Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

किशनगंज : बिशनपुर हत्याकांड का पर्दाफाश, पत्नी पर हत्या का आरोप

syed jaffer imam Reported By Syed Jaffer Imam |
Published On :
kishanganj's bishanpur murder case solved, wife accused of husband's murder

बिहार की किशनगंज पुलिस ने बिशनपुर थाना क्षेत्र में 42 वर्षीय रिजवान आलम की हत्या के मामले को सुलझाने का दावा किया है। हत्याकांड के 36 घंटों के भीतर पुलिस ने उद्भेदन करते हुए मृतक रिजवान की पत्नी और उसके दोस्त को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। किशनगंज पुलिस के प्रेस रिलीज से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पत्नी डेजी परवीन और उसके सहयोगी अनवर हुसैन ने पुलिस के सामने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है।


पुलिस की मानें, तो दोनों आरोपियों ने योजनाबद्ध तरीके से बिशनपुर वार्ड संख्या-6 निवासी रिज़वान आलम की हत्या कर घटना को चोरी का रूप देने का प्रयास किया। 4 जुलाई 2026 को मृतक के पिता 69 वर्षीय नजीर आलम के बयान के आधार पर बिशनपुर थाने में भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) एवं 3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया था।

Also Read Story

महानंदा नदी में डूबा किशनगंज इंजीनियरिंग कॉलेज का छात्र, तीसरे दिन भी नहीं मिला सुराग, तीन साथियों पर FIR

ट्रेन में क्या हुआ था उस रात? मुफ़्ती तौसीफ रज़ा की मौत पर किशनगंज से ग्राउंड रिपोर्ट

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार: मुस्लिम नाबालिग को बालिग बताकर ढाई महीने जेल में रखा

“चोरी की घटना कबूलो, नहीं तो मारकर नपुंसक बना देंगे” – दो भाइयों ने बताई पुलिसिया अत्याचार की कहानी

अररिया में पत्रकार मुनव्वर से बंदूक के बल पर लूटपाट, दांत तोड़ा, तीन गिरफ्तार

ईसाई आदिवासियों पर बजरंग दल का हमला, कटिहार से Ground Report

बिहार में ऑनर किलिंग के बाद हत्यारे पिता के समर्थन में क्यों उतरे लोग?

पूर्णिया: डायन बताकर आदिवासी परिवार के 5 लोगों की हत्या, 3 गिरफ्तार

ससुर ने बहु पर जताया था शक

अपने बयान में नज़ीर आलम ने बताया कि उनका पुत्र रिज़वान आलम बिशनपुर वार्ड संख्या-6 में अपने निजी मकान में पत्नी और बच्चों के साथ रहता था। 4 जुलाई की सुबह उन्हें सूचना मिली कि रिजवान की उसके कमरे में हत्या कर दी गई है और उसका शव बिस्तर पर पड़ा है। घटना के समय मृतक की पत्नी डेजी परवीन और उनकी छोटी पोती भी उसी बिस्तर पर सोई हुई थीं। नज़ीर आलम ने अपनी बहू के व्यवहार को संदिग्ध बताते हुए उस पर अन्य लोगों के साथ मिलकर रिज़वान की हत्या कराने का संदेह जताया था।


पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधिकारियों की विशेष टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, साक्ष्य जुटाए और फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी की टीम ने भी मौके की जांच की। पूछताछ के दौरान मृतक की पत्नी डेजी परवीन का व्यवहार संदिग्ध पाया गया। वह लगातार यह दावा करती रही कि घर में चोरी हुई थी और अज्ञात चोरों ने उसके पति की हत्या कर दी। हालांकि, जांच के दौरान जिन सोने-चांदी के आभूषणों का चोरी होना बताया गया था, वे घर की अलमारी में ही सुरक्षित मिले।

कई वर्ष विदेश में रहा मृतक रिज़वान

यहाँ से पुलिस का शक बढ़ा और आगे जांच में यह सामने आया कि 33 वर्षीय डेजी परवीन लगातार अनवर हुसैन नामक एक 24 वर्षीय युवक के संपर्क में थी। इसके बाद पुलिस ने अनवर हुसैन से पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में अनवर ने हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए बताया कि वह करीब नौ वर्षों से डेजी परवीन को जानता था। दोनों की पहचान उस समय हुई थी जब अनवर नौवीं कक्षा में पढ़ाई के लिए बिशनपुर में लॉज में रहता था।

पुलिस द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार, अनवर ने बताया कि रिजवान आलम विदेश में, विशेष रूप से कुवैत में, काम करता था और समय-समय पर घर आता था। इस बार उसे दोनों की आपसी पहचान की जानकारी हो गई थी इसलिए उसने विदेश वापस न जाने का निर्णय लिया था। अनवर ने पूछताछ में आगे बताया कि डेजी और उसने मिलकर रिजवान आलम की हत्या की योजना बनाई।

घटना वाली रात अनवर ने एक अलग मोबाइल फोन से डेजी परवीन से संपर्क किया। डेजी ने उसे बताया कि उसका पति सो चुका है और घर आने के लिए कहा। इसके बाद अनवर लोहे का रॉड लेकर घर पहुंचा, दीवार फांदकर दूसरी मंजिल पर गया और डेजी से संकेत मिलने के बाद सो रहे रिजवान आलम के सिर पर लोहे के राॅड से वार किया।

घटना के बाद डेज़ी परवीन ने अपने और मृतक पति के मोबाइल फोन अनवर को दे दिए ताकि उन्हें कहीं फेंककर घटना को चोरी के दौरान हुई हत्या जैसा दिखाया जा सके। अनवर ने पूछताछ में बताया कि उसने हत्या में इस्तेमाल किये गए लोहे के रॉड को नदी में फेंक दिया और दो मोबाइल फोन बांसबाड़ी में जमीन के भीतर गाड़ दिए। पुलिस ने नदी से लोहे का राॅड और बांसबाड़ी से मृतक और उसकी पत्नी के मोबाइल फोन बरामद कर लिए हैं।

किशनगंज पुलिस का कहना है कि मामले के अन्य पहलुओं पर वैज्ञानिक साक्ष्य जमा किये जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस इसे प्रेम प्रसंग का मामला न कहकर दोस्त के साथ मिलकर की गई हत्या मानते हुए, जांच समाप्त होने पर ही किसी परिणाम पर पहुंचने की बात कर रही है।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

सैयद जाफ़र इमाम किशनगंज से तालुक़ रखते हैं। इन्होंने हिमालयन यूनिवर्सिटी से जन संचार एवं पत्रकारिता में ग्रैजूएशन करने के बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता (पीजी) की पढ़ाई की। 'मैं मीडिया' के लिए सीमांचल के खेल-कूद और ऐतिहासिक इतिवृत्त पर खबरें लिख रहे हैं। इससे पहले इन्होंने Opoyi, Scribblers India, Swantree Foundation, Public Vichar जैसे संस्थानों में काम किया है। इनकी पुस्तक "A Panic Attack on The Subway" जुलाई 2021 में प्रकाशित हुई थी। यह जाफ़र के तखल्लूस के साथ 'हिंदुस्तानी' भाषा में ग़ज़ल कहते हैं और समय मिलने पर इंटरनेट पर शॉर्ट फिल्में बनाना पसंद करते हैं।

Related News

हिरासत में मौतों का केंद्र अररिया! फिर एक मौत, उठने लगे सवाल

बहादुरगंज का ‘साइको पुलिसवाला’, क्रूरता के कई मामले आये सामने

‘4 घंटे PMCH में भटके, ऑक्सीजन के लिए पैसा मांगा’ – मृत दलित रेप पीड़िता के परिजन

गवाही के लिए 22 बार तारीख मिलने पर भी नहीं पहुंचे आईओ, गिरफ्तारी का आदेश

मुस्लिम युवक की टोपी उछाली, हत्या की, पुलिस ने कहा – मामला हेट क्राइम का नहीं

दिल्ली पुलिस ने किशनगंज के युवक को बांग्लादेशी होने के शक में हिरासत में लिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

VB-G RAM G: लागू होने से पहले ही क्या नया कानून मनरेगा मज़दूरों का हक़ छीन रहा?

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क