Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

Madhepura Lok Sabha Result 2024: दिनेश चंद्र यादव 174534 मतों से जीते

मधेपुरा संसदीय क्षेत्र से जदयू के दिनेश चंद्र यादव चुनाव जीत गये हैं। उन्होंने राजद के कुमार चंद्रदीप को 174534 वोटों से पराजित किया है। दिनेश चंद्र यादव को 640649, कुमार चंद्रदीप को 466115 वोट मिले हैं। बाक़ी के 6 प्रत्याशियों की ज़मानत ज़ब्त हो गई है। आदर्श मिथिला पार्टी के सुरेश्वर पोद्दार 15434 मत हासिल कर तीसरे स्थान पर रहे।

Nawazish Purnea Reported By Nawazish Alam |
Published On :
madhepura lok sabha result 2024

बिहार की मधेपुरा सीट पर लोकसभा चुनाव-2024 के परिणाम आने शुरू हो चुके हैं। इस सीट पर जदयू के दिनेश चंद्र यादव और राजद के प्रत्याशी प्रोफेसर कुमार चंद्रदीप यादव के बीच मुक़ाबला है। हालांकि, चुनावी मैदान में कुल 8 उम्मीदवार हैं।


मधेपुरा लोकसभा में कुल 20,71,166 मतदाता हैं, जिसमें 12,07,368 (58.29%) ने मतदान किया। लोकसभा क्षेत्र में छः विधानसभा सीटें हैं – मधेपुरा, सोनवर्षा, आलमनगर, सहरसा, बिहारीगंज और महिषी।

Also Read Story

जदयू के कमजोर होने के दावे के बीच पार्टी कैसे बन गई किंगमेकर?

लोकसभा चुनाव 2024: किशनगंज में कैसे कांग्रेस ने फिर एक बार जदयू व AIMIM को दी पटखनी?

वायरल ऑडियो: क्या किशनगंज में भाजपा नेताओं ने अपना वोट कांग्रेस के तरफ ट्रांसफर कराया?

पप्पू यादव कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मिले, कांग्रेस को दिया अपना समर्थन

लोकसभा चुनाव 2024: पूर्णिया में दो बार के सांसद संतोष कुशवाहा को हराकर कैसे जीते पप्पू यादव?

लोकसभा चुनाव 2024: अररिया से क्यों हार गए राजद के शाहनवाज़?

हार के बाद उपेंद्र कुशवाहा बोले, पवन सिंह फैक्टर बना या बनाया गया सबको मालूम है

“कुछ लोगों ने साथ रह कर धोखा दिया”, किशनगंज से हार पर बोले जदयू प्रत्याशी मुजाहिद आलम

पूर्णिया: हार पर भावुक हुए संतोष कुशवाहा, कहा, “निश्चित तौर पर मेरी ही सेवा में कोई कमी रह गई”

जदयू के प्रत्याशी दिनेश चंद्र यादव अलग-अलग क्षेत्रों से अब तक चार बार सांसद रह चुके हैं। 2019 में दिनेश चंद्र यादव ने शरद यादव को हराया था।


वहीं, राजद के प्रत्याशी कुमार चंद्रदीप पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं। उनके पिता डॉ. रमेंद्र कुमार यादव ‘रवि’ 1989 में मधेपुरा से जनता दल के टिकट पर सांसद बने थे। चंद्रदीप पटना के कॉलेज ऑफ कॉमर्स, आर्ट्स एंड साइंस में अंग्रेज़ी विभाग के प्रोफेसर हैं।

2024 लोकसभा चुनाव के नतीजों का रुझान

मधेपुरा संसदीय क्षेत्र से जदयू के दिनेश चंद्र यादव चुनाव जीत गये हैं। उन्होंने राजद के कुमार चंद्रदीप को 174534 वोटों से पराजित किया है। दिनेश चंद्र यादव को 640649, कुमार चंद्रदीप को 466115 वोट मिले हैं। बाक़ी के 6 प्रत्याशियों की ज़मानत ज़ब्त हो गई है। आदर्श मिथिला पार्टी के सुरेश्वर पोद्दार 15434 मत हासिल कर तीसरे स्थान पर रहे।

दिनेश चंद्र यादव को 52.96 फ़ीसद और कुमार चंद्रदीप को 38.53 फ़ीसद मत मिला है। साथ ही 2.7 फ़ीसद लोगों ने यानी कि 32625 वोटरों ने नोटा विकल्प चुना है।

बहुजन समाज पार्टी के मो. अरशद हुसैन को 12991, सोशलिस्ट यूनिटी सेन्टर ऑफ इंडिया (कम्यूनिस्ट) के जवाहर लाल जायसवाल को 11322, समझदार पार्टी के उचेश्वर पंडित को 11149, भारतीय जनक्रांति दल के कामेश्वर यादव को 10674 और युवा क्रांतिकारी पार्टी के अजबलाल मेहता को 8736 मत प्राप्त हुए।

………..

1084942 वोटों की गिनती के बाद दिनेश चंद्र यादव 152275 वोटों से आगे चल रहे हैं। दिनेश चंद्र यादव को अब तक 572433 और कुमार चंद्रदीप को 420158 वोट प्राप्त हुए हैं।

………..

1030433 वोटों की गिनती के बाद दिनेश चंद्र यादव 149695 वोटों से आगे चल रहे हैं। दिनेश चंद्र यादव को अब तक 546045 और कुमार चंद्रदीप को 396350 वोट प्राप्त हुए हैं।

……….

