Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

पूर्णिया: रुपौली उपचुनाव में राजद की हार के बाद तेजस्वी पर बरसे सांसद पप्पू यादव

2000 से ही बीमा भारती रुपौली की विधायक थीं। पहला चुनाव उन्होंने भी निर्दलीय ही जीता था, उसके बाद राजद, फिर जदयू में शामिल हो गई थी। बीते लोकसभा चुनाव ठीक पहले उन्होंने जदयू छोड़ कर राजद का दामन थाम लिया था।

Tanzil Asif is founder and CEO of Main Media Reported By Tanzil Asif |
Published On :
mp pappu yadav lashed out at tejashwi after rjd defeat in rupauli byelection

रुपौली विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के नतीजों ने बिहार की राजनीति में हलचल मचा दी है। चुनाव में राजद के प्रत्याशी बीमा भारती की हार पर पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने तेजस्वी यादव पर तीखा हमला बोला है।


पप्पू यादव ने कहा, “तेजस्वी यादव को युवराज की तरह व्यवहार करना बंद करना चाहिए। उन्होंने न तो कांग्रेस और न ही लेफ्ट से कोई बातचीत की थी। चुनाव प्रचार के लिए भी वे आखिरी दिन ही मैदान में कूदे।”

Also Read Story

AIIMS दरभंगा के निर्माण के लिए ₹1,549.25 करोड़ का टेंडर जारी, 187 एकड़ में बनेगा 750 बेड का अस्पताल

IMPACT: विदेश में नौकरी के नाम पर ठगी के आरोप में दो गिरफ्तार

अररिया: शराब से लदा ट्रक दुर्घटनाग्रस्त, बोतलें लेकर भागे स्थानीय लोग

पहलगाम हमले के दो दिन बाद मधुबनी पहुंचे थे PM मोदी, कार्यक्रम पर डेढ़ साल बाद करीब ₹17.29 करोड़ खर्च की मंजूरी

किशनगंज में युवती से बदसलूकी का वीडियो वायरल, 3 गिरफ्तार

बिहार दारोगा भर्ती की मुख्य परीक्षा रद्द, BPSSC ने जारी किया नोटिस

BPSC TRE 4.0 का संशोधित विज्ञापन जारी, 32,388 शिक्षक पदों के लिए 25 सितंबर से आवेदन

किशनगंज: स्कूल की छत पर 11 केवी तार की चपेट में आई छात्रा, बुरी तरह झुलसी

सहरसा एयरपोर्ट का होगा कायाकल्प, रनवे-टैक्सीवे के लिए 42.52 करोड़ का टेंडर जारी

पप्पू यादव ने यह भी कहा कि जदयू और राजद से जनता का मोहभंग हो चुका है और कांग्रेस को संभल जाना चाहिए क्योंकि जनता अब विकल्प की तलाश में है।


पप्पू यादव ने दावा किया कि बीजेपी के वोट जदयू प्रत्याशी को नहीं मिले, इसलिए ऐसे परिणाम आये।

आपको बता दें, पूर्णिया से निर्दलीय जीत के बाद पप्पू यादव ने कांग्रेस को समर्थन दिया था और उपचुनाव में कांग्रेस के साथ गठबंधन में शामिल राजद प्रत्याशी बीमा भारती का समर्थन किया था।

2000 से ही बीमा भारती रुपौली की विधायक थीं। पहला चुनाव उन्होंने भी निर्दलीय ही जीता था, उसके बाद राजद, फिर जदयू में शामिल हो गई थी। बीते लोकसभा चुनाव ठीक पहले उन्होंने जदयू छोड़ कर राजद का दामन थाम लिया था।

लेकिन इस उपचुनाव बीमा भारती सिर्फ 30,619 वोट लाकर तीसरे स्थान पर चली गईं। निर्दलीय शंकर सिंह 68,070 वोट लेकर चुनाव जीते, वहीं जदयू उम्मीदवार कलाधर मंडल को 59,824 मत मिले हैं।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

तंजील आसिफ एक मल्टीमीडिया पत्रकार-सह-उद्यमी हैं। वह 'मैं मीडिया' के संस्थापक और सीईओ हैं। समय-समय पर अन्य प्रकाशनों के लिए भी सीमांचल से ख़बरें लिखते रहे हैं। उनकी ख़बरें The Wire, The Quint, Outlook Magazine, Two Circles, the Milli Gazette आदि में छप चुकी हैं। तंज़ील एक Josh Talks स्पीकर, एक इंजीनियर और एक पार्ट टाइम कवि भी हैं। उन्होंने दिल्ली के भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से मीडिया की पढ़ाई और जामिआ मिलिया इस्लामिआ से B.Tech की पढ़ाई की है।

Related News

दुष्कर्म मामले में फ़रार पौआखाली चेयरमैन प्रतिनिधि लल्लू मुखिया सिलीगुड़ी से गिरफ्तार

TRE-4 में बाल मनोविज्ञान और बिहार से जुड़े प्रश्न शामिल करने की मांग, 886 पदों का इजाफा

TRE-4 पर BPSC की दो टूक: PT और Mains से नहीं बदलेगा फैसला, नेगेटिव मार्किंग भी रहेगी

कोसी नदी पर हाई लेवल डैम की DPR जल्द पूरी होगी, केंद्र ने दिए निर्देश; रिवर लिंक और विश्वविद्यालयों पर चर्चा

बिहार में अधिकारियों को नया निर्देश, सांसद-विधायक के फोन पर तुरंत देना होगा जवाब, पत्रों पर समयबद्ध कार्रवाई

BPSC TRE-4 में 32,388 शिक्षक पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी, 1 सितंबर से आवेदन

छात्रों की शिकायतों की सुनवाई के लिए ‘विद्यार्थी सहयोग पोर्टल’, 30 दिनों में कार्रवाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

अररिया: वज्रपात में 3 लोगों की मौत, परिजन बोले- ‘गांव में पुल होता तो बच जाती जान’

‘हमको मार दीजिए, ज़मीन ले लीजिए’ – किशनगंज एयरपोर्ट भूमि अधिग्रहण का विरोध

Ground Report: नौकरी के लिए दुबई गए सीमांचल के 7 युवक कैसे फंसे?

बहादुरगंज NEET प्रदर्शन के बाद हुए FIR में रूस में मौजूद युवक और परीक्षा दे रहे छात्र नामजद

VB-G RAM G: लागू होने से पहले ही क्या नया कानून मनरेगा मज़दूरों का हक़ छीन रहा?