार्यालय में 2008 में फोटो भेजने का काम किया हालांकि उस वक्त पत्रकारिता से नहीं जुड़े थे। 2016 में डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में कदम रखा। सीमांचल में आने वाली बाढ़ की समस्या को लेकर मुखर रहे हैं।

Related News

सामान्य मृत्यु में भी पंचायत प्रतिनिधियों को मिलेगा 5 लाख, मासिक भत्ते में भी वृद्धि

गवाही के लिए 22 बार तारीख मिलने पर भी नहीं पहुंचे आईओ, गिरफ्तारी का आदेश

बिहार सरकार में IAS अधिकारियों के तबादले, कई प्रमंडलीय आयुक्त और डीएम बदले

भारत-पाक तनाव के बीच पूर्णिया में मुख्यमंत्री की सुरक्षा बलों के साथ बैठक

हाईकोर्ट बनाम पुलिस: एएसपी पर कार्रवाई का आदेश, पहले भी अफसरों पर गिरी गाज

विधवा को मृत बता पेंशन रोका, खुद को जिंदा बताने के लिए दफ्तरों के काट रही चक्कर

4 महीनों में बनकर तैयार होगा पूर्णिया एयरपोर्ट का अंतरिम टर्मिनल, टेंडर जारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

बहादुरगंज NEET प्रदर्शन के बाद हुए FIR में रूस में मौजूद युवक और परीक्षा दे रहे छात्र नामजद

VB-G RAM G: लागू होने से पहले ही क्या नया कानून मनरेगा मज़दूरों का हक़ छीन रहा?

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं