Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

बिहार-पश्चिम बंगाल बॉर्डर पर जर्जर सड़क से परेशान कई गाँव के लोग

बिहार और पश्चिम बंगाल को जोड़ने वाली यह अहम सड़क सालों से बदहाली का शिकार है। किशनगंज जिले की दामलबाड़ी पंचायत के बिसानी गांव से लेकर पश्चिम बंगाल के पांजीपाड़ा, धनतोला और इस्लामपुर आदि जाने वाली सड़क गड्ढों से भरी पड़ी है। हालत ऐसी है कि राह चलना भी किसी जंग जीतने जैसा लगता है।

shah faisal main media correspondent Reported By Shah Faisal |
Published On :
many villagers are troubled by the dilapidated road on the bihar west bengal border

बिहार और पश्चिम बंगाल को जोड़ने वाली यह अहम सड़क सालों से बदहाली का शिकार है। किशनगंज जिले की दामलबाड़ी पंचायत के बिसानी गांव से लेकर पश्चिम बंगाल के पांजीपाड़ा, धनतोला और इस्लामपुर आदि जाने वाली सड़क गड्ढों से भरी पड़ी है। हालत ऐसी है कि राह चलना भी किसी जंग जीतने जैसा लगता है।

दो राज्यों की सीमा पर होने के कारण महज़ 500 मीटर सड़क निर्माण का काम सालों से अटका हुआ है। रोज़ाना हज़ारों लोग इसी रास्ते से बंगाल के बाज़ारों में व्यापार करने जाते हैं। बंगाल के बाज़ारों को बिहार के खरीदारों से लाखों की आय प्राप्त होती है लेकिन लंबे समय से सड़क की मांग को लगातार अनदेखा किया जा रहा है।

Also Read Story

VB-G RAM G: लागू होने से पहले ही क्या नया कानून मनरेगा मज़दूरों का हक़ छीन रहा?

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क

बिहार SIR नोटिस से डर के साय में हैं 1902 में भारत आये ईरानी मुसलमान

ईसाई आदिवासियों पर बजरंग दल का हमला, कटिहार से Ground Report

कोसी कटान से लाचार सहरसा के लोगों का दुःख-दर्द कौन सुनेगा?

बिहार में हो रहे वोटर लिस्ट रिवीजन से भारत-नेपाल के बीच बेटी-रोटी का संबंध खतरे में?

बिसानी गांव के लोगों का कहना है कि जर्जर सड़क बंगाल में आती है इसलिए बिहार कुछ नहीं करता जबकि पश्चिम बंगाल के जन प्रतिनिधि उनकी परेशानी को गंभीरता से नहीं लेते।

सड़क की मरम्मत न होने से दोपहिया वाहन और सवारी गाड़ियां बड़ी मुश्किल से उछलते-कूदते हुए इस रास्ते से गुजरती हैं। हल्की सी बारिश होते ही गड्ढे पानी से भर जाते हैं और जिससे लगातार हादसे का खतरा बना रहता है।

स्थानीय लोगों ने कई बार किशनगंज के विधायक और दामलबाड़ी पंचायत के मुखिया से गुहार लगाई कि वे बंगाल के जनप्रतिनिधियों से बात करें। हर बार सिर्फ़ आश्वासन मिला, लेकिन ज़मीन पर कुछ नहीं बदला।

दो राज्यों के बीच प्रशासनिक संवाद की कमजोरी के कारण एक छोटी सी सड़क का निर्माण कार्य दशकों से अटका हुआ है।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

Shah Faisal is using alternative media to bring attention to problems faced by people in rural Bihar. He is also a part of Change Chitra program run by Video Volunteers and US Embassy. ‘Open Defecation Failure’, a documentary made by Faisal’s team brought forth the harsh truth of Prime Minister Narendra Modi’s dream project – Swacch Bharat Mission.

Related News

बढ़ती गर्मी और कम होती बारिश से परेशान, क्या जलवायु संकट की चपेट में हैं बिहार के मखाना किसान?

डायन बता पांच लोगों को ज़िंदा जलाने वाला पूर्णिया का गांव अंधविश्वास के दलदल से कब निकल पाएगा?

हिरासत में मौतों का केंद्र अररिया! फिर एक मौत, उठने लगे सवाल

बहादुरगंज का ‘साइको पुलिसवाला’, क्रूरता के कई मामले आये सामने

बिहार में नदी कटाव के साए ज़िंदगियाँ और जगती उम्मीदें

सहरसा में कोसी से सटे दर्जनों गांवों पर मंडराया बाढ़-कटाव का खतरा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report