Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

कटिहार-पूर्णिया सीमा पर 4 गाड़ियों की टक्कर में कई लोग घायल

राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर बिहार की कटिहार-पूर्णिया सीमा के पास देर रात एक भीषण सड़क हादसे में चार वाहन आपस में टकरा गए।

Syed Tahseen Ali is a reporter from Purnea district Reported By Syed Tahseen Ali |
Published On :
many people injured in collision of 4 vehicles on katihar purnia border

राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर बिहार की कटिहार-पूर्णिया सीमा के पास देर रात एक भीषण सड़क हादसे में चार वाहन आपस में टकरा गए। हादसे में करीब दर्जन भर लोग घायल हो गए जिसमें कुछ की हालत नाज़ुक बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार देर रात करीब 12 बजे गिट्टी से भरे दो ट्रकों के बीच टक्कर हो गई और इसी दौरान तेज़ रफ़्तार स्कॉर्पियो पीछे से आकर टकरा गई।


हादसे के बाद दो अन्य गाड़ियां रात के अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गईं। घटनास्थल पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने घायलों को डालखोला के निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें पूर्णिया रेफर कर दिया गया। यह हादसा कटिहार जिले के बलरामपुर प्रखंड स्थित बजरगांव के पास हाईवे पर पेश आया।

Also Read Story

अररिया में पत्रकार मुनव्वर से बंदूक के बल पर लूटपाट, दांत तोड़ा, तीन गिरफ्तार

बिहार सरकार में IAS अधिकारियों के तबादले, कई प्रमंडलीय आयुक्त और डीएम बदले

किशनगंज: 11 केवी तार गिरने से मवेशी की मौत, लोगों ने मुआवजे और लाइन शिफ्टिंग की मांग की

पूर्णिया में पुलिस की गाड़ी में सवार तीन पुलिसवालों ने युवक से लुटे ₹1.10 लाख

भारत-पाक तनाव के बीच पूर्णिया में मुख्यमंत्री की सुरक्षा बलों के साथ बैठक

अररिया सदर अस्पताल में लगी भीषण आग, तीन जिलों से मंगाई गईं 13 दमकल गाड़ियां

अररिया: पुलिस मुठभेड़ में तनिष्क लूटकांड का आरोपी चुनमुन झा की मौत

किशनगंज में कनकई और महानंदा नदी पर दो पुलों के निर्माण के लिए टेंडर जारी

अररिया में अपराधी को गिरफ्तार करने गए ASI की मौत, ‘पीट-पीटकर हत्या नहीं’

स्थानीय लोगों ने बताया कि स्कॉर्पियो में सवार 7-8 लोग शादी समारोह से लौट रहे थे और हादसे में बुरी तरह घायल हो गए। वहीं दुर्घटना का शिकार ट्रक भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त है। ट्रक चालक और खलासी, पिता-पुत्र हैं जिनमें से पिता की हालत नाज़ुक बताई जा रही है।


स्थानीय लोगों का कहना है कि यह दुर्घटना उस समय हुई जब परिवहन विभाग की टीम हाईवे पर गाड़ियों की जांच कर रही थी। जांच के दौरान एक ट्रक चालक घबराकर वाहन तेजी से भगाने का प्रयास करने लगा जिससे एक के बाद एक चार गाड़ियां आपस में टकरा गईं हालांकि इस बात की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

सैयद तहसीन अली को 10 साल की पत्रकारिता का अनुभव है। बीते 5 साल से पुर्णिया और आसपास के इलाकों की ख़बरें कर रहे हैं। तहसीन ने नई दिल्ली स्थित जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।

Related News

स्लोवेनिया जाने की फिराक में दो बांग्लादेशी नागरिक किशनगंज से गिरफ्तार

पूर्णिया एयरपोर्ट बाउंड्री वॉल की निविदा प्रक्रिया पूरी, जल्द शुरू होगा निर्माण

पूर्णिया में महानंदा बेसिन प्रोजेक्ट के खिलाफ विशाल आमसभा, लाखों की आबादी प्रभावित होने का खतरा

किशनगंज: दो सप्ताह से गायब ट्रेक्टर चालक का मिला शव, 5 गिरफ्तार

बिहार के लाल शम्स आलम ने स्विमिंग में बनाया रिकॉर्ड, अंतरराष्ट्रीय खेल में जीते 6 मैडल

किशनगंज में एनएच 27 पर तेज़ रफ़्तार बाइक पर सवार 3 छात्रों की मौत

पूर्णिया में डीजे वाहन की चपेट में आने से महिला की मौत, दर्जन भर लोग घायल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

VB-G RAM G: लागू होने से पहले ही क्या नया कानून मनरेगा मज़दूरों का हक़ छीन रहा?

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क