Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

कटिहार: फर्जी साइबर एसपी बनकर महिलाओं की अश्लील वीडियो बनाने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

गिरफ्तार व्यक्ति पर बिहार के पटना, औरंगाबाद, मुंगेर, झारखंड के धनबाद, गिरिडीह, राजस्थान के अरवल और पश्चिम बंगाल के कोलकाता में पहले से ही शिकायत दर्ज है।

shadab alam Reported By Shadab Alam |
Published On :
man arrested for making obscene videos of women by posing as fake cyber sp in katihar

बिहार के कटिहार जिले में साइबर अपराध का सनसनीखेज़ मामला सामने आया है। कटिहार पुलिस ने खुद को साइबर एसपी बताकर नाबालिग और व्यस्क महिलाओं के अश्लील वीडियो बनाने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त का नाम शम्स तनरेज़ है और वह कटिहार के कोढ़ा थानाक्षेत्र की गेड़ाबाड़ी न्यू कॉलोनी जुराबगंज रोड का रहने वाला है।


गिरफ्तार व्यक्ति पर बिहार के पटना, औरंगाबाद, मुंगेर, झारखंड के धनबाद, गिरिडीह, राजस्थान के अरवल और पश्चिम बंगाल के कोलकाता में पहले से ही शिकायत दर्ज है।

Also Read Story

बिहार में पंचायत परिसीमन की तैयारी तेज, सरकार ने जारी किए 3 करोड़ रुपये

बिहार में बनेगा स्पोर्ट्स साइंस सेंटर और 19 विशेष एससी-एसटी कोर्ट, कैबिनेट की मंज़ूरी

बिहार में नया ट्रैफिक नियम: अब सिपाही और ASI नहीं, सिर्फ SI व वरिष्ठ अधिकारी करेंगे वाहनों की जाँच

बिहार में निबंधन व्यवस्था हुई हाईटेक: अब पेपरलेस रजिस्ट्रेशन, ईमेल व व्हाट्सएप पर दस्तावेज

बिहार में कुत्ते-बिल्लियों के नाम पर कैसे जारी हो रहे निवास प्रमाण पत्र

वायरल वीडियो से उभरी पुरानी गुमशुदगी: क्या बांग्लादेश में मिला व्यक्ति है कटिहार का जरीफ अली?

बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का मास्टरस्ट्रोक या मजबूरी?

बारसोई BDO ने ‘मानसिक प्रताड़ना’ के चलते दिया इस्तीफा, जदयू विधायक के दामाद SDM पर गंभीर आरोप

बहादुरगंज का ‘साइको पुलिसवाला’, क्रूरता के कई मामले आये सामने

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अभियुक्त शम्स तबरेज़ डेटिंग वेबसाइट से लड़कियों के नंबर निकाल कर उन्हें कॉल कर खुद को पटना के साइबर थाने का एसपी बताता था। कॉल पर वह महिलाओं को उनकी अश्लील वीडियो और तस्वीर वायरल होने की झूठी बात कहकर उनसे जबरन फोन पर बात करता था। एफआईआर न कराने के लिए वह महिलाओं को डरा धमका कर उनकी अश्लील वीडियो और फोटो बना लेता था और फिर ब्लैकमेल कर पैसे वसूलता था। गिरफ्तार व्यक्ति पर पीड़िताओं की वीडियो बनाकर अश्लील वेबसाइट पर बेचने का भी आरोप है।


कटिहार पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार ने प्रेस वार्ता में बताया कि अश्लील वीडियो/फ़ोटो के नाम पर फर्जी साइबर एसपी बनकर अवैध वसूली के आरोप में दो मोबाइल नंबर के विरुद्ध शिकायत दर्ज हुई थी। बिहार, झारखंड, राजस्थान और पश्चिम बंगाल के अलग अलग जिलों से इन दो मोबाइल नंबरों के विरुद्ध शिकायतें मिलने की सूचना मिली।

कटिहार के एसपी के निर्देश पर कटिहार साइबर थाने की टीम ने कोढ़ा थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए फर्जी साइबर एसपी बनकर लड़कियों और महिलाओं को डराने के आरोपी शम्स तबरेज को गिरफ्तार किया। अभियुक्त के पास से मोबाइल बरामद किया गया है जिसमें महिलाओं के साथ साथ नाबालिग लकड़ियों के भी अश्लील फोटो और वीडियो मिले हैं। कटिहार साइबर थाने में गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ आईटी एक्ट और पोक्सो एक्ट सहित कई मामले दर्ज किए गए हैं।

कटिहार पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अभियुक्त शम्स तबरेज़ द्वारा कटिहार मेडिकल कॉलेज के कुछ लड़कों के अश्लील फोटो/वीडियो बनाकर पैसे वसूलने का मामला सामने आया है। पुलिस अधीक्षक ने सभी लोगों से अपील की कि इस तरह के कॉल आने पर तुरंत नजदीकी साइबर थाने में सूचना दें।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

सय्यद शादाब आलम बिहार के कटिहार ज़िले से पत्रकार हैं।

Related News

सामान्य मृत्यु में भी पंचायत प्रतिनिधियों को मिलेगा 5 लाख, मासिक भत्ते में भी वृद्धि

गवाही के लिए 22 बार तारीख मिलने पर भी नहीं पहुंचे आईओ, गिरफ्तारी का आदेश

बिहार सरकार में IAS अधिकारियों के तबादले, कई प्रमंडलीय आयुक्त और डीएम बदले

भारत-पाक तनाव के बीच पूर्णिया में मुख्यमंत्री की सुरक्षा बलों के साथ बैठक

हाईकोर्ट बनाम पुलिस: एएसपी पर कार्रवाई का आदेश, पहले भी अफसरों पर गिरी गाज

विधवा को मृत बता पेंशन रोका, खुद को जिंदा बताने के लिए दफ्तरों के काट रही चक्कर

4 महीनों में बनकर तैयार होगा पूर्णिया एयरपोर्ट का अंतरिम टर्मिनल, टेंडर जारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

‘हमको मार दीजिए, ज़मीन ले लीजिए’ – किशनगंज एयरपोर्ट भूमि अधिग्रहण का विरोध

Ground Report: नौकरी के लिए दुबई गए सीमांचल के 7 युवक कैसे फंसे?

बहादुरगंज NEET प्रदर्शन के बाद हुए FIR में रूस में मौजूद युवक और परीक्षा दे रहे छात्र नामजद

VB-G RAM G: लागू होने से पहले ही क्या नया कानून मनरेगा मज़दूरों का हक़ छीन रहा?

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे