Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

अररिया में बनेगा जिले का पहला मेडिकल कॉलेज व अस्पताल, सीएम ने की घोषणा

syed jaffer imam Reported By Syed Jaffer Imam |
Published On :
district's first medical college and hospital to be built in araria, cm nitish kumar announced

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रगति यात्रा के दौरान अररिया जिले में मेडिकल कॉलेज और अस्पताल की घोषणा की है। जिले के पहले मेडिकल कॉलेज का आधुनिक तर्ज पर निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा अररिया के कुर्साकांटा प्रखंड की डुमरिया पंचायत स्थित ऐतिहासिक सुन्दरनाथ धाम में विकास कार्य किए जाएंगे। इसे धार्मिक और पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की योजना है।


अररिया-कुर्साकांटा-कुआड़ी-सिकटी पथ और सैफगंज से सुकैला पथ के चौड़ीकरण की भी घोषणा की गई है। इसके अलावा जिला मुख्यालय में एक आधुनिक प्रेक्षागृह बनाया जाएगा। फारबिसगंज शहर के सुभाष चौक पर रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण कार्य की घोषणा हुई है। इससे शहर में ट्रैफिक समस्या से राहत मिलेगी। जिले के कुर्साकांटा, नरपतगंज, फारबिसगंज, भरगामा, रानीगंज, और सिकटी प्रखंड में प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भवन का भी निर्माण किया जाएगा।

Also Read Story

बिहार चुनाव के बीच सीमांचल में धंस गया महज़ छह साल पुराना पुल

बिहार कैबिनेट बैठक: सहरसा एयरपोर्ट, स्टूडेंट क्रेडिट, शिक्षा सेवक और तालीमी मरकज़ पर लिए गए बड़े फैसले

15 सितंबर को पीएम मोदी करेंगे पूर्णिया एयरपोर्ट का उद्घाटन, जोगबनी-दानापुर वंदे भारत को दिखाएंगे हरी झंडी

कटिहार और किशनगंज में नये मेडिकल कॉलेज को मिली कैबिनेट से मंजूरी

भागलपुर, मुजफ्फरपुर समेत 6 हवाई अड्डों का होगा सर्वे, गया जी एयरपोर्ट बनेगा ‘ऑल वेदर एयरपोर्ट’

बागडोगरा एयरपोर्ट पर 61.85 करोड़ के निर्माण कार्य के लिए 13 बोलीदाताओं ने भरा टेंडर

पश्चिमी कोसी नवीनीकरण के लिए 7,000 करोड़ के परियोजना को मंज़ूरी

गोरखपुर से सिलीगुड़ी तक 6-लेन एक्सप्रेसवे को मंज़ूरी, बिहार-बंगाल के इन जिलों से होगा सीधा संपर्क

पूर्णिया एयरपोर्ट पर आला अधिकारियों की समीक्षा बैठक, निर्माण कार्य जल्द पूरा करने का निर्देश

इन योजनाओं का भी हुआ शिलान्यास

मुख्यमंत्री ने रानीगंज प्रखंड की हांसा पंचायत से करीब 305 करोड़ रुपये की 449 विकासात्मक योजनाओं का शिलान्यास किया। इस दौरान नीतीश कुमार ने हांसा पंचायत स्थित ग्राम बलुआ में अमृत सरोवर योजना अंतर्गत जीर्णोद्धार कराए गए बलुआ पोखर का निरीक्षण भी किया।


मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं के तहत लाभार्थियों को सहायता राशि वितरित की। सतत जीविकोपार्जन योजना में 4.27 करोड़ रुपये, जीविका योजना के तहत 104.51 करोड़ रुपये का चेक और ई-रिक्शा की चाबियां प्रदान की गईं। इसके अलावा, स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड, कन्या उत्थान योजना, आवास प्रमाण पत्र और परिवहन योजना के लाभ भी दिए गए।

इसके बाद उन्होंने हांसा पंचायत के प्लस 2 राजकीयकृत रामानुग्रह उच्च विद्यालय में खेल मैदान, रोबोटिक लैब, और नेचर क्लासरूम का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने रानीगंज प्रखंड में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर और विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास किया और फिर छतियौना पंचायत का दौरा कर कार्यों का निरीक्षण किया।

मुख्यमंत्री ने अल्पसंख्यक और समाज कल्याण विभाग की योजनाओं के स्टॉल का अवलोकन कर लाभार्थियों को सांकेतिक चेक और ट्राई साइकिल की चाबियां वितरित कीं।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

सैयद जाफ़र इमाम किशनगंज से तालुक़ रखते हैं। इन्होंने हिमालयन यूनिवर्सिटी से जन संचार एवं पत्रकारिता में ग्रैजूएशन करने के बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता (पीजी) की पढ़ाई की। 'मैं मीडिया' के लिए सीमांचल के खेल-कूद और ऐतिहासिक इतिवृत्त पर खबरें लिख रहे हैं। इससे पहले इन्होंने Opoyi, Scribblers India, Swantree Foundation, Public Vichar जैसे संस्थानों में काम किया है। इनकी पुस्तक "A Panic Attack on The Subway" जुलाई 2021 में प्रकाशित हुई थी। यह जाफ़र के तखल्लूस के साथ 'हिंदुस्तानी' भाषा में ग़ज़ल कहते हैं और समय मिलने पर इंटरनेट पर शॉर्ट फिल्में बनाना पसंद करते हैं।

Related News

पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे के काम में तेज़ी, 100 दिनों में पूरा होगा ज़मीन अधिग्रहण

पूर्वी चम्पारण, जमुई और पूर्णिया में खुलेगा डिजिटल तारामंडल केंद्र, 39 करोड़ की मंजूरी

असर: अररिया के सिकटी में बकरा नदी पर 63 करोड़ की लागत से बनेगा 536 मीटर लंबा पुल

149 AC, Non-AC डीलक्स बसों के साथ बिहार में अंतर्राज्यीय बस सेवाओं का विस्तार

दशकों पुरानी मांग पूरी, टेढ़ागाछ को मिलेगा डिग्री कॉलेज

मुर्शिदाबाद से किशनगंज तक बनेगा 220 किमी लम्बा हाई-स्पीड ग्रीनफ़ील्ड हाईवे

किशनगंज: तैयबपुर पुल निर्माण कार्य के लिए 8 कंपनियों ने भरे टेंडर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

VB-G RAM G: लागू होने से पहले ही क्या नया कानून मनरेगा मज़दूरों का हक़ छीन रहा?

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क