Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

कटिहार में अमरपाली एक्सप्रेस में लूट

कटिहार में दिल्ली से कटिहार तक आने वाली 15708 आम्रपाली एक्सप्रेस की एसएलआर बोगी को लुटेरों ने निशाना बनाया। घटना 23 दिसंबर की रात कटिहार के सोनपुर रेल डिवीजन की सीमा पर आउटर सिग्नल की है।

shadab alam Reported By Shadab Alam | Katihar |
Published On :
amarpali express

कटिहार में दिल्ली से कटिहार तक आने वाली 15708 आम्रपाली एक्सप्रेस की एसएलआर बोगी को लुटेरों ने निशाना बनाया। घटना 23 दिसंबर की रात कटिहार के सोनपुर रेल डिवीजन की सीमा पर आउटर सिग्नल की है।


ट्रेन के सिग्नल पर रुकते ही लुटेरों ने पार्सल एसएलआर बोगी का ताला तोड़ दिया। जिसके बाद आउटर सिग्नल पर ट्रैक्टर-टोटो और ऑटो लगाकर तीन लुटेरों ने बोगी का सारा माल लूट लिया। बताया जा रहा है कि दिल्ली से आ रही इस पार्सल बोगी में इलेक्ट्रॉनिक सामान के साथ कपड़े और कई कीमती सामानों के 8 बंडल लदे हुए थे।

स्थानीय निवासी गोविंद कुमार महलदार बताते हैं, “हम लोग सुबह जब उठे बाथरूम करने के लिए तो तो देखा कि आदमी लोग जा रहा था। हमने पूछा तो पता चला कि गाड़ी से सामान निकला हुआ है और लूट की घटना हुई है।”


ट्रेन से लूटे गए सामान के बारे में बताते हुए गोविंद ने कहा, “ट्रेन में शायद रेडियो का सामान था। कुछ टीवी वगैरह भी था और कुछ कपड़े थे।”

इस लूट की घटना के बाद अमरपाली एक्सप्रेस खाली पार्सल बोगी लेकर कटिहार स्टेशन पहुंची। इसको देख रेल पुलिस में खलबली मच गई, जिसके बाद नवगछिया रेल सुरक्षा बल पुलिस भी घटना की जांच में जुट गई। पुलिस द्वारा मौके से तीन बोरा सामान के साथ, लूट में शामिल रोहित कुमार नामक ऑटो चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Also Read Story

ट्रेन में क्या हुआ था उस रात? मुफ़्ती तौसीफ रज़ा की मौत पर किशनगंज से ग्राउंड रिपोर्ट

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार: मुस्लिम नाबालिग को बालिग बताकर ढाई महीने जेल में रखा

“चोरी की घटना कबूलो, नहीं तो मारकर नपुंसक बना देंगे” – दो भाइयों ने बताई पुलिसिया अत्याचार की कहानी

अररिया में पत्रकार मुनव्वर से बंदूक के बल पर लूटपाट, दांत तोड़ा, तीन गिरफ्तार

ईसाई आदिवासियों पर बजरंग दल का हमला, कटिहार से Ground Report

बिहार में ऑनर किलिंग के बाद हत्यारे पिता के समर्थन में क्यों उतरे लोग?

पूर्णिया: डायन बताकर आदिवासी परिवार के 5 लोगों की हत्या, 3 गिरफ्तार

हिरासत में मौतों का केंद्र अररिया! फिर एक मौत, उठने लगे सवाल

गिरफ्तार रोहित ने मीडिया से बात करते हुए कहा, “ट्रेन का सामान पहले से गिरा हुआ था। वहां पहले से ही लूट कांड हो चुका था और बहुत सारे आदमी वहां से सामान लेकर जा रहे थे। हमने जैसे ही बांध से अपना ऑटो नीचे उतारा, हमें पब्लिक ने पकड़ कर पीटना शुरू कर दिया।” आगे रोहित ने बताया कि उसे पब्लिक नने ही पकड़ कर पुलिस के हवाले किया है।

जिनका सामान लूटा गया, उन्हीं में से एक व्यवसायी पप्पू महतो ने बताया कि उन्होंने दिल्ली से आम्रपाली एक्सप्रेस से 8 बंडल माल मंगाया था। उन्होंने आगे कहा, “हमें किसी आदमी ने बताया था कि हमारा माल चोरी हो गया है और कहीं पड़ा हुआ है। लेकिन, हमें कोई माल नहीं मिला। हमारा सारा ही माल एक साथ चोरी हो गया है। अब रेल प्रशासन ही हमारा माल लौटाएगा।”

इस बारे में रेल सुरक्षा बल नवगछिया जांच टीम के सब इंस्पेक्टर से जानकारी लेने की कोशिश की गई। लेकिन वह यह कहकर पीछा छुड़ाते नजर आए कि जो भी जानकारी होगी वह वरीय पुलिस पदाधिकारी की ओर से ही साझा की जाएगी।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

सय्यद शादाब आलम बिहार के कटिहार ज़िले से पत्रकार हैं।

Related News

बहादुरगंज का ‘साइको पुलिसवाला’, क्रूरता के कई मामले आये सामने

‘4 घंटे PMCH में भटके, ऑक्सीजन के लिए पैसा मांगा’ – मृत दलित रेप पीड़िता के परिजन

गवाही के लिए 22 बार तारीख मिलने पर भी नहीं पहुंचे आईओ, गिरफ्तारी का आदेश

मुस्लिम युवक की टोपी उछाली, हत्या की, पुलिस ने कहा – मामला हेट क्राइम का नहीं

दिल्ली पुलिस ने किशनगंज के युवक को बांग्लादेशी होने के शक में हिरासत में लिया

बिहार के औरंगाबाद में बेटे की चाहत में बुजुर्ग की नरबलि!

अररिया: पुलिस मुठभेड़ में तनिष्क लूटकांड का आरोपी चुनमुन झा की मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

VB-G RAM G: लागू होने से पहले ही क्या नया कानून मनरेगा मज़दूरों का हक़ छीन रहा?

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क