Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक समेत कई उच्च अधिकारियों का तबादला

मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. एस सिद्धार्थ को शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव की ज़िम्मेदारी दी गई है। डॉ. सिद्धार्थ के ऊपर मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग के अपर मुख्य सचिव की भी जिम्मेदारी है। 

Nawazish Purnea Reported By Nawazish Alam |
Published On :
kk pathak transferred to land revenue department

बिहार सरकार ने शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक समेत कई उच्च अधिकारियों का तबादला किया है। केके पाठक को राजस्व व भूमि सुधार विभाग का अपर मुख्य सचिव बनाया गया है। वह अतिरिक्त प्रभार में बिहार लोक प्रशासन व ग्रामीण विकास संस्थान (BIPARD) के महानिदेशक के तौर पर बने रहेंगे। सामान्य प्रशासन विभाग ने इसको लेकर अधिसूचना जारी की है।


मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. एस सिद्धार्थ को शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव की ज़िम्मेदारी दी गई है। डॉ. सिद्धार्थ के ऊपर मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग के अपर मुख्य सचिव की भी जिम्मेदारी है।

Also Read Story

बिहार में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से चरमराई व्यवस्था, बारिश में बढ़ा संक्रमण का खतरा

बहादुरगंज NEET प्रदर्शन के बाद हुए FIR में रूस में मौजूद युवक और परीक्षा दे रहे छात्र नामजद

“पुलिस ने हमारे शरीर पर दो लाठियाँ तोड़ दीं” – हिरासत में लिये गये छात्रों की आपबीती

देशभर में जनसंख्या बदलावों का होगा अध्ययन, अमित शाह से मिली हाई लेवल कमेटी

बिहार पर्यटन विभाग ने की रील मेकिंग प्रतियोगिता की घोषणा, 1 लाख मिलेगा इनाम

बिहार: सात निश्चय योजनाओं में अररिया जिला शीर्ष पर, मधुबनी सबसे पीछे

Bihar Land Survey: बिहार ज़मीन सर्वे की पूरी प्रक्रिया, घर बैठे करना होगा ये सब काम

कोरोना काल से अब तक बिहार में 16.37 लाख राशन कार्ड रद्द

वक़्फ़ संशोधन एक्ट-2024 लागू होने से क्या बदलेगा, क्यों हो रहा है इसका विरोध?

दीपक कुमार सिंह ग्रामीण कार्य विभाग के अपर मुख्य सचिव, अरविन्द कुमार चौधरी गृह विभाग के प्रधान सचिव और पंकज कुमार पाल ग्रामीण विकास विभाग के सचिव बनाये गये हैं।


बिहार सरकार ने कई ज़िलों के ज़िला पदाधिकारियों का भी ट्रांसफर किया है। साथ ही सरकार ने समाज कल्याण निदेशक और साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के प्रबंध निदेशक का भी ट्रांसफर कर दिया है।

समाज कल्याण के निदेशक राज कुमार को भोजपुर का ज़िला पदाधिकारी, आशुतोष कुमार वर्मा को नवादा का ज़िला पदाधिकारी, भोजपुर के ज़िला पदाधिकारी महेन्द्र कुमार को साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड का प्रबंध निदेशक और नवादा के ज़िला पदाधिकारी प्रशांत कुमार को समाज कल्याण निदेशक बनाया गया है।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

नवाजिश आलम को बिहार की राजनीति, शिक्षा जगत और इतिहास से संबधित खबरों में गहरी रूचि है। वह बिहार के रहने वाले हैं। उन्होंने नई दिल्ली स्थित जामिया मिल्लिया इस्लामिया के मास कम्यूनिकेशन तथा रिसर्च सेंटर से मास्टर्स इन कंवर्ज़ेन्ट जर्नलिज़्म और जामिया मिल्लिया से ही बैचलर इन मास मीडिया की पढ़ाई की है।

Related News

पंचायत के विकास कार्यों में टेंडर प्रक्रिया लाने का विरोध क्यों कर रहे त्रिस्तरीय जनप्रतिनिधि

बिहार के लिए केंद्रीय बजट 2024 में महत्वपूर्ण घोषणाएँ

नीति आयोग के एसडीजी इंडेक्स में बिहार सबसे पिछड़ा राज्य, इन क्षेत्रों में सबसे ख़राब प्रदर्शन

ठाकुरगंज में बिजली व्यवस्था चरमराई, लोगों ने एनएच जाम कर किया प्रदर्शन

किशनगंज: महीनों से बंद पड़ा है पंचायत भवन, ग्रामीण लौट रहे खाली हाथ

कटिहार: बारसोई प्रखंड मुख्यालय में बुनियादी सुविधाएं नहीं होने से लोग परेशान 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

बहादुरगंज NEET प्रदर्शन के बाद हुए FIR में रूस में मौजूद युवक और परीक्षा दे रहे छात्र नामजद

VB-G RAM G: लागू होने से पहले ही क्या नया कानून मनरेगा मज़दूरों का हक़ छीन रहा?

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं