पूर्णिया के अमौर प्रखंड अंतर्गत अर्धनिर्मित खाड़ी पुल और वर्षों से अर्धनिर्मित रसैली पुल का निर्माण शुरू करने की मांग मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से की गई है।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से समाधान यात्रा के दौरान स्थानीय जन प्रतिनिधियों ने पत्र देकर अर्धनिर्मित पुल को शुरू करने की गुहार लगाई है। कनकई नदी पर खाड़ी पुल और पश्चिमी भाग में प्रवान नदी पर रसैली पुल का निर्माणधीन पिछले दस वर्षों से अधूरा है। वर्षों से पुल के निर्माण के लिए सिर्फ आश्वासन दिया गया है, फिलहाल पुल का निर्माण अधूरा छोड़ दिया गया है।
Also Read Story
अमौर के जिलापरिषद प्रतिनिधि अफरोज आलम ने मीडिया को बताया कि पुल नहीं होने की वजह लोगों को काफी कठिनाई होती है। जिला मुख्यालय अस्पताल, प्रखंड मुख्यालय, स्कूल वह अन्य जगहों पर जाने के लिए पुल ही मुख्य रास्ता है। पुल निर्माण अधूरा होने की वजह से 5 किलोमीटर का रास्ता 45 किलोमीटर घूमकर जाने के लिए लोग मजबूर होते हैं। सिर्फ एप्रोच पथ नहीं होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
मुख्यमंत्री को बायसी अनुमंडल पुल संघर्ष समिति के तत्वावधान में पत्र दिया गया है। मुख्यमंत्री से जल्द से जल्द एप्रोज पथ का निर्माण करने की मांग की गई है। मौके पर प्रखंड के सभी जन प्रतिनिधि मौजूद थे।
सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।