Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

गलत कीटनाशक के छिड़काव से मक्के की फसल बर्बाद

फलका प्रखंड क्षेत्र के महेशपुर, राजधानी, सालेहपुर एवं गोविंदपुर बहियार में कृषकों के खेत में लगी मक्के की फसल गलत कीटनाशक पाउडर के इस्तेमाल से बर्बाद हो गई।

shadab alam Reported By Shadab Alam | Katihar |
Published On :
Tractor tilling corn filed after corn saplings died due to insecticide spray in Katihar

कटिहार के फलका प्रखंड क्षेत्र के महेशपुर, राजधानी, सालेहपुर एवं गोविंदपुर बहियार में कृषकों के खेत में लगी मक्के की फसल गलत कीटनाशक पाउडर के इस्तेमाल से बर्बाद हो गई। महंगाई के इस दौर में कृषकों ने बैंकों से कर्ज लेकर या फिर बहू-बेटी के जेवर गिरवी रखकर मक्का की खेती की, लेकिन डेढ़ माह बाद फसल को कीड़ा द्वारा तबाह करता देख किसानों ने बचाव के लिए खुलेबाजर महेशपुर चौक की दुकान से ‘फील्डर’ नामक कीटनाशक का खेत में इस्तेमाल किया तो लहलहा रही मक्के की फसल अचानक गल व सूखकर बर्बाद हो गई।


पीड़ित किसानों का कहना है कि उन्होंने कुछ दिनों पहले महेशपुर पंचायत स्थित दुकानों से कीटनाशक ली थी जिससे फसल बर्बाद हो गई। दुकानदारो से शिकायत करने पर दुकानदारों ने कहा कि कंपनी वाला आएगा, वही कुछ कर सकता है।

राजधानी बहियार के रहने वाले पीड़ित किसान मोहम्मद एहतेशाम और उमर फ़ारूक़ फसल की नकसान की मार झेल रहे हैं। एहतेशाम कहते हैं कि उनका पूरा परिवार और उन सब का पालन पोषण इसी मकई के खेत पर निर्भर है। फसल लगाने के लिए उन्होंने जो क़र्ज़ लिए थे, अब वो चुकाना भी मुश्किल हो रहा है।


सालेहपुर बहियार के मोहममद मुर्शिद और मोहममद आसिफ इक़बाल ने भी अपनी सारी जमापूंजी मकई खेत में लगा थी। अब वे और बाकी पीड़ित किसान फसल की बर्बादी से हुए नुकसान के मुआवज़े के इंतज़ार में हैं।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

सय्यद शादाब आलम बिहार के कटिहार ज़िले से पत्रकार हैं।

Related News

कटिहार के 7 पैक्स अध्यक्षों पर होगी FIR, चुनाव लड़ने पर भी लगेगा प्रतिबंध

सैलाब से कटिहार में सैकड़ों बीघा धान बर्बाद, नहीं मिला मुआवज़ा, किसान दोगुनी लागत से दोबारा खेती करने को मजबूर

कोसी में मक्का की शानदार उपज, लेकिन मक्का आधारित उद्योग नहीं होने से किसान मायूस

कृषि नवाचार की मिसाल बने सहरसा के विधानचंद्र, थाईलैंड सेब सहित कई फलों की खेती में पाई बड़ी सफलता

किशनगंज में तेज़ आंधी से उड़े लोगों के कच्चे मकान, लाखों की फसल बर्बाद

कटिहार में गेहूं की फसल में लगी भीषण आग, कई गांवों के खेत जलकर राख

किशनगंज: तेज़ आंधी व बारिश से दर्जनों मक्का किसानों की फसल बर्बाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

VB-G RAM G: लागू होने से पहले ही क्या नया कानून मनरेगा मज़दूरों का हक़ छीन रहा?

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क