Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

सड़क का रूट बदलने के खिलाफ ग्रामीणों का हंगामा

कटिहार से बठेली जाने का रास्ता बदलने पर ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की दिशा बदलने से इलाके में लूटपाट और छेड़खानी की घटना बढ़ जाएगी।

shadab alam Reported By Shadab Alam |
Published On :
Locals protest in Katihar for better road

कटिहार से बठेली जाने का रास्ता बदलने पर ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की दिशा बदलने से इलाके में लूटपाट और छेड़खानी की घटना बढ़ जाएगी।


राष्ट्रीय राजमार्ग 131A के अंतर्गत निर्माणाधीन फोरलेन पर कटिहार से बठेली, मधेपुरा सहित बारसोई बंगाल को जोड़ने वाले मुख्य सड़क मार्ग को सीमांचल बीएड कॉलेज के पास रूट बदल दिया गया है। रूट को पश्चिम दक्षिण रेलवे लाइन से पुनः उत्तर दिशा की ओर आरडब्ल्यूडी सड़क से जोड़ दिया गया है, जिससे मुख्य सड़क की दूरी बढ़ गई है।

Also Read Story

सहरसा एयरपोर्ट का होगा कायाकल्प, रनवे-टैक्सीवे के लिए 42.52 करोड़ का टेंडर जारी

दुष्कर्म मामले में फ़रार पौआखाली चेयरमैन प्रतिनिधि लल्लू मुखिया सिलीगुड़ी से गिरफ्तार

TRE-4 में बाल मनोविज्ञान और बिहार से जुड़े प्रश्न शामिल करने की मांग, 886 पदों का इजाफा

TRE-4 पर BPSC की दो टूक: PT और Mains से नहीं बदलेगा फैसला, नेगेटिव मार्किंग भी रहेगी

कोसी नदी पर हाई लेवल डैम की DPR जल्द पूरी होगी, केंद्र ने दिए निर्देश; रिवर लिंक और विश्वविद्यालयों पर चर्चा

बिहार में अधिकारियों को नया निर्देश, सांसद-विधायक के फोन पर तुरंत देना होगा जवाब, पत्रों पर समयबद्ध कार्रवाई

BPSC TRE-4 में 32,388 शिक्षक पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी, 1 सितंबर से आवेदन

छात्रों की शिकायतों की सुनवाई के लिए ‘विद्यार्थी सहयोग पोर्टल’, 30 दिनों में कार्रवाई

बिहार में गृह, वित्त और शिक्षा समेत कई विभागों में बदलाव, 5 जिलों के DM भी बदले

ग्रामीणों के अनुसार, रूट बदलना सुरक्षा दृष्टि से भी सही नहीं है। राहगीरों से छिनतई व महिलाओं से छेड़खानी जैसी घटना बढ़ जाएगी।


गरभेली संघर्ष समिति के बुलावे पर पहुंचे राजद प्रदेश महासचिव समरेंद्र कुणाल ने कहा कि ग्रामीणों का विरोध वाजिब है। अपराध की दृष्टि से यह इलाका संवेदनशील रहता है। रूट बदलने से आपराधिक घटना बढ़ जाएगी। उन्होंने कहा कि बठेली सड़क पर आवागमन दिन रात रहता है। बारसोई और बंगाल के हजारों लोग रोज आवागमन करते हैं। उन्होंने जिला प्रशासन से मामले में हस्तक्षेप करने का अपील की है। कुणाल ने कहा है कि बठेली सड़क का रूट किसी भी सूरत में नहीं बदलने दिया जाएगा। 23 जनवरी से आंदोलन किया जाएगा।

पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष जाकिर हुसैन, मुखिया गणेश कुमार मंडल, पंचायत समिति प्रेम कुमार मंडल,अभय सिंह, सुनील मंडल, सौरभ यादव, रंजीत मंडल, बबलू कुमार, शंकर ठाकुर समेत दर्जनों लोग मौके पर मौजूद थे।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

सय्यद शादाब आलम बिहार के कटिहार ज़िले से पत्रकार हैं।

Related News

बिहार के इन चार शहरों में लगेंगे बायोगैस प्लांट, स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड और कुशल युवा कार्यक्रम का विस्तार

AMRUT 2.0 के तहत पूर्णिया में ₹277.83 करोड़ की जलापूर्ति योजना, Universal MEP Projects को कॉन्ट्रैक्ट

Census 2027: पहली बार जाति, COVID-19 टीकाकरण और बैंक खातों का भी देना होगा ब्यौरा, जानिए क्या-क्या बदला

सीमांचल की रेल कनेक्टिविटी को नया विस्तार, किशनगंज–जलालगढ़ रेल लाइन को मिला ‘विशेष रेल परियोजना’ का दर्जा

बिहार में पंचायत परिसीमन की तैयारी तेज, सरकार ने जारी किए 3 करोड़ रुपये

मानव तस्करी पर बोले सीएम – “सिर्फ रेस्क्यू नहीं, पुनर्वास भी जरूरी”

बिहार में बनेगा स्पोर्ट्स साइंस सेंटर और 19 विशेष एससी-एसटी कोर्ट, कैबिनेट की मंज़ूरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

‘हमको मार दीजिए, ज़मीन ले लीजिए’ – किशनगंज एयरपोर्ट भूमि अधिग्रहण का विरोध

Ground Report: नौकरी के लिए दुबई गए सीमांचल के 7 युवक कैसे फंसे?

बहादुरगंज NEET प्रदर्शन के बाद हुए FIR में रूस में मौजूद युवक और परीक्षा दे रहे छात्र नामजद

VB-G RAM G: लागू होने से पहले ही क्या नया कानून मनरेगा मज़दूरों का हक़ छीन रहा?

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे