Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

पश्चिम बंगाल में कांग्रेस का एकलौता विधायक TMC में शामिल

बाइरन विश्वास पश्चिम बंगाल में कांग्रेस के अकेले विधायक थे। विश्वास मुर्शिदाबाद ज़िले के सागरदिघी विधानसभा से उपचुनाव जीते थे। पश्चिम बंगाल कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी भी मुर्शिदाबाद ज़िले के बहरमपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद हैं।

Tanzil Asif is founder and CEO of Main Media Reported By Tanzil Asif |
Published On :
Sagardighi MLA Bayron Biswas joined TMC

मार्च 2023 में हुए सागरदिघी उपचुनाव में जीते कांग्रेस विधायक बाइरन विश्वास तीन महीने के अंदर ही सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए।


बाइरन विश्वास पश्चिम बंगाल में कांग्रेस के अकेले विधायक थे। विश्वास मुर्शिदाबाद ज़िले के सागरदिघी विधानसभा से उपचुनाव जीते थे। पश्चिम बंगाल कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी भी मुर्शिदाबाद ज़िले के बहरमपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद हैं।

Also Read Story

AIIMS दरभंगा के निर्माण के लिए ₹1,549.25 करोड़ का टेंडर जारी, 187 एकड़ में बनेगा 750 बेड का अस्पताल

IMPACT: विदेश में नौकरी के नाम पर ठगी के आरोप में दो गिरफ्तार

अररिया: शराब से लदा ट्रक दुर्घटनाग्रस्त, बोतलें लेकर भागे स्थानीय लोग

पहलगाम हमले के दो दिन बाद मधुबनी पहुंचे थे PM मोदी, कार्यक्रम पर डेढ़ साल बाद करीब ₹17.29 करोड़ खर्च की मंजूरी

किशनगंज में युवती से बदसलूकी का वीडियो वायरल, 3 गिरफ्तार

बिहार दारोगा भर्ती की मुख्य परीक्षा रद्द, BPSSC ने जारी किया नोटिस

BPSC TRE 4.0 का संशोधित विज्ञापन जारी, 32,388 शिक्षक पदों के लिए 25 सितंबर से आवेदन

किशनगंज: स्कूल की छत पर 11 केवी तार की चपेट में आई छात्रा, बुरी तरह झुलसी

सहरसा एयरपोर्ट का होगा कायाकल्प, रनवे-टैक्सीवे के लिए 42.52 करोड़ का टेंडर जारी

तृणमूल कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया है कि अभिषेक बनर्जी की उपस्थिति में सागरदिघी के कांग्रेस विधायक बाइरन विश्वास तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुए।


पार्टी ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया, “भाजपा की विभाजनकारी और भेदभावपूर्ण राजनीति के खिलाफ लड़ने के अपने संकल्प को मजबूत करने के लिए आपने सही मंच चुना है। साथ में, हम जीतेंगे!”

लगभग 52 साल तक पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले की सागरदिघी विधानसभा सीट से दूर रही कांग्रेस ने मार्च में इस सीट पर हुए उप-चुनाव में आश्चर्यजनक रूप से बड़े अंतर से जीत हासिल की थी। कांग्रेस को वाममोर्चा का समर्थन प्राप्त था।

कांग्रेस उम्मीदवार बाइरन विश्वास ने इस सीट पर 22,986 वोटों के बड़े अंतर से तृणमूल उम्मीदवार देवाशीष बंद्योपाध्याय को हराया। वहीं, भाजपा उम्मीदवार दिलीप साहा महज 13.94 प्रतिशत वोटों के साथ तीसरे नंबर पर रहे।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

तंजील आसिफ एक मल्टीमीडिया पत्रकार-सह-उद्यमी हैं। वह 'मैं मीडिया' के संस्थापक और सीईओ हैं। समय-समय पर अन्य प्रकाशनों के लिए भी सीमांचल से ख़बरें लिखते रहे हैं। उनकी ख़बरें The Wire, The Quint, Outlook Magazine, Two Circles, the Milli Gazette आदि में छप चुकी हैं। तंज़ील एक Josh Talks स्पीकर, एक इंजीनियर और एक पार्ट टाइम कवि भी हैं। उन्होंने दिल्ली के भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से मीडिया की पढ़ाई और जामिआ मिलिया इस्लामिआ से B.Tech की पढ़ाई की है।

Related News

दुष्कर्म मामले में फ़रार पौआखाली चेयरमैन प्रतिनिधि लल्लू मुखिया सिलीगुड़ी से गिरफ्तार

TRE-4 में बाल मनोविज्ञान और बिहार से जुड़े प्रश्न शामिल करने की मांग, 886 पदों का इजाफा

TRE-4 पर BPSC की दो टूक: PT और Mains से नहीं बदलेगा फैसला, नेगेटिव मार्किंग भी रहेगी

कोसी नदी पर हाई लेवल डैम की DPR जल्द पूरी होगी, केंद्र ने दिए निर्देश; रिवर लिंक और विश्वविद्यालयों पर चर्चा

बिहार में अधिकारियों को नया निर्देश, सांसद-विधायक के फोन पर तुरंत देना होगा जवाब, पत्रों पर समयबद्ध कार्रवाई

BPSC TRE-4 में 32,388 शिक्षक पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी, 1 सितंबर से आवेदन

छात्रों की शिकायतों की सुनवाई के लिए ‘विद्यार्थी सहयोग पोर्टल’, 30 दिनों में कार्रवाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

अररिया: वज्रपात में 3 लोगों की मौत, परिजन बोले- ‘गांव में पुल होता तो बच जाती जान’

‘हमको मार दीजिए, ज़मीन ले लीजिए’ – किशनगंज एयरपोर्ट भूमि अधिग्रहण का विरोध

Ground Report: नौकरी के लिए दुबई गए सीमांचल के 7 युवक कैसे फंसे?

बहादुरगंज NEET प्रदर्शन के बाद हुए FIR में रूस में मौजूद युवक और परीक्षा दे रहे छात्र नामजद

VB-G RAM G: लागू होने से पहले ही क्या नया कानून मनरेगा मज़दूरों का हक़ छीन रहा?