Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

कटिहार में चचरी पुल पर अधिक पैसा लेने पर फूटा लोगों का ग़ुस्सा, सड़क जामकर प्रदर्शन

ग्रामीणों का कहना है कि पुराने पुल को तोड़े जाने से पहले ठेकेदार को डायवर्ज़न का निर्माण करना चाहिये था, लेकिन, ठेकेदार ने ऐसा नहीं किया, जिस वजह से लोगों को परेशानी हो रही है। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को शांत करने की कोशिश की, लेकिन ग्रामीण नहीं माने।

shadab alam Reported By Shadab Alam |
Published On :
locals protest against chachri bridge high toll collection in katihar district

कटिहार जिले के कोढ़ा प्रखंड क्षेत्र के मधुरा मोती चौक के समीप स्थानीय ग्रामीणों ने चचरी पुल पर ज़्यादा पैसा लेने के ख़िलाफ़ सड़क पर टायर जलाकर प्रदर्शन किया। कोढ़ा और बरारी को जोड़ने वाली इस सड़क पर पुल नहीं होने से लोग चचरी पुल से गुज़र कर नदी पार करते हैं।


पहले यहां पर लोहे का पुल था, लेकिन, नये पुल निर्माण से पहले बिना डायवर्ज़न बनाये ही ठेकेदार ने इस पुल को हटा दिया। ग्रामीणों ने बताया कि इस जगह पर गांव के कुछ लोग चचरी पुल बनाकर अवैध वसूली करते हैं। स्थानीय ग्रामीण मो. रब्बानी बताते हैं कि जिन लोगों ने चचरी पुल बनाया है, वे मनमानी करते हैं और अनाप-शनाप पैसा मांगते हैं। लोगों से चचरी पुल पर 50 रुपये तक लिया जाता है। इसी के विरोध में लोगों ने आगज़नी कर सड़क पर प्रदर्शन किया।

Also Read Story

महानंदा नदी में डूबा किशनगंज इंजीनियरिंग कॉलेज का छात्र, तीसरे दिन भी नहीं मिला सुराग, तीन साथियों पर FIR

किशनगंज : बिशनपुर हत्याकांड का पर्दाफाश, पत्नी पर हत्या का आरोप

देशभर में जनसंख्या बदलावों का होगा अध्ययन, अमित शाह से मिली हाई लेवल कमेटी

बिहार में ₹499 करोड़ की मंसी–सहरसा रेल दोहरीकरण परियोजना को मंजूरी, बढ़ेगी रेल क्षमता

अररिया में पत्रकार मुनव्वर से बंदूक के बल पर लूटपाट, दांत तोड़ा, तीन गिरफ्तार

बिहार सरकार में IAS अधिकारियों के तबादले, कई प्रमंडलीय आयुक्त और डीएम बदले

किशनगंज: 11 केवी तार गिरने से मवेशी की मौत, लोगों ने मुआवजे और लाइन शिफ्टिंग की मांग की

पूर्णिया में पुलिस की गाड़ी में सवार तीन पुलिसवालों ने युवक से लुटे ₹1.10 लाख

भारत-पाक तनाव के बीच पूर्णिया में मुख्यमंत्री की सुरक्षा बलों के साथ बैठक

ग्रामीणों का कहना है कि पुराने पुल को तोड़े जाने से पहले ठेकेदार को डायवर्ज़न का निर्माण करना चाहिये था, लेकिन, ठेकेदार ने ऐसा नहीं किया, जिस वजह से लोगों को परेशानी हो रही है। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को शांत करने की कोशिश की, लेकिन ग्रामीण नहीं माने।


पुलिस ने चचरी पुल बनाने वालों से बाइक सवार से 15 रुपए और पैदल यात्री से 5 रुपए लेने के लिये कहा। इसके बाद भी लोगों का ग़ुस्सा ठंडा नहीं हुआ। लोगों ने बताया कि वे अवैध वसूली पर रोक लगाने के लिये प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने सिर्फ रुपये कम करवा दिया। लोगों ने जिला प्रशासन से इस अवैध वसूली पर रोक लगाने की मांग की। लोगों ने कहा कि अगर इस पर रोक नहीं लगी तो वे उग्र आंदोलन करेंगे।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

सय्यद शादाब आलम बिहार के कटिहार ज़िले से पत्रकार हैं।

Related News

अररिया सदर अस्पताल में लगी भीषण आग, तीन जिलों से मंगाई गईं 13 दमकल गाड़ियां

अररिया: पुलिस मुठभेड़ में तनिष्क लूटकांड का आरोपी चुनमुन झा की मौत

किशनगंज में कनकई और महानंदा नदी पर दो पुलों के निर्माण के लिए टेंडर जारी

अररिया में अपराधी को गिरफ्तार करने गए ASI की मौत, ‘पीट-पीटकर हत्या नहीं’

स्लोवेनिया जाने की फिराक में दो बांग्लादेशी नागरिक किशनगंज से गिरफ्तार

पूर्णिया एयरपोर्ट बाउंड्री वॉल की निविदा प्रक्रिया पूरी, जल्द शुरू होगा निर्माण

पूर्णिया में महानंदा बेसिन प्रोजेक्ट के खिलाफ विशाल आमसभा, लाखों की आबादी प्रभावित होने का खतरा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

VB-G RAM G: लागू होने से पहले ही क्या नया कानून मनरेगा मज़दूरों का हक़ छीन रहा?

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क