Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

चिराग के तेवर पड़े नरम, आखिर एनडीए में सबकुछ नार्मल कैसे हो गया?

गठबंधन में लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष चिराग पासवान जो विद्रोह का झंडा थामे हुए दिखाई दे रहे थे, उनके तेवर में नरमी देखने को मिली है।

Reported By Sahul Pandey |
Published On :
do-not-cower-under-nitih-kumar-pressure-says-chirag-paswan-to-bjp

[vc_row][vc_column][vc_column_text]बिहार चुनावों को लेकर तरीखों की घोषणा हो चुकी है। चुनाव में ज्यादा समय नहीं है। ऐसे में दोनों ओर के गठबंधन अपने अंदर सबकुछ सही करने में जुटे हुए है। इस मामले में राष्‍ट्रीय लोकतांत्रिक गठबंधन एनडीए सबसे आगे दिख रही है। खबरें आ रही हैं कि सत्‍ताधारी एनडीए में अब सब कुछ फिर पटरी पर लौट आया है। बता दें कि बीते कुछ दिनों में गठबंधन में विरोध के शुरू देखने को मिल रहे थे। गठबंधन में लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष चिराग पासवान जो विद्रोह का झंडा थामे हुए दिखाई दे रहे थे, उनके तेवर में नरमी देखने को मिली है।


चिराग के तेवर में आई इस नरमी के कारण एनडीए में टूट की जो कयासें लग रही थी उनपर अब विराम लगता हुआ दिख रहा है। लेकिन ऐसे में यहां सवाल उठ रहा है कि चिराग के रुख में यह नरमी क्यों आई? क्या वो मान गए हैं? या एनडीए से बाहर जाना उन्‍हें घाटे का सौदा लग रहा है? वहीं एक सवाल चिराग के नरम रुख से और उठ रहा है कि क्‍या तीसरा मोर्चा बनाने की जो बात हो रही थी उसकी संभावना अब खत्म हो गई है क्या? हालांकि बता दें कि इस पूरे प्रकरण को लेकर एलजेपी की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

Also Read Story

अररिया में पत्रकार मुनव्वर से बंदूक के बल पर लूटपाट, दांत तोड़ा, तीन गिरफ्तार

बिहार सरकार में IAS अधिकारियों के तबादले, कई प्रमंडलीय आयुक्त और डीएम बदले

किशनगंज: 11 केवी तार गिरने से मवेशी की मौत, लोगों ने मुआवजे और लाइन शिफ्टिंग की मांग की

पूर्णिया में पुलिस की गाड़ी में सवार तीन पुलिसवालों ने युवक से लुटे ₹1.10 लाख

भारत-पाक तनाव के बीच पूर्णिया में मुख्यमंत्री की सुरक्षा बलों के साथ बैठक

अररिया सदर अस्पताल में लगी भीषण आग, तीन जिलों से मंगाई गईं 13 दमकल गाड़ियां

अररिया: पुलिस मुठभेड़ में तनिष्क लूटकांड का आरोपी चुनमुन झा की मौत

किशनगंज में कनकई और महानंदा नदी पर दो पुलों के निर्माण के लिए टेंडर जारी

अररिया में अपराधी को गिरफ्तार करने गए ASI की मौत, ‘पीट-पीटकर हत्या नहीं’

[wp_ad_camp_1]


एनडीए के बीच सबकुछ ठीक होने की बात को लेकर जो जानकारी आ रही है उसके अनुसार चिराग पासवान और बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व के बीच बात सकारात्मक रही है। यही कारण है कि चिराग का रुख नरम है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि चिराग की नाराजगी के दो मुख्‍य कारण रहे हैं। पहला एनडीए में सीटों के सम्मानजनक बंटवारे का है और दूसरा मुद्दा बिहार में मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार से उनके मतभेद का है। हालांकि यह मतभेद भी विधानसभा चुनाव में सीटों के बंटवारे से ही जुड़ा है।

[wp_ad_camp_1]

दरअसल नीतीश कुमार की पार्टी बीते विधानसभा चुनाव में विपक्षी महागठबंधन का हिस्‍सा रहते हुए एलजेपी के खिलाफ चुनाव लड़ी थी। इस बार के चुनाव में कई सीटों पर दोनों दलों की ओर से दावे किए जा रहे हैं। 2015 के विधानसभा चुनाव में एलजेपी को 42 सीटें दी गई थीं, जिनमें उसने दो पर जीत दर्ज की थी। एलजेपी बीते चुनाव से अधिक सीटें चाहती है, जिसमें जेडीयू बड़ी बाधा है।

 

सीटों पर बन गई है बात

हालांकि, अब ऐसी खबरें हैं कि बीजेपी ने गठबंधन के अंदर हो रहे इस झगड़े को सुलझाने के लिए बीच का रास्‍ता निकाला है। एलजेपी को एनडीए में अब विधानसभा की 28 तथा विधान परिषद की दो सीटें देने की बात कही हे। एलजेपी अभी इसके लिए राजी बताई जा रही है। अगर ऐसा है तो चिराग जेडीयू के खिलाफ 143 उम्‍मीदवार उतारने के फैसले पर भी नरम पड़ चुके हैं। हाल ही में उन्‍होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी में आस्‍था भी व्‍यक्‍त की है।

[/vc_column_text][/vc_column][/vc_row][vc_row][vc_column][vc_separator border_width=”4″ css_animation=”bounceInUp”][/vc_column][/vc_row][vc_row][vc_column][vc_single_image image=”3718″ img_size=”full” alignment=”center” onclick=”custom_link” img_link_target=”_blank” link=”https://pages.razorpay.com/support-main-media”][/vc_column][/vc_row]

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

Related News

स्लोवेनिया जाने की फिराक में दो बांग्लादेशी नागरिक किशनगंज से गिरफ्तार

पूर्णिया एयरपोर्ट बाउंड्री वॉल की निविदा प्रक्रिया पूरी, जल्द शुरू होगा निर्माण

पूर्णिया में महानंदा बेसिन प्रोजेक्ट के खिलाफ विशाल आमसभा, लाखों की आबादी प्रभावित होने का खतरा

किशनगंज: दो सप्ताह से गायब ट्रेक्टर चालक का मिला शव, 5 गिरफ्तार

बिहार के लाल शम्स आलम ने स्विमिंग में बनाया रिकॉर्ड, अंतरराष्ट्रीय खेल में जीते 6 मैडल

किशनगंज में एनएच 27 पर तेज़ रफ़्तार बाइक पर सवार 3 छात्रों की मौत

पूर्णिया में डीजे वाहन की चपेट में आने से महिला की मौत, दर्जन भर लोग घायल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

VB-G RAM G: लागू होने से पहले ही क्या नया कानून मनरेगा मज़दूरों का हक़ छीन रहा?

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क