Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

बिहार में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती में बड़ा बदलाव: 3687 से घटकर 2532 हुईं रिक्तियां

पहले जारी विज्ञापन में जहां 3687 पदों पर नियुक्ति की घोषणा की गई थी, वहीं अब संशोधित अधिसूचना में कुल पदों की संख्या घटकर 2532 रह गई है।

Aaquil Jawed Reported By Aaquil Jawed |
Published On :
major change in assistant professor recruitment in bihar vacancies reduced from 3687 to 2532

बिहार के विश्वविद्यालयों और नवस्थापित राजकीय डिग्री कॉलेजों में कांट्रेक्ट आधारित असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती को लेकर बड़ा बदलाव सामने आया है। बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग (BSUSC) ने 15 जुलाई 2026 को संशोधित भर्ती अधिसूचना जारी कर रिक्तियों की संख्या में भारी कटौती कर दी है। पहले जारी विज्ञापन में जहां 3687 पदों पर नियुक्ति की घोषणा की गई थी, वहीं अब संशोधित अधिसूचना में कुल पदों की संख्या घटकर 2532 रह गई है।
इस तरह से भर्ती में कुल 1155 पद कम हो गए हैं।


बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग ने 3 जुलाई 2026 को विज्ञापन संख्या BSUSC/CAP-01 से 06/2026 जारी कर छह विषयों—हिंदी, अंग्रेजी, अर्थशास्त्र, इतिहास, समाजशास्त्र और राजनीति विज्ञान—में 3687 संविदा असिस्टेंट प्रोफेसरों की नियुक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किए थे। यह भर्ती बिहार के विश्वविद्यालयों और राज्य के 211 नवस्थापित राजकीय डिग्री कॉलेजों के लिए निकाली गई थी।

Also Read Story

BPSC TRE-4 में 32,388 शिक्षक पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी, 1 सितंबर से आवेदन

छात्रों की शिकायतों की सुनवाई के लिए ‘विद्यार्थी सहयोग पोर्टल’, 30 दिनों में कार्रवाई

TRE-4: बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नियुक्ति, BPSC को भेजी गई अधियाचना

बिहार के सरकारी स्कूलों में अब पहली से पांचवीं तक हिंदी के साथ मगही, मैथिली, भोजपुरी और अंगिका में भी होगी पढ़ाई

TRE-4: शिक्षा मंत्री ने मुख्यमंत्री को भेजी अधियाचना, अगस्त में विज्ञापन जारी होने के संकेत

पटना के बाद कटिहार में छात्रों का प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट घेरने पहुंचे युवाओं पर लाठीचार्ज, जमकर चले ईंट पत्थऱ

TRE-4 को लेकर विधानसभा में बोले शिक्षा मंत्री – “जुलाई के आखिर तक BPSC को भेजा जाएगा प्रस्ताव”

पुर्णिया के रुपौली डिग्री कॉलेज को लेकर दो इलाकों की दावेदारी पर फंसा पेंच

शिक्षकों के ट्रांसफ़र का रास्ता साफ़, 29 जुलाई से खुल जाएगा ट्रांसफर पोर्टल

उस समय विषयवार रिक्तियां इस प्रकार थीं-
अंग्रेजी: 674, हिंदी: 625, अर्थशास्त्र: 597, इतिहास: 662, राजनीति विज्ञान: 596, समाजशास्त्र: 533 यानी कुल : 3687


संशोधित अधिसूचना में क्या बदला?

15 जुलाई को जारी संशोधित नोटिस में आयोग ने बताया कि उच्च शिक्षा विभाग से प्राप्त संशोधित विश्वविद्यालयवार एवं विषयवार रिक्तियों के आधार पर अब भर्ती केवल 211 नवस्थापित राजकीय डिग्री कॉलेजों की रिक्तियों के अनुसार आगे बढ़ाई जाएगी।

संशोधित अधिसूचना के अनुसार, सभी 6 विषयों में 422-422 पद निर्धारित किए गए हैं।व, जो मूल रिक्तियों का लगभग 31 प्रतिशत है।

पुरानी और नई रिक्तियों की तुलना करने पर सबसे अधिक कटौती अंग्रेजी(252) और इतिहास (240) विषय में हुई है।

आयोग ने क्या कहा?

संशोधित अधिसूचना में आयोग ने स्पष्ट किया है कि आगे की पूरी नियुक्ति प्रक्रिया उच्च शिक्षा विभाग द्वारा उपलब्ध कराए गए संशोधित विषयवार, श्रेणीवार और विश्वविद्यालयवार रोस्टर के आधार पर की जाएगी।

आयोग ने यह भी कहा है कि नई अधिसूचना के साथ जारी संशोधित रिक्ति विवरण (Annexure-I) पहले प्रकाशित रिक्ति विवरण का स्थान लेगा और उसी के आधार पर चयन प्रक्रिया संचालित होगी।

इसमें गौर करने वाली बात ये है कि आयोग ने आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के अंतिम दिन संशोधित अधिसूचना जारी की है। ऐसे में अब अभ्यर्थियों के बीच प्रतिस्पर्धा और अधिक बढ़ने की संभावना है‌।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

Aaquil Jawed is the founder of The Loudspeaker Group, known for organising Open Mic events and news related activities in Seemanchal area, primarily in Katihar district of Bihar. He writes on issues in and around his village.

Related News

BPSC की परीक्षाएं दो चरणों में संभव, सामान्य प्रशासन विभाग ने आयोग को बताया सक्षम प्राधिकार

4 साल की ग्रेजुएशन के बाद सीधे पीएचडी, स्नातक स्तर पर मल्टीपल एग्जिट, बिहार में लागू हुआ नया नियम

बिहार के विश्वविद्यालयों में 3,687 कॉन्ट्रैक्ट असिस्टेंट प्रोफेसरों की होगी नियुक्ति, आवेदन प्रक्रिया शुरू

अब ऐसे होगी बिहार विश्वविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती

जुलाई में जारी हो सकता है TRE-4 का नोटिफिकेशन, शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने दिए संकेत

मेरिट लिस्ट में नाम, फिर भी दाख़िला नहीं: पटना विश्वविद्यालय में पीएचडी अभ्यर्थियों का संघर्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

बहादुरगंज NEET प्रदर्शन के बाद हुए FIR में रूस में मौजूद युवक और परीक्षा दे रहे छात्र नामजद

VB-G RAM G: लागू होने से पहले ही क्या नया कानून मनरेगा मज़दूरों का हक़ छीन रहा?

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं