Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

अमृत 2.0 योजना के तहत किशनगंज जलापूर्ति परियोजना को मिली मंजूरी, ₹53.71 करोड़ होंगे खर्च

नई जलापूर्ति परियोजना के माध्यम से शहर की मौजूदा जल वितरण व्यवस्था को आधुनिक बनाया जाएगा। इसके तहत नई तकनीक आधारित संरचनाओं का निर्माण किया जाएगा, जिससे पानी की उपलब्धता और वितरण दोनों में सुधार होगा।

Aaquil Jawed Reported By Aaquil Jawed |
Published On :
img 7179

बिहार सरकार ने राज्य के शहरी क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में केंद्र प्रायोजित अटल नवीकरण और शहरी परिवर्तन मिशन (अमृत 2.0) के अंतर्गत किशनगंज जलापूर्ति परियोजना को प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान कर दी गई। इस परियोजना पर कुल ₹53 करोड़ 71 लाख 47 हजार 500 की राशि खर्च की जाएगी।


मंत्रिमंडल की स्वीकृति मिलने के बाद अब परियोजना के क्रियान्वयन की प्रक्रिया तेज होगी। सरकार का उद्देश्य किशनगंज शहर के नागरिकों को स्वच्छ, सुरक्षित और नियमित पेयजल उपलब्ध कराना है, ताकि तेजी से बढ़ती आबादी की आवश्यकताओं को पूरा किया जा सके।

Also Read Story

बिहार के इन चार शहरों में लगेंगे बायोगैस प्लांट, स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड और कुशल युवा कार्यक्रम का विस्तार

सीमांचल की रेल कनेक्टिविटी को नया विस्तार, किशनगंज–जलालगढ़ रेल लाइन को मिला ‘विशेष रेल परियोजना’ का दर्जा

बिहार में बनेगा स्पोर्ट्स साइंस सेंटर और 19 विशेष एससी-एसटी कोर्ट, कैबिनेट की मंज़ूरी

मिथिलांचल में फिर बजेंगे चीनी मिलों के सायरन, रैयाम और सकरी में बनेंगी नई सहकारी चीनी मिलें

पूर्णिया एयरपोर्ट पर बनेगा नया सिविल एन्क्लेव, ₹294 करोड़ का टेंडर जारी

पुर्णिया के रुपौली डिग्री कॉलेज को लेकर दो इलाकों की दावेदारी पर फंसा पेंच

बरौनी जंक्शन के पुनर्विकास के लिए 74.38 करोड़ रुपये की परियोजना को मंजूरी

बिहार में ₹499 करोड़ की मंसी–सहरसा रेल दोहरीकरण परियोजना को मंजूरी, बढ़ेगी रेल क्षमता

बिहार चुनाव के बीच सीमांचल में धंस गया महज़ छह साल पुराना पुल

नई जलापूर्ति परियोजना के माध्यम से शहर की मौजूदा जल वितरण व्यवस्था को आधुनिक बनाया जाएगा। इसके तहत नई तकनीक आधारित संरचनाओं का निर्माण किया जाएगा, जिससे पानी की उपलब्धता और वितरण दोनों में सुधार होगा।


अमृत 2.0 मिशन का उद्देश्य

केंद्र सरकार द्वारा संचालित AMRUT 2.0 मिशन का मुख्य उद्देश्य शहरी क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाना है। इसके तहत जलापूर्ति, सीवरेज, हरित क्षेत्र और शहरी आधारभूत संरचना के विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

बिहार सरकार इस मिशन के अंतर्गत विभिन्न शहरों में पेयजल और शहरी विकास से जुड़ी परियोजनाओं को लागू कर रही है। किशनगंज जलापूर्ति परियोजना भी इसी व्यापक योजना का हिस्सा है।

परियोजना के पूरा होने के बाद किशनगंज शहर के हजारों परिवारों को सीधे लाभ मिलने की उम्मीद है।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

Aaquil Jawed is the founder of The Loudspeaker Group, known for organising Open Mic events and news related activities in Seemanchal area, primarily in Katihar district of Bihar. He writes on issues in and around his village.

Related News

बिहार कैबिनेट बैठक: सहरसा एयरपोर्ट, स्टूडेंट क्रेडिट, शिक्षा सेवक और तालीमी मरकज़ पर लिए गए बड़े फैसले

15 सितंबर को पीएम मोदी करेंगे पूर्णिया एयरपोर्ट का उद्घाटन, जोगबनी-दानापुर वंदे भारत को दिखाएंगे हरी झंडी

कटिहार और किशनगंज में नये मेडिकल कॉलेज को मिली कैबिनेट से मंजूरी

भागलपुर, मुजफ्फरपुर समेत 6 हवाई अड्डों का होगा सर्वे, गया जी एयरपोर्ट बनेगा ‘ऑल वेदर एयरपोर्ट’

बागडोगरा एयरपोर्ट पर 61.85 करोड़ के निर्माण कार्य के लिए 13 बोलीदाताओं ने भरा टेंडर

पश्चिमी कोसी नवीनीकरण के लिए 7,000 करोड़ के परियोजना को मंज़ूरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

बहादुरगंज NEET प्रदर्शन के बाद हुए FIR में रूस में मौजूद युवक और परीक्षा दे रहे छात्र नामजद

VB-G RAM G: लागू होने से पहले ही क्या नया कानून मनरेगा मज़दूरों का हक़ छीन रहा?

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं