Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

LJP ने लगाया ‘मोदी से कोई बैर नहीं, नीतीश तेरी खैर नहीं’ का पोस्टर

बिहार चुनावों को लेकर NDA में उठापटक थमने का नाम नहीं ले रहा है। कभी खबर आ रही है की बिहार NDA में सबकुछ ठीक हो गया है तो उसी वक्त खबर आती है कि सबकुछ बिगड़ गया है।

Reported By Sahul Pandey |
Published On :
ljp targets nitish kumar puts poster targeting jdu leader

बिहार चुनावों को लेकर NDA में उठापटक थमने का नाम नहीं ले रहा है। कभी खबर आ रही है की बिहार NDA में सबकुछ ठीक हो गया है तो उसी वक्त खबर आती है कि सबकुछ बिगड़ गया है।


2 अक्टूबर को जहां सुबह तक सबकुछ सही लग रहा था तो शाम होते होते फिर से चिराग पासवान (Chirag Paswan) की पार्टी के प्रवक्ताओं ने एक बार से नीतीश कुमार (Nitish Kumar) को अपने निशाने पर लेना शुरू कर दिया। लोजपा (LJP) के प्रवक्ता श्रवण अग्रवाल और विकास मिश्रा ने नीतीश सरकार के सात निश्चय योजना को फिर से अपने निशाने पर लिया।


इसी बीच राजधानी पटना में लोजपा की ओर से पोस्टर वार भी जारी है। लोजपा की ओर से एक पोस्टर राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है। इस पोस्टर पर लिखा है ‘मोदी से कोई बैर नहीं नीतीश तेरी खैर नहीं’।

साथ ही पोस्टर में मोदी के साथ चिराग को खड़ा दिखाया गया है और दोनों के ऊपर लिखा है बिहार फर्स्ट। वहीं इस पोस्टर में नीतीश कुमार दूर दिख रहे हैं और उनके ख्यालों में कुर्सी दिखाई दे रही है। यह पोस्टर संकेत देता हैं कि बिहार में बीजेपी और लोजपा एक साथ हैं और नीतीश कुमार गठबंधन से बाहर होंगे। वहीं यह भी कहा जा रहा है की नीतीश कुमार ख्यालों में खोए रहेंगे और चिराग उनके पैरों के नीचे से जमीन खिसका देंगे।

Also Read Story

अररिया में पत्रकार मुनव्वर से बंदूक के बल पर लूटपाट, दांत तोड़ा, तीन गिरफ्तार

बिहार सरकार में IAS अधिकारियों के तबादले, कई प्रमंडलीय आयुक्त और डीएम बदले

किशनगंज: 11 केवी तार गिरने से मवेशी की मौत, लोगों ने मुआवजे और लाइन शिफ्टिंग की मांग की

पूर्णिया में पुलिस की गाड़ी में सवार तीन पुलिसवालों ने युवक से लुटे ₹1.10 लाख

भारत-पाक तनाव के बीच पूर्णिया में मुख्यमंत्री की सुरक्षा बलों के साथ बैठक

अररिया सदर अस्पताल में लगी भीषण आग, तीन जिलों से मंगाई गईं 13 दमकल गाड़ियां

अररिया: पुलिस मुठभेड़ में तनिष्क लूटकांड का आरोपी चुनमुन झा की मौत

किशनगंज में कनकई और महानंदा नदी पर दो पुलों के निर्माण के लिए टेंडर जारी

अररिया में अपराधी को गिरफ्तार करने गए ASI की मौत, ‘पीट-पीटकर हत्या नहीं’

आपको बता दें कि सीट शेयरिंग के मुद्दे को लेकर एनडीए में अभी स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है। खासकर लोजपा को लेकर फॉर्मूला तय हो नहीं पा रहा है। सीटों का फॉर्मूला तय करने के लिए बुधवार की रात पटना पहुंचे बिहार भाजपा प्रभारी भूपेंद्र यादव और चुनाव प्रभारी देवेंद्र फडणवीस शुक्रवार की शाम दिल्ली लौट गए।

इस दौरान उनकी बातचीत जदयू नेतृत्व से नहीं हुई। पटना में वे दोनों अपने ही दल के नेताओं से बातचीत करते रहे। कोई फॉर्मूला नहीं निकलता देख दोनों दिल्ली लौट गए। दिल्ली में भाजपा नेतृत्व को अपनी पार्टी की सीटों पर हुए मंथन की जानकारी देंगे। वैसे भाजपा और जदयू दोनों तरफ से ये दावे किया जा रहे हैं कि एनडीए एकजुट है और सीट बंटवारे के फॉर्मूले को जल्द अंतिम रूप मिल जाएगा।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

Related News

स्लोवेनिया जाने की फिराक में दो बांग्लादेशी नागरिक किशनगंज से गिरफ्तार

पूर्णिया एयरपोर्ट बाउंड्री वॉल की निविदा प्रक्रिया पूरी, जल्द शुरू होगा निर्माण

पूर्णिया में महानंदा बेसिन प्रोजेक्ट के खिलाफ विशाल आमसभा, लाखों की आबादी प्रभावित होने का खतरा

किशनगंज: दो सप्ताह से गायब ट्रेक्टर चालक का मिला शव, 5 गिरफ्तार

बिहार के लाल शम्स आलम ने स्विमिंग में बनाया रिकॉर्ड, अंतरराष्ट्रीय खेल में जीते 6 मैडल

किशनगंज में एनएच 27 पर तेज़ रफ़्तार बाइक पर सवार 3 छात्रों की मौत

पूर्णिया में डीजे वाहन की चपेट में आने से महिला की मौत, दर्जन भर लोग घायल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क

बिहार SIR नोटिस से डर के साय में हैं 1902 में भारत आये ईरानी मुसलमान

ईसाई आदिवासियों पर बजरंग दल का हमला, कटिहार से Ground Report