Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

असर: किशनगंज सेक्सटॉर्शन मामले में मुख्य आरोपी फरहान गिरफ्तार

किशनगंज जिले में हाल ही में सामने आए सेक्स स्कैंडल के प्रमुख आरोपी फरहान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Avatar photo Reported By Amit Singh |
Published On :
main accused farhan arrested in kishanganj sextortion case

किशनगंज जिले में हाल ही में सामने आए सेक्स स्कैंडल के प्रमुख आरोपी फरहान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना की शुरुआत तब हुई जब एक व्यक्ति ने आरोप लगाया कि उन्हें धोखे से एक मकान में बुलाकर आपत्तिजनक स्थिति में फंसाया गया और ब्लैकमेल कर 2.85 लाख रुपये वसूले गए। किशनगंज थाने में मामले की एफआईआर दर्ज की गई, और मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी किशनगंज के निर्देश पर एक विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित किया गया।


किशनगंज पुलिस ने मामले के मुख्य आरोपी फरहान को अररिया जिले से किशनगंज आने के दौरान गिरफ्तार किया। इस गिरफ्तारी से पहले पुलिस ने आरोपी के घर पर छापेमारी कर उसकी महिंद्रा थार और अन्य दस्तावेज जब्त किए थे। आरोपी फरहान के अलावा असगर और नकी अनवर नामक दो अन्य लोग भी इस रैकेट में शामिल थे, जिन्होंने दो महिलाओं की सहायता से कई लोगों को ब्लैकमेल करने की साजिश रची थी।

Also Read Story

खबर का असर: ईरानी मुसलमानों का नाम वोटर लिस्ट से नहीं कटा

IMPACT: किशनगंज में खगड़ा-मझिया पुल निर्माण के लिए 7.4 करोड़ रुपये का टेंडर जारी

असर: बलरामपुर के कोटा घाट पर पुल का शिलान्यास, दो साल पहले हमने की थी ग्राउंड रिपोर्ट

IMPACT: किशनगंज के बरचौंदी में पक्की सड़क के निर्माण कार्य का हुआ शिलान्यास

किशनगंज: पोठिया के डोंक घाट पर बनेगा 268 मीटर लंबा पुल, टेंडर जारी

Impact: रमज़ान नदी की सफाई और सौंदर्यीकरण के लिए इस कंपनी को मिला 8.56 करोड़ का टेंडर

असर: बहादुरगंज आसिफ रज़ा मामले में दो पुलिस पदाधिकारी निशाकांत और अमित निलंबित

असर: अररिया के सिकटी में बकरा नदी पर 63 करोड़ की लागत से बनेगा 536 मीटर लंबा पुल

Impact: अररिया में हिरासत के मौत को लेकर अपर मुख्य सचिव से मिले AIMIM नेता

पांच अभियुक्त, सात पीड़ित

पुलिस ने इस घटना को लेकर सोशल मीडिया पर भी कार्रवाई की है। सेक्स स्कैंडल के वीडियो और अन्य सामग्री को हटाने के लिए आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। इस रैकेट से जुड़ी अन्य जानकारी जुटाने के लिए पुलिस वित्तीय लेनदेन और अभियुक्तों की संपत्ति का ब्योरा इकट्ठा कर रही है।


पुलिस जांच में पता चला है कि यह गिरोह पिछले चार महीनों से सक्रिय था। फरहान, नकी अनवर और असगर ने मिलकर लोगों को ब्लैकमेल करने के लिए महिलाओं का सहारा लिया। वे भोले-भाले लोगों को अपने जाल में फंसाकर उनसे भारी रकम वसूलते थे। पुलिस अब इस मामले से जुड़े अन्य अभियुक्तों और पीड़ितों की पहचान कर रही है।

फरहान सहित इस मामले में शामिल सभी अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है, और उनके बैंक खातों को फ्रीज करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

किशनगंज एसपी सागर कुमार ने कहा, “मामले में कुल पांच अभियुक्त हैं, जिनमें तीन पुरुष और दो महिलाएं हैं। अपराध के द्वारा इन लोगों ने जो संपत्ति बनाई है, उसके लिए PMLA के प्रस्ताव की प्रक्रिया में हैं। सात पीड़ित हैं। एक व्यक्ति से ये दो-तीन लोग रुपये कमा लेते थे, अनुमानित 20 लाख रुपये की संपत्ति इन्होंने बनाई है।”

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

Amit Kumar Singh, a native of Kishanganj, Bihar, holds a remarkable 20-year tenure as a senior reporter. His extensive field reporting background encompasses prestigious media organizations, including Doordarshan, Mahua News, Prabhat Khabar, Sanmarg, ETV Bihar, Zee News, ANI, and PTI. Notably, he specializes in covering stories within the Kishanganj district and the neighboring region of Uttar Dinajpur in West Bengal.

Related News

Impact: BPSC TRE 3 में चयनित 58,879 शिक्षकों को स्कूल आवंटित, 15 मई से करेंगे योगदान

Impact: किशनगंज में असुरा व निसंदरा घाट पर पुल निर्माण के लिए 5 बोलीकर्ताओं ने भरा टेंडर

Impact: किशनगंज के ठाकुरगंज में नया ग्रिड सबस्टेशन शुरू, जिले के चाय उद्योग को मिलेगा बढ़ावा

Impact: ‘मैं मीडिया’ पर खबर प्रकाशित होने के 24 घंटे के अंदर शिक्षा सेवकों से मांगा स्पष्टीकरण

खबर का असर: किशनगंज पुलिस ने सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर किया केस दर्ज

Impact: किशनगंज की रमज़ान नदी के सौंदर्यीकरण के लिए ₹9.87 करोड़ का टेंडर जारी

खबर का असर: किशनगंज के पोठिया में डोंक घाट पर बनेगा पुल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

VB-G RAM G: लागू होने से पहले ही क्या नया कानून मनरेगा मज़दूरों का हक़ छीन रहा?

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क