Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

सहरसा में CM नीतीश के कार्यक्रम के बाद मछलियों की लूट, बायोफ्लोक से मछलियां लेकर भागे लोग

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का कार्यक्रम समाप्त होते ही सहरसा में अराजकता का माहौल बन गया और कार्यक्रम स्थल पर लगे बायोफ्लोक से मछलियों की लूट मच गई।

Sarfaraz Alam Reported By Sarfraz Alam |
Published On :
looting of fish after cm nitish's program in saharsa, people ran away with fish from biofloc

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का कार्यक्रम समाप्त होते ही सहरसा में अराजकता का माहौल बन गया और कार्यक्रम स्थल पर लगे बायोफ्लोक से मछलियों की लूट मच गई। स्थानीय युवाओं और बच्चों ने बायोफ्लोक को तोड़कर सारी मछलियां उठा लीं। इस दौरान लोगों ने जमकर हंगामा मचाया और मछलियों को लेकर वहां से भाग निकले।


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने सहरसा दौरे के दौरान सरकारी कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे थे। उन्होंने पहले दिवारी स्थित मां विषहरी मंदिर का उद्घाटन किया और फिर अमरपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों की ओर से प्रदर्शनी लगाई गई थी, जिसमें मत्स्य विभाग की ओर से बायोफ्लोक लगाया गया था, जिसमें ढेर सारी मछलियां तैर रही थीं।

Also Read Story

बिहार में कुत्ते-बिल्लियों के नाम पर कैसे जारी हो रहे निवास प्रमाण पत्र

वायरल वीडियो से उभरी पुरानी गुमशुदगी: क्या बांग्लादेश में मिला व्यक्ति है कटिहार का जरीफ अली?

बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का मास्टरस्ट्रोक या मजबूरी?

बारसोई BDO ने ‘मानसिक प्रताड़ना’ के चलते दिया इस्तीफा, जदयू विधायक के दामाद SDM पर गंभीर आरोप

बहादुरगंज का ‘साइको पुलिसवाला’, क्रूरता के कई मामले आये सामने

सामान्य मृत्यु में भी पंचायत प्रतिनिधियों को मिलेगा 5 लाख, मासिक भत्ते में भी वृद्धि

गवाही के लिए 22 बार तारीख मिलने पर भी नहीं पहुंचे आईओ, गिरफ्तारी का आदेश

बिहार सरकार में IAS अधिकारियों के तबादले, कई प्रमंडलीय आयुक्त और डीएम बदले

भारत-पाक तनाव के बीच पूर्णिया में मुख्यमंत्री की सुरक्षा बलों के साथ बैठक

जैसे ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कार्यक्रम समाप्त कर हेलीकॉप्टर से रवाना हुए, वैसे ही बायोफ्लोक में रखी मछलियों पर लोगों का हुजूम टूट पड़ा। महज कुछ ही मिनटों में मछलियां लूट ली गईं और युवाओं से लेकर बच्चों के हाथों में मछलियां दिखाई देने लगीं।


एक छात्र ने मछली लेकर जाते हुए कहा कि वे नीतीश कुमार को देखने नहीं, बल्कि मछलियां लेने आए थे। उन्होंने हंसते हुए कहा, “नीतीश कुमार से मुलाकात तो नहीं हुई, लेकिन मछली पार्टी जरूर होगी। हमारी नजर मछलियों पर ही थी और जैसे ही मुख्यमंत्री निकले, हम सभी मछली पर टूट पड़े। आज नीतीश कुमार के नाम पर मछली पार्टी करेंगे।”

इस घटना से यह स्पष्ट हो गया कि लोगों का ध्यान कार्यक्रम से हटकर मछलियों पर था और मुख्यमंत्री के जाते ही वहां अराजकता फैल गई।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

एमएचएम कॉलेज सहरसा से बीए पढ़ा हुआ हूं। फ्रीलांसर के तौर पर सहरसा से ग्राउंड स्टोरी करता हूं।

Related News

हाईकोर्ट बनाम पुलिस: एएसपी पर कार्रवाई का आदेश, पहले भी अफसरों पर गिरी गाज

विधवा को मृत बता पेंशन रोका, खुद को जिंदा बताने के लिए दफ्तरों के काट रही चक्कर

4 महीनों में बनकर तैयार होगा पूर्णिया एयरपोर्ट का अंतरिम टर्मिनल, टेंडर जारी

किशनगंज: पोठिया में जर्जर भवन गिराने को लेकर संवेदक और बीडीओ के बीच मतभेद का क्या है पूरा मामला?

पूर्णिया IG लाण्डे का तबादला, राकेश राठी को मिली पूर्णिया क्षेत्र की ज़िम्मेदारी

कुल 1261 करोड़ रुपये से 36 महीनों में बन जाऐगा दरभंगा AIIMS

बिहार में फर्ज़ी दस्तावेज़ों से म्यूटेशन का गोरखधंधा चरम पर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क

बिहार SIR नोटिस से डर के साय में हैं 1902 में भारत आये ईरानी मुसलमान