Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

अवैध संबंध के संदेह में युवक ने की पत्नी की हत्या

किशनगंज में एक सिरफिरे युवक ने चरित्र शंका पर अपनी पत्नी की चाकू से गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी है।

Main Media Logo PNG Reported By Main Media Desk |
Published On :
kishanganj news

किशनगंज में एक सिरफिरे युवक ने चरित्र शंका पर अपनी पत्नी की चाकू से गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी है।


मृतका के परिजनों के मुताबिक, आरोपी रब्बानी आलम और पत्नी निसरत जहान के बीच आए दिन आपसी विवाद होता रहता था, जिस वजह से निसरत जहां अपने मायके में ही रहती थी। मंगलवार को रब्बानी आलम मेला घूमने के बहाने उसे फ़ोन कर बुलाया और मायके से लगभग दस किलोमीटर दूरी स्थित सिंघिया गांव में ले जाकर तेज धारदार चाकू से उसकी गला रेतकर हत्या कर दिया।

Also Read Story

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार: मुस्लिम नाबालिग को बालिग बताकर ढाई महीने जेल में रखा

“चोरी की घटना कबूलो, नहीं तो मारकर नपुंसक बना देंगे” – दो भाइयों ने बताई पुलिसिया अत्याचार की कहानी

अररिया में पत्रकार मुनव्वर से बंदूक के बल पर लूटपाट, दांत तोड़ा, तीन गिरफ्तार

ईसाई आदिवासियों पर बजरंग दल का हमला, कटिहार से Ground Report

बिहार में ऑनर किलिंग के बाद हत्यारे पिता के समर्थन में क्यों उतरे लोग?

पूर्णिया: डायन बताकर आदिवासी परिवार के 5 लोगों की हत्या, 3 गिरफ्तार

हिरासत में मौतों का केंद्र अररिया! फिर एक मौत, उठने लगे सवाल

बहादुरगंज का ‘साइको पुलिसवाला’, क्रूरता के कई मामले आये सामने

मिली जानकारी के अनुसार, रब्बानी आलम पंजाब में मजदूरी करता है। पंजाब से रब्बानी जब भी अपनी पत्नी से बात करने की कोशिश करता तो उसकी पत्नी का फ़ोन हमेशा व्यस्त रहता। इससे उसे शक हो गया कि पत्नी का किसी अन्य से अवैध संबंध है। इसके बाद पंजाब से ही ढाई सौ रुपये में चाकू खरीद कर वह मजदूरी कर घर लौटा और उसी चाकू से अपनी पत्नी को मौत का घाट उतार दिया और खुद को पुलिस के हवाले कर जुर्म कबूल कर लिया।


murderer rabbani alam

घटना की पुष्टि कर एसडीपीओ अनवर जावेद ने कहा कि बहादुरगंज थाना अंतर्गत खास गांगी गांव का निवासी रब्बानी आलम की शादी किशनगंज टाउन थाना अंतर्गत हालामाला गांव की रहने वाली निसरत जहां के साथ दो वर्ष पहले हुई थी। शादी के कुछ दिनों के बाद से दोनों के बीच घरेलू विवाद होता रहता था। एसडीपीओ ने कहा कि हत्या करने के बाद आरोपी ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है। उससे पूछताछ के दौरान पता चला कि आपसी संबंधों को लेकर एक दूसरे को संदेह था, जिस वजह से अपनी पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस मामले की अनुसंधान में जुट गई है।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

Main Media is a hyper-local news platform covering the Seemanchal region, the four districts of Bihar – Kishanganj, Araria, Purnia, and Katihar. It is known for its deep-reported hyper-local reporting on systemic issues in Seemanchal, one of India’s most backward regions which is largely media dark.

Related News

‘4 घंटे PMCH में भटके, ऑक्सीजन के लिए पैसा मांगा’ – मृत दलित रेप पीड़िता के परिजन

गवाही के लिए 22 बार तारीख मिलने पर भी नहीं पहुंचे आईओ, गिरफ्तारी का आदेश

मुस्लिम युवक की टोपी उछाली, हत्या की, पुलिस ने कहा – मामला हेट क्राइम का नहीं

दिल्ली पुलिस ने किशनगंज के युवक को बांग्लादेशी होने के शक में हिरासत में लिया

बिहार के औरंगाबाद में बेटे की चाहत में बुजुर्ग की नरबलि!

अररिया: पुलिस मुठभेड़ में तनिष्क लूटकांड का आरोपी चुनमुन झा की मौत

अररिया में अपराधी को गिरफ्तार करने गए ASI की मौत, ‘पीट-पीटकर हत्या नहीं’

One thought on “अवैध संबंध के संदेह में युवक ने की पत्नी की हत्या

  1. इन सब से कब हमारे सिमांचल के लोग बाहर निकलेंगे 😔😔

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क

बिहार SIR नोटिस से डर के साय में हैं 1902 में भारत आये ईरानी मुसलमान