971917 वोटों की गिनती के बाद दिनेश चंद्र यादव 144448 वोटों से आगे चल रहे हैं। दिनेश चंद्र यादव को अब तक 516677 और कुमार चंद्रदीप को 372229 वोट प्राप्त हुए हैं।

……….

893402 वोटों की गिनती के बाद दिनेश चंद्र यादव 138050 वोटों से आगे चल रहे हैं। दिनेश चंद्र यादव को अब तक 477461 और कुमार चंद्रदीप को 339411 वोट प्राप्त हुए हैं।

……….

779398 वोटों की गिनती के बाद दिनेश चंद्र यादव 116248 वोटों से आगे चल रहे हैं। दिनेश चंद्र यादव को अब तक 412112 और कुमार चंद्रदीप को 295864 वोट प्राप्त हुए हैं।

………..

सात लाख वोटों की गिनती के बाद दिनेश चंद्र यादव 104692 वोटों से आगे चल रहे हैं। दिनेश चंद्र यादव को अब तक 371252 और कुमार चंद्रदीप को 266560 वोट प्राप्त हुए हैं।

………….

528634 वोटों की गिनती के बाद दिनेश चंद्र यादव 73999 वोटों से आगे चल रहे हैं। दिनेश चंद्र यादव को अब तक 271326 और कुमार चंद्रदीप को 197327 वोट प्राप्त हुए हैं।

…………..

477000 वोटों की गिनती के बाद दिनेश चंद्र यादव 64113 वोटों से आगे चल रहे हैं। दिनेश चंद्र यादव को अब तक 249977 और कुमार चंद्रदीप को 185864 वोट प्राप्त हुए हैं।

…………..

400440 वोटों की गिनती के बाद दिनेश चंद्र यादव 52505 वोटों से आगे चल रहे हैं। दिनेश चंद्र यादव को अब तक 208982 और कुमार चंद्रदीप को 156477 वोट प्राप्त हुए हैं।

……………

ताज़ा रुझान में दिनेश चंद्र यादव 21680 वोटों से आगे चल रहे हैं। दिनेश चंद्र यादव को अब तक 86583 और कुमार चंद्रदीप को 64903 वोट प्राप्त हुए हैं।

……………

ताज़ा रुझान में दिनेश चंद्र यादव 15,667 वोटों से आगे चल रहे हैं। दिनेश चंद्र यादव को अब तक 72,456 और कुमार चंद्रदीप को 56,789 वोट प्राप्त हुए हैं।

…………..

ताज़ा रुझान में दिनेश चंद्र यादव 10,333 वोटों से आगे चल रहे हैं। अब तक दिनेश चंद्र यादव को 23,441 और कुमार चंद्रदीप को 13,108 वोट प्राप्त हुए हैं।

……………..

शुरुआती रुझानों में जदयू के दिनेश चंद्र यादव 2458 वोटों से आगे हैं। दिनेश चंद्र यादव को 4854 और राजद के प्रोफेसर कुमार चंद्रदीप यादव को 2396 वोट हासिल हुए हैं।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

नवाजिश आलम को बिहार की राजनीति, शिक्षा जगत और इतिहास से संबधित खबरों में गहरी रूचि है। वह बिहार के रहने वाले हैं। उन्होंने नई दिल्ली स्थित जामिया मिल्लिया इस्लामिया के मास कम्यूनिकेशन तथा रिसर्च सेंटर से मास्टर्स इन कंवर्ज़ेन्ट जर्नलिज़्म और जामिया मिल्लिया से ही बैचलर इन मास मीडिया की पढ़ाई की है।

Related News

लोकसभा चुनाव 2024 में जीते हैं सिर्फ 24 मुस्लिम सांसद, 14% आबादी की 4% हिस्सेदारी!

पूर्णिया सीट जीतकर तेजस्वी पर बरसे पप्पू यादव, कहा उनके अहंकार ने कोसी, मिथिला में हराया

कटिहार में जदयू प्रत्याशी ने अपने ही नेताओं पर फोड़ा हार का ठीकरा, कहा, “बहुत लोगों के मन में चुनाव लड़ने की इच्छा थी”

पूर्णिया से जीत के बाद बोले पप्पू यादव, “नीतीश कुमार भारत को बचाने के लिये इंडिया गठबंधन के साथ आएंगे”

Bhagalpur Lok Sabha Result 2024: 1,04,868 मतों से विजयी हुए अजय मंडल

Karakat Lok Sabha Result 2024: 1 लाख से अधिक वोट से जीते भाकपा (माले) के राजा राम सिंह

Nawada Lok Sabha Result 2024: भाजपा के विवेक ठाकुर जीते, 67670 वोटों से श्रवण कुमार को हराया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

वर्षों से पुल के इंतजार में कटिहार का कोल्हा घाट

किशनगंज ईदगाह विवाद: किसने फैलाई बिहार बनाम बंगाल की अफवाह?

दशकों के इंतज़ार के बाद बन रही रोड, अब अनियमितता से परेशान ग्रामीण

बिहार में सिर्फ कागज़ों पर चल रहे शिक्षा सेवक और तालीमी मरकज़ केंद्र?

दशकों से एक पुराने टूटे पुल के निर्माण की राह तकता किशनगंज का गाँव