Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

सड़क हादसे में विधायक व पूर्व मंत्री कृष्ण कुमार ऋषि जख्मी

syed jaffer imam Reported By Syed Jaffer Imam |
Published On :
mla and former minister krishna kumar rishi injured in road accident

पूर्णिया के बनमनखी से विधायक और बिहार सरकार के पूर्व मंत्री कृष्ण कुमार ऋषि सड़क हादसे का शिकार हुए हैं। कृष्ण कुमार ऋषि को गंभीर चोटें आई हैं और उन्हें फिलहाल प्राथमिक उपचार के बाद पटना ले जाया गया है। हादसा दरभंगा के नेशनल हाईवे पर हुआ है।


हादसे के संबंध में विधायक कृष्ण कुमार ऋषि के गार्ड संजीव कुमार ने बताया कि सुबह 11 बजे विधायक कृष्ण कुमार ऋषि पटना से पूर्णिया के लिए निकले थे। उनके साथ कृष्ण कुमार ऋषि के भतीजा राकेश भी थे और साथ ही इनके गार्ड और ड्राइवर थे । दोपहर करीब पौने दो बजे दरभंगा से 1 किलोमीटर दूर नेशनल हाइवे पर एक तेज रफ्तार बस बगल से ओवरटेक करने लगी । बस के साथ-साथ विधायक जी की गाड़ी भी चल रही थी। बस ने बाईं तरफ काटा, जिस कारण विधायक की गाड़ी भी बाएं तरफ गई और अनियंत्रित होकर सामने स्कार्पियो से टकरा गई ।

Also Read Story

अररिया में पत्रकार मुनव्वर से बंदूक के बल पर लूटपाट, दांत तोड़ा, तीन गिरफ्तार

बिहार सरकार में IAS अधिकारियों के तबादले, कई प्रमंडलीय आयुक्त और डीएम बदले

किशनगंज: 11 केवी तार गिरने से मवेशी की मौत, लोगों ने मुआवजे और लाइन शिफ्टिंग की मांग की

पूर्णिया में पुलिस की गाड़ी में सवार तीन पुलिसवालों ने युवक से लुटे ₹1.10 लाख

भारत-पाक तनाव के बीच पूर्णिया में मुख्यमंत्री की सुरक्षा बलों के साथ बैठक

अररिया सदर अस्पताल में लगी भीषण आग, तीन जिलों से मंगाई गईं 13 दमकल गाड़ियां

अररिया: पुलिस मुठभेड़ में तनिष्क लूटकांड का आरोपी चुनमुन झा की मौत

किशनगंज में कनकई और महानंदा नदी पर दो पुलों के निर्माण के लिए टेंडर जारी

अररिया में अपराधी को गिरफ्तार करने गए ASI की मौत, ‘पीट-पीटकर हत्या नहीं’

इस हादसे में कृष्ण कुमार ऋषि गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उनके चेहरे, नाक और कई जगहों पर चोट आई हैं। हालांकि, ड्राइवर और गार्ड सामने की सीट पर थे, इसलिए एयरबैग खुलने से दोनों सुरक्षित हैं।


गार्ड ने यह भी बताया कि कृष्ण कुमार ऋषि के भतीजे भी इस हादसे में जख्मी हुए हैं । फिलहाल विधायक सुरक्षित हैं, लेकिन बेहतर इलाज के लिए उन्हें पटना भेजा गया है।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

सैयद जाफ़र इमाम किशनगंज से तालुक़ रखते हैं। इन्होंने हिमालयन यूनिवर्सिटी से जन संचार एवं पत्रकारिता में ग्रैजूएशन करने के बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता (पीजी) की पढ़ाई की। 'मैं मीडिया' के लिए सीमांचल के खेल-कूद और ऐतिहासिक इतिवृत्त पर खबरें लिख रहे हैं। इससे पहले इन्होंने Opoyi, Scribblers India, Swantree Foundation, Public Vichar जैसे संस्थानों में काम किया है। इनकी पुस्तक "A Panic Attack on The Subway" जुलाई 2021 में प्रकाशित हुई थी। यह जाफ़र के तखल्लूस के साथ 'हिंदुस्तानी' भाषा में ग़ज़ल कहते हैं और समय मिलने पर इंटरनेट पर शॉर्ट फिल्में बनाना पसंद करते हैं।

Related News

स्लोवेनिया जाने की फिराक में दो बांग्लादेशी नागरिक किशनगंज से गिरफ्तार

पूर्णिया एयरपोर्ट बाउंड्री वॉल की निविदा प्रक्रिया पूरी, जल्द शुरू होगा निर्माण

पूर्णिया में महानंदा बेसिन प्रोजेक्ट के खिलाफ विशाल आमसभा, लाखों की आबादी प्रभावित होने का खतरा

किशनगंज: दो सप्ताह से गायब ट्रेक्टर चालक का मिला शव, 5 गिरफ्तार

बिहार के लाल शम्स आलम ने स्विमिंग में बनाया रिकॉर्ड, अंतरराष्ट्रीय खेल में जीते 6 मैडल

किशनगंज में एनएच 27 पर तेज़ रफ़्तार बाइक पर सवार 3 छात्रों की मौत

पूर्णिया में डीजे वाहन की चपेट में आने से महिला की मौत, दर्जन भर लोग घायल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क

बिहार SIR नोटिस से डर के साय में हैं 1902 में भारत आये ईरानी मुसलमान