Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

मिथिला मखाना को मिला उसका हक, जाने कैसे होती है खेती

मिथिलांचल की सांस्कृतिक एवं पारम्परिक पहचान मखाना को लेकर कृषि विश्वविद्यालय सबौर ने अंततः "मिथिला मखाना”के नाम पर जीआई टैग लाने की मांग मान ली है।

Seemanchal Library Foundation founder Saquib Ahmed Reported By Saquib Ahmed |
Published On :

मिथिलांचल की सांस्कृतिक एवं पारम्परिक पहचान मखाना को लेकर कृषि विश्वविद्यालय सबौर ने अंततः “मिथिला मखाना”के नाम पर जीआई टैग लाने की मांग मान ली है। बतादे कि कुछ दिन पहले मखाना की जीआई टैगिंग “बिहार मखाना” के नाम से प्रस्ताव सबौर भागलपुर के कृषि विश्वविद्यालय ने भेजा था। जिसके बाद विवाद खड़ा हो गया था।


इतना ही नही “बिहार मखाना” के खिलाफ ऑनलाइन मुहिम भी जोर-शोर से चलाई गयी थी। ट्विटर पर #stopstealingmithilakamakhan देशभर में दूसरे नंबर पर ट्रेंड हुआ था। साथ ही मिथिला क्षेत्र के 17 विधायकों, पूर्व सांसदों समेत अन्य जनप्रतिनिधियों ने कृषि विश्वविद्यालय सबौर को चिट्ठी लिखकर नाम बदलने की मांग की थी।

Also Read Story

कटिहार: करंट लगने से 27 गायों की मौत, पशुपालकों के घर पसरा मातम

राष्ट्रीय मखाना बोर्ड की अधिसूचना जारी, लेकिन कहाँ बनेगा पता नहीं

जलवायु संकट के चक्रव्यूह में फंसा बिहार का मखाना

बजट में घोषणा के बाद पूर्णिया में मखाना बोर्ड की स्थापना की मांग तेज़, ये है वजह

बिहार में पैक्स अपनी ज़िम्मेदारियों को निभा पाने में कितना सफल है?

कटिहार में बारिश व आंधी से केला की फसल बर्बाद

बिहार: खरीफ 2024-25 के लिए धान अधिप्राप्ति का लक्ष्य 34 लाख मेट्रिक टन से बढ़ाकर 45 लाख मेट्रिक टन किया गया

बिहार में पहली बार गुड़ उद्योग को प्रोत्साहन, 12.40 करोड़ रुपये स्वीकृत

बिहार राज्य फसल सहायता योजना में खरीफ 2024 के लिए आवेदन शुरू, यहाँ जानें सब कुछ

दरअसल मिथिला क्षेत्र के लोगों की मांग थी कि मखाना मिथिला की मूल फसल है और इसकी 80 प्रतिशत खेती मिथिला क्षेत्र में ही होती है। और साथ ही मखाना मिथिलांचल की सांस्कृतिक एवं पारम्परिक से जुड़ी हुई है इसलिए इसका जीआई टैग “मिथिला मखाना” नाम से किया जाये।


मखाना क्या है

मखाना एक लो कैलोरी हेल्दी फूड है। मखाने की खेती उथले पानी वाले तालाबों में की जाती है। इसके बीज सफेद और छोटे होते हैं, दिसंबर से जनवरी के बीच मखाना के बीजों की बोआई तालाबों में होती है। फल कांटेदार होते हैं जिसके कारण इनमें वजन होता है। बाद में यह पानी के नीचे जाकर बैठ जाते हैं। फल के कांटे गलने में 1 से 2 महीने का समय लगता है।

किसान इन्हें पानी की निचली सतह से सितंबर अक्टूबर के महीने में इकट्ठा कर लेते हैं। अप्रैल के महीने में पौधों में फूल लगने लगते हैं। मखाने के फूल जुलाई के महीने में 24 से 48 घंटे तक पानी की सतह पर तैरते पाए जाते हैं। वैसे तो मखाना को कई तरह से खाया जाता है लेकिन सबसे ज्यादा लोग मखाना को खीर के तौर पर खाना पसंद करते है।

जीआई टैगिंग क्या है

जीआई टैग अथवा भौगोलिक चिह्न किसी भी उत्पाद के लिए एक चिह्न होता है जो कुछ विशिष्ट उत्पादों (कृषि, प्राक्रतिक, हस्तशिल्प और औधोगिक सामान) को दिया जाता है। जोकि एक निश्चित भौगोलिक क्षेत्र में 10 वर्ष या उससे अधिक समय से उत्पन्न या निर्मित हो रहा है और यह सिर्फ उसकी उत्पत्ति के आधार पर होता है।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

स्वभाव से घुमंतू और कला का समाज के प्रति प्रतिबद्धता पर यकीन। कुछ दिनों तक मैं मीडिया में काम। अभी वर्तमान में सीमांचल लाइब्रेरी फाउंडेशन के माध्यम से किताबों को गांव-गांव में सक्रिय भूमिका।

Related News

कटिहार के 7 पैक्स अध्यक्षों पर होगी FIR, चुनाव लड़ने पर भी लगेगा प्रतिबंध

सैलाब से कटिहार में सैकड़ों बीघा धान बर्बाद, नहीं मिला मुआवज़ा, किसान दोगुनी लागत से दोबारा खेती करने को मजबूर

कोसी में मक्का की शानदार उपज, लेकिन मक्का आधारित उद्योग नहीं होने से किसान मायूस

कृषि नवाचार की मिसाल बने सहरसा के विधानचंद्र, थाईलैंड सेब सहित कई फलों की खेती में पाई बड़ी सफलता

किशनगंज में तेज़ आंधी से उड़े लोगों के कच्चे मकान, लाखों की फसल बर्बाद

कटिहार में गेहूं की फसल में लगी भीषण आग, कई गांवों के खेत जलकर राख

किशनगंज: तेज़ आंधी व बारिश से दर्जनों मक्का किसानों की फसल बर्बाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

VB-G RAM G: लागू होने से पहले ही क्या नया कानून मनरेगा मज़दूरों का हक़ छीन रहा?

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क