Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

कोलकाता की डॉक्टर की दुष्कर्म के बाद हत्या के विरोध की गूंज पूर्णिया तक

कोलकाता में महिला डॉक्टर से दुष्कर्म के बाद हत्या के विरोध की चिंगारी अब पूरे देश में फैलनी शुरू हो गई है। हर इलाके में डॉक्टर इंसाफ के लिए प्रदर्शन कर रहे हैं। पूर्णिया मेडिकल कॉलेज में भी डॉक्टरों ने विरोध दर्ज कराते हुए ओपीडी सेवा पूरी तरह ठप कर दी है।

Syed Tahseen Ali is a reporter from Purnea district Reported By Syed Tahseen Ali |
Published On :
kolkata doctors protest reaches purnia in bihar

कोलकाता में महिला डॉक्टर से दुष्कर्म के बाद हत्या के विरोध की चिंगारी अब पूरे देश में फैलनी शुरू हो गई है। हर इलाके में डॉक्टर इंसाफ के लिए प्रदर्शन कर रहे हैं। पूर्णिया मेडिकल कॉलेज में भी डॉक्टरों ने विरोध दर्ज कराते हुए ओपीडी सेवा पूरी तरह ठप कर दी है। मेडिकल कॉलेज के सीनियर, जूनियर और रेजिडेंट डॉक्टर ने कामकाज का बहिष्कार करते हुए ओपीडी सेवा को रोक दिया है। पूर्णिया मेडिकल कॉलेज के ओपीडी वार्ड में डॉक्टर्स प्रदर्शन करते नज़र आए।


इधर, ओपीडी सेवा ठप पड़ जाने से मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इलाज के लिए लोगों को इधर उधर भटकना पड़ रहा है। महिला डॉक्टरों की अपील पर आमलोग भी प्रोटेस्ट में शामिल हो गए हैं। आरोपियों को फांसी देने की मांग लगातार की जा रही है।

Also Read Story

सीमांचल की रेल कनेक्टिविटी को नया विस्तार, किशनगंज–जलालगढ़ रेल लाइन को मिला ‘विशेष रेल परियोजना’ का दर्जा

बिहार में पंचायत परिसीमन की तैयारी तेज, सरकार ने जारी किए 3 करोड़ रुपये

मानव तस्करी पर बोले सीएम – “सिर्फ रेस्क्यू नहीं, पुनर्वास भी जरूरी”

बिहार में बनेगा स्पोर्ट्स साइंस सेंटर और 19 विशेष एससी-एसटी कोर्ट, कैबिनेट की मंज़ूरी

बिहार में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से चरमराई व्यवस्था, बारिश में बढ़ा संक्रमण का खतरा

बिहार के विश्वविद्यालयों और डिग्री कॉलेजों में स्थायी असिस्टेंट प्रोफेसरों की बड़ी भर्ती की तैयारी, सितंबर में आ सकता है विज्ञापन

बिहार में नया ट्रैफिक नियम: अब सिपाही और ASI नहीं, सिर्फ SI व वरिष्ठ अधिकारी करेंगे वाहनों की जाँच

अमृत 2.0 योजना के तहत किशनगंज जलापूर्ति परियोजना को मिली मंजूरी, ₹53.71 करोड़ होंगे खर्च

पटना के बाद कटिहार में छात्रों का प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट घेरने पहुंचे युवाओं पर लाठीचार्ज, जमकर चले ईंट पत्थऱ

प्रदर्शन कर रही महिला डॉक्टरों ने कहा कि कोलकाता में पीजी कर रही महिला रेजिडेंट डॉक्टर की दुष्कर्म के बाद हत्या हुई है। इसके विरोध में पूर्णिया मेडिकल कॉलेज के सीनियर, जूनियर और रेजिडेंट डॉक्टर एकजुट होकर प्रदर्शन कर रहे हैं। घटना के विरोध में ओपीडी सेवा का कामकाज ठप कर दिया गया है। आरोपियों को फांसी की सजा दी जाए।


डॉक्टरों में कहा कि हमारी मांग है कि रेजिडेंट डॉक्टर को न्याय मिले और इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति ना हो। कोलकाता में जिस तरह की घटना हुई है, वे इसकी निंदा करते हैं और दोषियों के खिलाफ कड़ी करवाई की मांग करते हैं।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

सैयद तहसीन अली को 10 साल की पत्रकारिता का अनुभव है। बीते 5 साल से पुर्णिया और आसपास के इलाकों की ख़बरें कर रहे हैं। तहसीन ने नई दिल्ली स्थित जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।

Related News

पूर्णिया एयरपोर्ट पर बनेगा नया सिविल एन्क्लेव, ₹294 करोड़ का टेंडर जारी

बिहार पंचायत चुनाव 2026: ग्राम पंचायत से जिला परिषद तक सभी निर्वाचन क्षेत्रों का होगा नए सिरे से परिसीमन

बिहार में निबंधन व्यवस्था हुई हाईटेक: अब पेपरलेस रजिस्ट्रेशन, ईमेल व व्हाट्सएप पर दस्तावेज

महानंदा नदी में डूबा किशनगंज इंजीनियरिंग कॉलेज का छात्र, तीसरे दिन भी नहीं मिला सुराग, तीन साथियों पर FIR

किशनगंज : बिशनपुर हत्याकांड का पर्दाफाश, पत्नी पर हत्या का आरोप

देशभर में जनसंख्या बदलावों का होगा अध्ययन, अमित शाह से मिली हाई लेवल कमेटी

बिहार में ₹499 करोड़ की मंसी–सहरसा रेल दोहरीकरण परियोजना को मंजूरी, बढ़ेगी रेल क्षमता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

बहादुरगंज NEET प्रदर्शन के बाद हुए FIR में रूस में मौजूद युवक और परीक्षा दे रहे छात्र नामजद

VB-G RAM G: लागू होने से पहले ही क्या नया कानून मनरेगा मज़दूरों का हक़ छीन रहा?

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं