Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

कोसी नदी पर हाई लेवल डैम की DPR जल्द पूरी होगी, केंद्र ने दिए निर्देश; रिवर लिंक और विश्वविद्यालयों पर चर्चा

syed jaffer imam Reported By Syed Jaffer Imam |
Published On :
kosi high level dam dpr soon centre issues directions

बिहार के विकास से जुड़ी महत्वपूर्ण परियोजनाओं को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में राज्य सरकार ने शुक्रवार को हुई बैठक में केंद्र के समक्ष कई मांगें रखी हैं। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा ने नई दिल्ली में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण तथा केंद्रीय विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर से मुलाकात कर बिहार के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की।


बैठक के दौरान बिहार के लिए केंद्र से अपेक्षित सहयोग, लंबित परियोजनाओं को गति देने और विभिन्न योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन समेत कई विषयों पर विचार-विमर्श हुआ। मुख्यमंत्री ने बिहार के विकास के लिए केंद्र सरकार से आवश्यक सहयोग और लंबित मामलों में शीघ्र कार्रवाई का अनुरोध किया।

Also Read Story

सहरसा एयरपोर्ट का होगा कायाकल्प, रनवे-टैक्सीवे के लिए 42.52 करोड़ का टेंडर जारी

दुष्कर्म मामले में फ़रार पौआखाली चेयरमैन प्रतिनिधि लल्लू मुखिया सिलीगुड़ी से गिरफ्तार

TRE-4 में बाल मनोविज्ञान और बिहार से जुड़े प्रश्न शामिल करने की मांग, 886 पदों का इजाफा

TRE-4 पर BPSC की दो टूक: PT और Mains से नहीं बदलेगा फैसला, नेगेटिव मार्किंग भी रहेगी

बिहार में अधिकारियों को नया निर्देश, सांसद-विधायक के फोन पर तुरंत देना होगा जवाब, पत्रों पर समयबद्ध कार्रवाई

BPSC TRE-4 में 32,388 शिक्षक पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी, 1 सितंबर से आवेदन

छात्रों की शिकायतों की सुनवाई के लिए ‘विद्यार्थी सहयोग पोर्टल’, 30 दिनों में कार्रवाई

बिहार में गृह, वित्त और शिक्षा समेत कई विभागों में बदलाव, 5 जिलों के DM भी बदले

बिहार के इन चार शहरों में लगेंगे बायोगैस प्लांट, स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड और कुशल युवा कार्यक्रम का विस्तार

बैठक में कोसी-मेची अंतरराज्यीय रिवर लिंक परियोजना को लेकर विशेष रूप से चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने परियोजना के प्रथम चरण के लिए आवश्यक राशि उपलब्ध कराने और दूसरे चरण के तकनीकी अनुमोदन की प्रक्रिया में तेजी लाने का आग्रह किया।


केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस मामले में राष्ट्रीय जल विकास अभिकरण (NWDA) और जल शक्ति मंत्रालय को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोसी परियोजना के आगे बढ़ने से सीमांचल क्षेत्र में सिंचाई, कृषि और जल प्रबंधन को महत्वपूर्ण लाभ मिल सकता है।

कोसी नदी पर हाई लेवल डैम की DPR जल्द पूरी करने का निर्देश

बैठक में कोसी नदी पर हाई लेवल डैम से जुड़ी परियोजना की डीपीआर को जल्द पूरा करने का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया। मुख्यमंत्री के आग्रह पर केंद्रीय वित्त मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को डीपीआर का काम शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया।

बैठक में यह भी तय किया गया कि परियोजना से जुड़े तकनीकी मामलों में बिहार के हितों को प्रभावी ढंग से रखने के लिए संयुक्त तकनीकी विशेषज्ञ समिति में बिहार का एक सदस्य शामिल रहेगा। इससे परियोजना के तकनीकी पहलुओं पर राज्य की राय और हितों को उचित प्रतिनिधित्व मिलने की उम्मीद है।

बैठक में बिहार को SNA एवं SPARSH के माध्यम से अधिक केंद्रीय सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 30 सितंबर तक इन्हें लागू करने तथा SASCI के तहत Reform Based Incentive को प्रभावी रूप से लागू करने पर भी चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन व्यवस्थाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने से राज्य को विकास योजनाओं के लिए अतिरिक्त वित्तीय संसाधन उपलब्ध कराने में मदद मिल सकती है।

विक्रमशिला विश्वविद्यालय और NIFTEM के लिए जमीन उपलब्ध

शिक्षा व उच्च शिक्षा के क्षेत्र में भी बैठक के दौरान महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गई। मुख्यमंत्री ने बताया कि भागलपुर में विक्रमशिला विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए बिहार सरकार द्वारा 219 एकड़ भूमि उपलब्ध करा दी गई है।

इसी तरह हाजीपुर में NIFTEM की स्थापना के लिए भी राज्य सरकार ने 100 एकड़ भूमि उपलब्ध कराई है। मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार से दोनों संस्थानों का कार्य शीघ्र शुरू कराने का अनुरोध किया।

बैठक में सोन-फल्गु रिवर लिंक परियोजना, महाबोधि कॉरिडोर और विष्णुपद मंदिर कॉरिडोर के कार्य को भी जल्द शुरू कराने के संबंध में चर्चा हुई। इन परियोजनाओं को बिहार के बुनियादी ढांचे, पर्यटन और धार्मिक पर्यटन के विकास की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि बैठक सकारात्मक रही और बिहार के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर केंद्र सरकार की ओर से सकारात्मक सहयोग व आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन मिला है।

उन्होंने कहा कि बिहार के समग्र विकास, आधारभूत संरचना के विस्तार और राज्य के लिए अधिक से अधिक केंद्रीय संसाधन उपलब्ध कराने के लिए केंद्र और राज्य सरकार मिलकर तेजी से काम कर रही हैं।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

सैयद जाफ़र इमाम किशनगंज से तालुक़ रखते हैं। इन्होंने हिमालयन यूनिवर्सिटी से जन संचार एवं पत्रकारिता में ग्रैजूएशन करने के बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता (पीजी) की पढ़ाई की। 'मैं मीडिया' के लिए सीमांचल के खेल-कूद और ऐतिहासिक इतिवृत्त पर खबरें लिख रहे हैं। इससे पहले इन्होंने Opoyi, Scribblers India, Swantree Foundation, Public Vichar जैसे संस्थानों में काम किया है। इनकी पुस्तक "A Panic Attack on The Subway" जुलाई 2021 में प्रकाशित हुई थी। यह जाफ़र के तखल्लूस के साथ 'हिंदुस्तानी' भाषा में ग़ज़ल कहते हैं और समय मिलने पर इंटरनेट पर शॉर्ट फिल्में बनाना पसंद करते हैं।

Related News

AMRUT 2.0 के तहत पूर्णिया में ₹277.83 करोड़ की जलापूर्ति योजना, Universal MEP Projects को कॉन्ट्रैक्ट

Census 2027: पहली बार जाति, COVID-19 टीकाकरण और बैंक खातों का भी देना होगा ब्यौरा, जानिए क्या-क्या बदला

सीमांचल की रेल कनेक्टिविटी को नया विस्तार, किशनगंज–जलालगढ़ रेल लाइन को मिला ‘विशेष रेल परियोजना’ का दर्जा

बिहार में पंचायत परिसीमन की तैयारी तेज, सरकार ने जारी किए 3 करोड़ रुपये

मानव तस्करी पर बोले सीएम – “सिर्फ रेस्क्यू नहीं, पुनर्वास भी जरूरी”

बिहार में बनेगा स्पोर्ट्स साइंस सेंटर और 19 विशेष एससी-एसटी कोर्ट, कैबिनेट की मंज़ूरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

‘हमको मार दीजिए, ज़मीन ले लीजिए’ – किशनगंज एयरपोर्ट भूमि अधिग्रहण का विरोध

Ground Report: नौकरी के लिए दुबई गए सीमांचल के 7 युवक कैसे फंसे?

बहादुरगंज NEET प्रदर्शन के बाद हुए FIR में रूस में मौजूद युवक और परीक्षा दे रहे छात्र नामजद

VB-G RAM G: लागू होने से पहले ही क्या नया कानून मनरेगा मज़दूरों का हक़ छीन रहा?

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे